ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्षी एकता की कवायद…..

UB India News by UB India News
September 13, 2022
in खास खबर, महिला युग, विपक्ष, संपादकीय
0
विपक्षी एकता की कवायद…..

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सबसे मजबूत विपक्षी चेहरे के रूप में उभरी थीं। भाजपा के आक्रामक चुनाव प्रचार और चुनावी रणनीति के कारण ममता के लिए यह चुनाव बहुत कठिन हो गया था। जाहिर है चुनाव जीतने के बाद उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा काफी बढ़ गई थी। ममता बनर्जी राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने के लिए काफी सक्रिय भी हुइ थीं। वह राजधानी दिल्ली आइ और कई विपक्षी नेताओं के साथ उनकी मुलाकातें भी हुइ। इस दौरान संसद और संसद के बाहर तृणमूल कांग्रेस की गतिविधियां इशारा कर रहीं थी कि पार्टी का उद्देश्य कांग्रेस को कमजोर करना था। जाहिराना तौर पर कांग्रेस को कमजोर किए बिना तृणमूल कांग्रेस विपक्षी एकता की धुरी नहीं बन सकती‚ लेकिन तृणमूल कांग्रेस की इस रणनीति के कारण संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने की प्रक्रिया में बाधक बन गया। विपक्षी नेताओं को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि कांग्रेस को साथ लिये बिना विपक्षी एकता की कल्पना भी नहीं की जा सकती। विपक्षी एकता की दूसरी सबसे बड़ी अड़़चन यह है कि आगामी लोक सभा चुनाव में विपक्ष का नेता कौन होगा इस सवाल पर सहमति नहीं बन रही है। २०२४ के लोक सभा चुनाव से पहले विपक्षी खेमे का जो राजनीतिक परिदृश्य सामने आया है उसमें विपक्ष के नेता की दावेदारी के लिए चार नेताओं के नाम सामने आए हैं–ममता‚ चंद्रशेखर राव‚ केजरीवाल और नीतीश कुमार। राजनीति की पहेलियां देखिए कि इसमें से कोई भी अपने को दावेदार नहीं मान रहा। २०२१ में जब ममता बनर्जी से पूछा गया था कि २०२४ में विपक्ष का नेता कौन होगा तो उन्होंने कहा था कि मैं ज्योतिष नहीं हूं। एनड़ीए से अलग होने के बाद जद (यू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की डफली बजा रहे हैं। ममता बनर्जी की तर्ज पर इन्होंने भी पिछले दिनों राजधानी दिल्ली का दौरा किया और विपक्षी नेताओं से मुलाकात कीं। नीतीश कुमार ने ज्योतिष की तरह भविष्यवाणी कर दी कि भाजपा २०२४ के चुनाव में ५० सीटों पर सिमट जाएगी। रोचक बात यह है कि नीतीश कुमार भी कह रहे हैं कि मैं प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं‚ लेकिन तेजस्वी उनको प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। राकांपा नेता शरद पवार भी प्रधानमंत्री पद का चेहरा नहीं होंगे। विपक्षी एकता की इस कवायद में हर नेता इसके लिए त्याग की मूर्ति बना हुआ है। आगे देखना है कि विपक्षी एकता की इस मुहिम के क्या परिणाम सामने आते हैंॽ

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
लंपी ने बढ़ाई चिंता……..

लंपी ने बढ़ाई चिंता........

पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना बेहतरी की ओर…

पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना बेहतरी की ओर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend