ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विज्ञापन और प्रचार सरकार की विफलताओं को ढकने का माध्यम है..

UB India News by UB India News
September 13, 2022
in खास खबर, दिल्ली, ब्लॉग
0
विज्ञापन और प्रचार सरकार की विफलताओं को ढकने का माध्यम है..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली सरकार का अद्भुत विज्ञापन और प्रचार अभियान मॉडल सिर्फ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की विफलताओं को ढकने का माध्यम है। जमीनी स्तर पर ये सभी मॉडल सिर्फ सरकार की नाकामयाबियों को छुपाने का साधन बन कर रह गया है। ऐसी ही एक विफल योजना ‘मोहल्ला क्लीनिक’ है‚ जो दिल्ली के लोगों के साथ विश्वाासघात है और सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल के विचार से भी कोसों दूर हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वर्ष २०१५ से ‘मोहल्ला क्लिनिक’ नामक एक स्वास्थ्य पहल परियोजना शुरू की‚ जिसका मुख्य उद्देश्य गरीबों की मदद करना और बड़े अस्पतालों की भीड़ को कम करना था। इस पहल से लोगों को स्वास्थ्य सेवा उनके दरवाजे तक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है ताकि उन्हें अस्पतालों में भागना न पड़े। ऐसा दावा है कि ‘मोहल्ला क्लिनिक’ में २१२ से अधिक प्रकार के चिकित्सा परीक्षण निःशुल्क किए जाते हैं।

मोहल्ला क्लिनिक की पहली समस्या ‘उपचार दृष्टिकोण समस्या’ हैं। दिल्ली सरकार के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अभी दिल्ली में ५१८ ‘मोहल्ला क्लिनिक’ हैं। कुछ न्यूज रिपोर्ट के अनुसार १०० ‘मोहल्ला क्लिनिक’ और बन रहे हैं। दिल्ली सरकार के ही रिकॉर्ड के अनुसार वित्त वर्ष २०२०–२१ में १‚५२‚५८‚४४० लोगों ने मोहल्ला क्लिनिक ओपीडी का लाभ लिया‚ लेकिन इनमें से सिर्फ ५‚३५‚६६६ लोगों का ही ‘ब्लड टेस्ट’ हुआ। यानी प्रत्येक १०० लोगों पर ३.५ व्यक्ति के ही रक्त की जांच हुई। इसका सीधा अर्थ है‚ ९७.५ फीसद लोगों का लक्षण के आधार पर इलाज नहीं किया गया। बीमारी का मूल कारण जाने बिना यदि हम कुल केस के ५ फीसद लोगों को भी गंभीर बीमारी मान कर चलें तो लाखों लोगों की बीमारी का पता ही नहीं चला। सिर्फ उसे दवा दे दी गई। इसका खतरा यह है कि रोग फिर दोगुनी शक्ति के साथ आएगा। जिनके रक्त की जांच भी हुई (बस एक या दो चीजों का) परिणामस्वरूप अन्य बीमारियों छिप गइ और गंभीर रूप में सामने आई।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

मोहल्ला क्लिनिक की दूसरी समस्या ‘ संरचनात्मक’ हैं‚ जिसमें कई समस्याएं शामिल हैं। पहला‚ सभी ‘मोहल्ला क्लिनिक’ में महिला डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। दूसरा‚ ड़ॉक्टरों के अलावा बाकी सहायक कर्मचारी की कमी आपको लगभग हर मोहल्ला क्लिनिक में मिलेगी। तीसरा‚ दवा की उपलब्धता भी कम है। बहुत सी दवाइयां बाहर से लेनी पड़ती हैं। चौथा‚ बिना ‘आधार कार्ड’ के आपको रक्त जांच रिपोर्ट नहीं मिलती है। ‘मोहल्ला क्लिनिक’ की तीसरी समस्या इसका राजनीतिकरण है। इसका उद्देश्य मानव सेवा न होकर‚ चुनावी हथकंडा बन गया है। आए दिन इसे लेकर आप‚ भाजपा और कांग्रेस के बीच एक–दूसरे को घेरने के लिए आरोप–प्रत्यारोप चलते रहते हैं। परिणामस्वरूप सरकार इसमें जिस धन का प्रयोग सुधार और व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के लिए कर सकती थी‚ उसका प्रयोग केवल पोस्टर और टेलीविजन तथा अन्य प्रचार माध्यमों पर कर रही है। के अनुसार २०१२ की तुलना में २०२१–२२ में दिल्ली सरकार ने विज्ञापन पर ४२०० फीसद अधिक खर्च हुआ है‚ जो ११.१८ करोड़ से बढ़ कर ४८८.९७ करोड़ हो गया है। ऐसा भी नहीं है कि दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक से पहले हेल्थ सेंटर नहीं थे‚ पूरे देश की तुलना में यहां हमेशा से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रही हैं‚ लेकिन जिस तरह से विज्ञापन के द्वारा पिछली सरकार के कामों को भी अपना लिया गया‚ इससे सिर्फ राजनीतिक बढ़त होती है न की स्वास्थ्य सेवा बेहतर होती है। हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि दिल्ली सरकार केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू नहीं किया है‚ जिसके अंतर्गत लाभार्थी सरकारी अथवा निजी अस्पताल में ५ लाख तक ही मुफ्त स्वास्थ्य सेवा नहीं ले सकते हैं।

अंत में हम कह सकते हैं कि मोहल्ला क्लिनिक में समाज के सबसे वंचित वर्गों के लोग आते हैं‚ जिनके पास स्वास्थ्य के अलावा और कोई संपत्ति नहीं हैं। यदि इनके पास यह भी नहीं रहा तो ये कैसे एक समावेशी समाज और देश का निर्माण कर सकते हैंॽ क्योंकि स्वास्थ्य विकास की प्राथमिक शर्त है। इस नाते दिल्ली सरकार को चाहिए कि दिल्ली का बजट स्वास्थ्य सेवा पर खर्च हो न कि उसके विज्ञापन पर। मोहल्ला क्लिनिक में हमेशा दो डॉक्टर बैठें‚ जिसमें से एक महिला डॉक्टर की उपस्थिति अवश्य हो‚ जो भी प्रक्रियात्मक अवरोध है‚ उसे तत्काल प्रभाव से दूर किया जाना चाहिए। कुल मिला कर ‘मोहल्ला क्लिनिक’ चुनाव प्रचार और वोट बटोरने का औजार नहीं‚ बल्कि मानव सेवा का केंद्र होना चाहिए‚ तभी इसमें निरंतर सुधार संभव है। विज्ञापन और प्रचार में व्यस्त यह सरकार आम व्यक्तियों की आवश्यकता और सुविधाओं को मीलों दूर छोड़ आई है यहां तक कि आए दिन जिस तरह से इनके घोटालों की जांच देश की प्रमुख जांच एजेंसियां कर रही हैं‚ उससे एक बात तो साफ हो चुका है कि यह सरकार न केवल अपना कर्तव्य भूल गई है बल्कि इन्होंने ईमानदार राजनीति की बात कही थी‚ वह भी झूठी साबित हो रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
विपक्षी एकता की कवायद…..

विपक्षी एकता की कवायद.....

लंपी ने बढ़ाई चिंता……..

लंपी ने बढ़ाई चिंता........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend