ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चिंताएं तो कई सारी हैं‚मगर इससे बाहर कैसे निकलना किसी को नहीं सूझ रहा……

UB India News by UB India News
September 12, 2022
in खास खबर, पर्यावरण, पश्चिम बंगाल
0
चिंताएं तो कई सारी हैं‚मगर इससे बाहर कैसे निकलना किसी को नहीं सूझ रहा……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पर्यावरण को लेकर देश की सबसे एक्टिव‚ सख्त और संवेदनशील संस्था राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) अपने हालिया कार्रवाई को लेकर चर्चा में है। पिछले हफ्ते ही (३ सितम्बर) को प्राधिकरण ने पश्चिम बंगाल सरकार पर ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन में विफल रहने के कारण ३‚५०० करोड़ रुपये का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया। प्राधिकरण ने दलील दी कि पश्चिम बंगाल सरकार ने शहरी क्षेत्रों में ठोस और मलजल उपचार संयंत्रों को प्राथमिकता देने में खास पहल नहीं की है। इसके ठीक दो दिन बाद ही प्राधिकरण ने फिर कड़़ा रुख दिखाया और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का दोषी करार देते हुए महाराष्ट्र सरकार पर १२‚००० करोड़़ का जुर्माना लगाया है। देखना है कि महाराष्ट्र सरकार दो महीने के भीतर इस जुर्माने की राशि को जमा करा पाती है या नहीं।

इन दो घटनाओं से देश में पर्यावरण को लेकर सरकार और विशेष तौर पर पर्यावरण को लेकर गठित संस्थाओं की सतही भूमिका का पता चलता है। हालांकि प्राधिकरण के खाते में कमोबेश हर दूसरे हफ्ते जुर्माना लगाया जाता है‚ मगर न तो सरकार को पर्यावरण की पड़़ी है न संस्थाओं को। उल्टे प्राधिकरण के एक्शन पर उनकी प्रतिक्रिया शिथिल रहती है। यही वजह है कि आज देश से लेकर दुनियाभर में प्रदूषण और मौसम के विकराल स्वरूप चर्चा के केंद्र में हैं। चाहे अमेजन के जंगल में आग लगने की घटना हो या बेंगलुरू–हैदराबाद–केरल में भारी बारिश और भीषण बाढ़ जैसे हालात हों। विश्व भर में चाहे वह मनुष्य हों या जीव–जंतु; मौसम के एकाएक बदलते तेवर ने सभी को हलकान कर रखा है। जीव–जंतुओं से लेकर पक्षी जगत हर कोई अपने अस्तित्व की लड़़ाई लड़़ रहा है। प्राधिकरण की इस बात से भी किसी को फर्क नहीं पड़़ता है कि स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से लापरवाही नाकाबिले बर्दाश्त है। साथ ही प्रदूषण मुक्त वातावरण राज्य और स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी है।

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

एक तरफ गणपति उत्सव समेत कई अन्य पर्व–त्योहारों में पर्यावरण बचाने की अपील की जाती है‚ वहीं सरकारी तंत्र पर्यावरण की रत्ती भर भी परवाह नहीं करते हैं। ऐसे में एनजीटी का भारी–भरकम जुर्माना लगाना भी एकतरफा कार्रवाई होकर रह जाता है। क्या इस लापरवाह आचरण से पर्यावरण को शुद्ध और साफ रखा जा सकता हैॽ चिंताएं तो कई सारी हैं‚ मगर इससे बाहर निकलना किसी को नहीं सूझ रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
क्यों कम हैं ट्रॉमा सेंटर……….

क्यों कम हैं ट्रॉमा सेंटर..........

क्या ‘किंग’ की जगह ‘किंगमेकर’ बनना ज्यादा पसंद करेंगे नीतीश?

क्या ‘किंग’ की जगह ‘किंगमेकर’ बनना ज्यादा पसंद करेंगे नीतीश?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend