ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पदयात्रा और पोजिशनिंग ………….

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in खास खबर, राष्ट्रीय, संपादकीय
0
पदयात्रा और पोजिशनिंग ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक जमाना था जब महात्मा गांधी पदयात्रा पर निकलते थे तो बहुत से लोग साथ–साथ चलने लगते थे और एक गांधी ये हैं कि इनकी पदयात्रा में सिर्फ नेता–कार्यकर्ता नजर आते हैं‚ आम जनता नहीं। याद करें‚ कांग्रेस की ‘भारत जोडो’ यात्रा पहले दिन बडी खबर बनी। सब लाइव आता रहा। उसके बाद सिर्फ दो–तीन मिनट की खबर मात्र बनकर रह गई!

हर पदयात्रा इन दिनों एक ‘मीडिया शो’ ही हो सकती है। यात्रा के पहले दिन के कुछ सीन देखें। ये सीन लगभग उसी तरह से बने जिस तरह से दिल्ली के रामलीला मैदान में बने थेः नेता बैठे हैं। उनके बीच राहुल बैठे हैं। सबकी नजर राहुल पर है‚ राहुल की नजर कहीं और है। कभी–कभी अपने बाजू वाले साथी से बतियाते दिखते हैं। कभी बेचैन नजरों से दूर देखते हैं यानी अपने महत्व के प्रति सजग दिखते हैं। बाकी नेता उनकी नजर पकडने के चक्कर में दिखते हैं। उनके जितना निकट आ सकें‚ इस कोशिश में दिखते हैं। कुछ उनके एकदम पास या एकदम पीछे रहने की जुगत में दिखते हैं। ये चिर परिचित मुसाहिबी के सीन हैं। सबकी नजर राहुल पर रहती है। लगता है कि राहुल की छवि का उद्धार किया जा रहा है। इसीलिए यह यात्रा अंतर्कलह से जूझती कांगेस में राहुल की ‘पोजिशनिंग’ करती दिखती है। यही इसका उददेश्य भी है। इस पदयात्रा के कुछ और मीडिया सीनों को याद करेंः राहुल की अगुआई में कुछ कांग्रेस नेता–कार्यकर्ता चलते दिखते हैं‚ आजू–बाजू हाथ जोडते जाते हैं। आपस में बतियाते जाते हैं। फिर राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देते हैं‚ और इस तरह खबर बनाते हैं। साफ हैः राहुल की छवि को एक ‘लीडर और फाइटर’ की छवि में बदला जा रहा है‚ जो जनता के हित में कष्ट सहने निकल पडा है।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

अब तक राहुल ‘बेमन’ से काम करने करने वाले ‘अनिच्छुक’ किस्म के नायक रहे। वही आज पदयात्रा पर हैं। यह एक प्रकार की शिफ्ट है। यात्रा एक प्रकार का ‘त्याग’ है। आरामतलबी का ‘त्याग’। नेहरू ने कहा था न कि ‘आराम है हराम’। इन हजारेक यात्रियों को दिन में छह–सात घंटे पैदल चलना है। होटल में सोने की जगह ट्रक जैसे ‘कंटेनरों’ में सोना है‚ जो यात्रा के साथ–साथ चल रहे हैं। ऐसे ऐलानों और सीनों का संदेश यही निकलता है कि इन दिनों कांग्रेसी नेताओं का पैदल चलना कितने बडे त्याग का काम है। सच भी है। जो लोग कभी पैदल न चले हों वे चल रहे हैं‚ तो लगना चाहिए कि कितना कष्ट सह रहे हैंॽ लेकिन जमाना वो है जो ऐसे ‘त्याग’ को पाखंड मानता है और पाखंड यात्रा के तीसरे दिन खुल भी जाता है।

मीडिया में राहुल की महंगी ‘टी शर्ट’ बडी खबर बनाने लगती है। भाजपा फौरन तंज मारती नजर आती है कि एक ओर देश को जोडने की बात दूसरी और इतनी महंगी टीशर्ट.एक ओर गरीबी की बात दूसरी ओर इतनी महंगी टी शर्ट। देखते–देखते मेहनत से बनाई जाती राहुल की ‘त्यागी छवि’ ध्वस्त होने लगती है। वह राहुल के उस ‘रेडिकलिज्म’ को बेकार कर देती है‚ जिसके तहत वे अंबानी आडानी की अमीरी का हर पल विरोध करते नजर आते हैं। टी शर्ट पर आपत्ति के जवाब में टीम राहुल मोदी के ‘ग्यारह लाख के कोट’ में फंस जाती है। भाजपा प्रवक्ता तुरंत जवाब देता है कि उसे तो तीन करोडÃ में नीलाम करके उसकी राशि सरकार के सुपुर्द कर दी गई थी आपने क्या कियाॽ

एक ओर गरीबी की चिंता दूसरी ओर महंगी टी शर्ट! टी शर्ट ने राहुल की छवि की ‘उठान’ को पल में गिरा दिया। यात्रा की जगह ‘टी शर्ट’ ने ले ली। ‘भारत जोडो’ यात्रा का अर्थ ‘जनता के हित में कष्ट सहना’ होता तो राहुल इतनी महंगी ‘टी शर्ट’ न पहनते। याद करें महात्मा गांधी बडे वकील थे। उनको किसी चीज की कमी न थी‚ लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी रेल यात्रा के दौरान भारत की गरीबी देखी‚ सारे कपडे त्याग दिए। आजीवन एक धोती में रहे। उन्हीं से सीख लेते। जनता के लिए जनता जैसा हो जाना होता है। यही त्याग था जो गांधी को बाकियों से अलग करता है। गलती मानना‚ प्रायश्चित में उपवास रखना और कष्ट सहना गांधी को गांधी बनाता है न कि सिर्फ पदयात्रा। राहुल टी शर्ट न पहनते तो क्या घट जाताॽ लेकिन पहन ली और भक्तों ने पहनने दी और राहुल की सारी ‘पोजिशनिंग’ बेकार कर दी। राहुल भूल गए कि जिस मीडिया के जरिए वे यात्रा को यात्रा बनाना चाहते हैं‚ वही मीडिया उनको चौबीस बाई सात कवर करता है‚ और इस प्रक्रिया में आपके ऐसे कमजोर बिंदु भी पकड में आ जाते हैं। जनता अब भी ‘कथनी और करनी’ को ‘एक’ मानने वाले की इज्जत करती है। आप की कथनी और करनी में जरा भेद हुआ तो वह उसे नहीं भूलती।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
भारत-चीन रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलने के आसार………..

भारत-चीन रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलने के आसार...........

गुलामी के प्रतीकों से ‘आजादी‘

गुलामी के प्रतीकों से 'आजादी‘

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend