विश्व में कुछ ऐसे विराट व्यक्तित्व भी होते हैं‚ जिनके पास न तो प्रत्यक्ष सत्ता होती है और न ही विधायी कार्यों में कार्यकारी अधिकार‚ फिर भी ये व्यक्ति इतिहास और परंपरा पर आधारित अपने मानद पद के बल पर विश्व की प्रख्यात हस्तियों में शुमार हो जाते हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय एक ऐसी ही विराट शख्सियत थीं‚ जिन्हें समूचा विश्व श्रद्धा एवं सम्मान की दृष्टि से देखता था। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरु वार को स्काटलैंड़ के बालमोरल कैसल में ९६ साल की उम्र में निधन हो गया। जब उनके निधन की घोषणा हुई तो बकिंघम पैलेस में देश के राष्ट्रीय ध्वज यूनियन जैक को आधा झुका दिया गया और बीबीसी ने उनके विशाल चित्र के साथ राष्ट्रीय गान ‘ईश्वर रानी की रक्षा करो’ (गॉड़ सेव द क्वीन) प्रस्तुत किया। यह बताता है कि ब्रिटेनवासी अभी भी राजशाही के प्रति कितने आस्थावान हैं। महारानी एलिजाबेथ के निधन से राष्ट्र और परंपरागत संस्था राजशाही दोनों की व्यापक क्षति होगी‚ हालांकि अभी इसका आकलन करना संभव नहीं है। उन्होंने बदलते हुए सामाजिक परिवर्तनों और पारिवारिक स्कैंड़ल्स के बीच राजशाही की गरिमा को बनाए रखा। देश की परंपरा और अभिसमय को अक्षुण्ण बनाए रखने में उनका बहुत बड़़ा योगदान है। ब्रिटेन की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री लिज ट्रस के शब्दों में दिवंगत महारानी अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ गई हैं और उन्होंने देश को स्थिरता और ताकत प्रदान की है। वे चट्टान की तरह थीं‚ जिस पर आधुनिक ब्रिटेन का निर्माण हुआ। महारानी एलिजाबेथ वर्ष १९५२ में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं और १६ महीने बाद जून १९५३ में उनका राज्याभिषेक हुआ था। उस समय वह महज २५ वर्ष की थीं। वह अपने ७० वर्षों के शासनकाल में देश और दुनिया में हुए भारी उथल–पुथल की गवाह रहीं हैं। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनका महती योगदान रहा है। उन्होंने देश के १४ प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया। ऐलिजाबेथ ने तीन बार भारत का दौरा किया जो बताता है कि यहां की धरती के साथ उनका विशेष लगाव था। उन्होंने ब्रिटेन की राजनीतिक व्यवस्था और राजशाही को आधुनिक बनाने में पारंपरिक औजारों का इस्तेमाल किया‚ जिसके लिए ब्रिटेन की जनता उन्हें हमेशा याद करेगी। वास्तविक अर्थों में उनके निधन से एक युग का अवसान हुआ है। उन्हें हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।
अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...







