ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खत्म होगा तनाव…….

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
खत्म होगा तनाव…….

RELATED POSTS

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्वी लद्दाख के गोगरा और हॉट ्प्रिरंग क्षेत्र के पेट्रोलिंग प्वाइंट–१५ से चीन की सेना का हटना भारत की ताकत को दर्शाता है। दो वर्ष बाद चीन की सेना को आखिरकार अपनी जिद छोड़़नी पड़़ी। भारत के अड़े़ रहने और चीन को लेकर अपनी नीतियों में दृढ़ता का समावेश नये भारत की तस्वीर दर्शाता है। चीन अपने अडि़़यल रवैये के लिए विश्व भर में बदनाम रहा है। पूर्वी लद्दाख में उसने वो सब किया जो एक संप्रभु देश का आचरण नहीं होता है। दोनों देशों के कोर कमांड़र स्तर की १६वें दौर की वार्ता में इस बात पर सहमति बनी। अच्छी बात है कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से पहले दोनों पक्षों ने यह फैसला लिया। गोगरा पोस्ट और हॉट ्प्रिरंग‚ चीन के शिनजियांग और तिब्बत सीमा के करीब हैं। भारत के लिए इनका रणनीतिक महत्व है। दरअसल‚ भारत के लिए चीन सबसे बड़़ी परेशानी की वजह है। कभी लद्दाख तो कभी अरुणाचल तो कभी उत्तराखंड़ तो कभी पाकिस्तान की आड़़ में भारत को अस्थिर करने की कुटिल चाल वह हमेशा से करता रहा है। चीन की नीति और नीयत किस तरह की है‚ इससे दुनिया अनभिज्ञ नहीं है। उसने भारत के साथ तो छल तो किया ही‚ कई अन्य देशों के साथ उसका विवाद यही बताता है कि वह शांति‚ समन्वय‚ संवेदना और समझदारी पर विश्वास नहीं करता है। उसकी विस्तारवादी रवैये से ज्यादातर पड़़ोसी देश आक्रांत हैं। यही वजह है कि चीन के अपने सैनिकों की वापसी की सहमति की बात भारतीय रक्षा मंत्रालय ने अपने फैसले लेने के एक दिन बाद किया। खैर‚ देर आयद दुरुस्त आयद। बावजूद इसके चीन के इस समझदारी भरे फैसले पर पूरी तरह यकीन करने से भारत को फिलहाल बचना होगा। चीन के हर कदम पर बारीकी से नजर रखनी होगी। दोनों देशों के इस कदम से इतना तो है कि तनाव खत्म होगा और रचनात्मक निर्णय लिये जाएंगे। मगर दो बड़़े प्वाइंट्स डे़मचॉक और डे़पसांग पर गतिरोध अब भी बरकरार है। हालांकि आहिस्ता–आहिस्ता विवादित मसले को निपटाने की पहल से दोनों देशों के बीच भरोसा बनेगा भी और मजबूत भी होगा। रिश्तों की ताना–बाना तभी आकार लेगा‚ जब भरोसा फिर से कायम हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

by UB India News
July 22, 2026
0

कथित राजनीतिक दल काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संसद चलो मार्च के समय प्रदर्शनकारियों ने जैसी हिंसा की, वह...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

Next Post
सावधानी ही बचाव है…….

सावधानी ही बचाव है.......

समीकरण बिठाने में जुटा विपक्ष…..

समीकरण बिठाने में जुटा विपक्ष.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend