ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लंपी ने बढ़ाई चिंता……..

UB India News by UB India News
September 13, 2022
in खास खबर, संपादकीय, स्वास्थ
0
लंपी ने बढ़ाई चिंता……..

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मवेशियों को संक्रमित करने वाला लंपी (ढेलेदार) त्वचा रोग कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है। इस बीमारी से गुजरात‚ राजस्थान‚ हरियाणा‚ पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों मेंें हजारों गायों की मौत भी हो चुकी है। रोजाना संक्रमित गायों की संख्या और बढ़ती जा रही है। यह बीमारी ड़ेयरी क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर मवेशियों में इस रोग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। यह खून पीने वाले मक्खियों‚ मच्छरों जैसे कीड़ों की कुछ खासी प्रजातियों द्वारा फैलाया जाता है। इससे मवेशियों को बुखार होता है‚ त्वचा पर गांठें निकल आती हैं‚ दूध की मात्रा कम हो जाती है और कई मामलों में मौत भी हो जाती है। यह बीमारी कई अमेरीकी देशों में और मध्य एशिया में मौजूद है। २०१२ में यह यूरोप में भी फैल गई थी। जहां से यह एशिया भी पहुंच गई है। मोदी ने अंतरराष्ट्रीय ड़ेयरी संघ के विश्व ड़ेयरी सम्मेलन २०२२ को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे वैज्ञानिकों ने ढेलेदार त्वचा रोग के लिए स्वदेशी टीका तैयार कर लिया है। भारत लगभग २१ करोड़़ टन प्रति वर्ष के साथ दुनिया का सबसे बड़़ा दूध उत्पादक है। प्रधानमंत्री का कहना है कि हम पशुओं में पैर और मुंह की बीमारी के लिए १०० प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। चूंकि मवेशियों में बीमारी दूध उत्पादन और इसकी गुणवत्ता को भी प्रभावित करती है‚ इसलिए सरकार पशुधन के सार्वभौमिक टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। लंपी संक्रमण पॉक्सविरिडे नाम के वायरस से होता है। इसे गोटपॉक्स और शीपपॉक्स वायरस परिवार से संबंधित माना जाता है। टीका ही इसका एकमात्र बचाव है। राहत की बात यह है कि डब्ल्यूओएएच के मुताबिक यह एक जूनोटिक बीमारी नहीं है‚ यानी यह इंसानों में नहीं फैलती। भारत में इसके लिए गोट पॉक्स टीके का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई राज्य मवेशी पालकों के लिए यह टीका निःशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। सरकार ने लंपी प्रो वैक नाम का नया टीका उपलब्ध कराना शुरू किया है। इस टीके का निर्माण राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र‚ हिसार तथा भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान इज्जतनगर ने मिलकर किया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि लंपी पर जल्दी काबू पा लिया जाएगा और देश में दूध का कोई संकट नहीं होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना बेहतरी की ओर…

पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना बेहतरी की ओर...

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणि के 26 ठिकानों पर रेड, AIADMK के 7 विधायक हिरासत में

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणि के 26 ठिकानों पर रेड, AIADMK के 7 विधायक हिरासत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend