ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में नगर निकाय चुनावों का ऐलान, 2 चरणों में होगा मतदान, 12 और 22 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

UB India News by UB India News
September 10, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार में नगर निकाय चुनावों का ऐलान, 2 चरणों में होगा मतदान, 12 और 22 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने शुक्रवार को चुनाव के तारीखों की घोषणा की। पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को 156 नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान होगा। इसमें कुल 37 जिलों में मतदान होगा। इसकी मतगणना 12 अक्टूबर को होगी। द्वितीय चरण में 16 अक्टूबर से नामांकन होगा और 20 अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी। इस बार 21 नवगठित नगरपालिका में भी चुनाव होंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि पहले चरण के लिए नामांकन तिथि 10 सितंबर से 19 सितंबर है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 सितंबर से 24 सितंबर है। वहीं, दूसरे चरण के लिए नामांकन कि तिथि 16 सितंबर से 24 सितंबर है जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 27 सितंबर से 29 सितंबर है। नगर निकाय चुनाव का ऐलान होते ही आचार संहिता भी लागू हो गई है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

गुरुवार को ही राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी की थी। मेयर और डेप्युटी मेयर पद के लिए सभी नगर निकायों का आरक्षण तय कर दिया है। पटना में मेयर पद अनारक्षित महिला के लिए तय हुआ है। वहीं पटना में डेप्युटी मेयर पद पिछड़े वर्ग की महिला के लिए तय हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार देर शाम नोटिफिकेशन जारी किया था। कुल 19 नगरपालिकाओं में से 9 में महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका चुनाव में प्रत्याशियों की चुनावी खर्च की सीमा भी निर्धारित कर दी है। आयोग के अनुसार, नगर पंचायत में वार्ड पार्षद अधिकतम 20 हजार रुपये तो नगर निगम क्षेत्र में अधिकतम 80 हजार रुपये खर्च कर सकेंगे। इसी तरह नगर परिषद के वार्ड पार्षद उम्मीदवार 40 हजार रुपये तक अधिकतम खर्च कर सकेंगे।

20 हजार की आबादी वाले वार्ड में खर्च कर सकेंगे 80 हजार रुपये
नगर निगम के वार्ड पार्षद पद के लिए आबादी के अनुसार खर्च की सीमा तय की गई है। नगर निगम क्षेत्र में चार से दस हजार आबादी वाले वार्ड में अधिकतम 60 हजार रुपये खर्च करने की अनुमति होगी, जबकि दस से बीस हजार की आबादी वाले वार्ड में 80 हजार रुपये तक चुनाव में खर्च किए जा सकेंगे।

दो से अधिक संतान होने पर चुनाव नहीं लड़ सकते
वहीं बिहार में नगर निकाय आम चुनाव 2022 में दो बच्चों के माता-पिता ही उम्मीदवार हो सकते हैं। दो से अधिक संतान होने पर चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। नियम में ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी व्यक्ति के दो से अधिक संतान हैं और वे इनमें से किसी को गोद दे देते हैं, तो ऐसी स्थिति में भी उस बच्चे के जैविक पिता वही कहलाएंगे। जिस व्यक्ति ने गोद लिया है, वे उसके पिता नहीं माने जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि इन दो चरणों में 224 नगरपालिकाओं का चुनाव होना है। इनमें 17 नगर निगम, 70 नगर परिषद, और 137 नगर पंचायत शामिल हैं। इनमें कुल एक करोड़ 14 लाख 52 759 मतदाता हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि नोटिफिकेशन के साथ ही राज्य के शहरी क्षेत्रों अचार संहिता लागू हो गई है।

24 नगपालिकाओं के लिए छठ के बाद अलग से जारी होगी अधिसूचना

इसके साथ ही पटना, बक्सर, नालंदा, गोपालगंज, मुजफ्फर, पश्चिम चंपारण, शिवहर, दरभंगा, मधुवनी, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, सहरसा और किशनगंज के 24 नगरपालिकाओं में तीसरे चरण में चुनाव कराए जाएंगे। इसकी अधिसूचना अलग से जारी की जाएगीष। डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि छठ के बाद यहां चुनाव संभव हैं। जबकि 13 नगर पालिकाओं का चुनाव अगले साल कराया जाएगा।

राज्य में 261 हुई नगरपालिकाओं की संख्या

राज्य में नगरपालिकाओं की संख्या 142 से बढ़कर 261 हो गई है। इसमें 19 नगर निगम, 88 नगर परिषद और 154 नगर पंचायत शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से 8 नगरपरिषद, 113 नगर नगर पंचायत नवगठित किए गए हैं। जबकि 7 नगर निगम, 36 नगर परिषद, उत्क्रमित किए गए हैं। वहीं 1 नगर नगिम और 11 नगर परिषद का सीमा विस्तार किया गया है।

वार्ड पार्षद सहित तीन पदों के लिए आरक्षण

नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड पार्षद, उप मुख्‍य पार्षद या उप मेयर और मुख्‍य पार्षद या मेयर पद के लिए मतदान कराया जाएगा। सभी तीन पदों के लिए नगर निकाय वार आरक्षण सूची आयोग ने जारी कर दी है। इसे आयोग की आध‍िकारिक वेबसाइट (http://sec.bihar.gov.in/) पर जाकर भी देखा जा सकता है।

इस बार सभी पदों के लिए होंगे अलग-अलग चुनाव

नगर पंचायत और नगर परिषद में वार्ड पार्षद के अलावा मुख्‍य पार्षद और उप मुख्‍य पार्षद का जबकि नगर निगम में मेयर और उप मेयर का चुनाव किया जाएगा। इससे पहले आम मतदाता केवल वार्ड पार्षद का चुनाव ही करता था। बाकी दो पदों के लिए चुनाव निर्वाचित पार्षद मिलकर कर करते थे। इस बार सभी तीन पदों के लिए सीधे आम मतदाता ही चुनाव करेगा।

पहले चरण के चुनाव का पूरा डिटेल

नॉमिनेशन 10 सितंबर से 19 सितंबर

संवीक्षा 20-21 सितंबर

नॉमिनेशन वापसी की आखिरी तिथि 22-24 सितंबर

फाइनल लिस्ट जारी करने की तिथि 25 सितंबर

वोटिंग 10 अक्टूबर

काउंटिंग 12 अक्टूबर

दूसरे चरण के चुनाव का पूरा डिटेल

नॉमिनेशन 16 सितंबर से 24 सितंबर

संवीक्षा 25-26 सितंबर

नॉमिनेशन वापसी की आखिरी तिथि 27-29 सितंबर

फाइनल लिस्ट जारी करने की तिथि 30 सितंबर

वोटिंग 20 अक्टूबर

काउंटिंग 22 अक्टूबर

चरणवार सीटों और वोटरों की कुल संख्या

विवरण फर्स्ट सेकेंड कुल

जिला 37 23

नगर निगम 00 17 17

नगर परिषद 68 02 70

नगर पंचायत 88 49 137

वार्डों की संख्या 3346 1529 4875

कुल बूथ 6965 7084 14049

224 नगरपालिकाओं में कुल वोटर्स

पुरुष मतदाता 6017882

महिला मतदाता 5434455

अन्य मतदाता 411

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से मांगा जवाब …………..

सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से मांगा जवाब …………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राज्य में शिक्षकों और उच्च शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों का मुद्दा...

Next Post
BJP बोली- राहुल गांधी ने 41 हजार की पहनी टी-शर्ट तो कांग्रेस ने दिया ये जवाब

BJP बोली- राहुल गांधी ने 41 हजार की पहनी टी-शर्ट तो कांग्रेस ने दिया ये जवाब

हम सिर्फ एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं:राहुल गांधी

हम सिर्फ एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं:राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend