ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

श्वान प्रेम का सेंस नदारद

UB India News by UB India News
September 9, 2022
in खास खबर, समाज, हास्य - व्यंग
0
श्वान प्रेम का सेंस नदारद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंसान का सबसे वफादार जानवर माना जाता है। इसलिए कई घरों में वो परिवार के सदस्य की तरह पलता है। शहरी संस्कृति बढ़ने के साथ कुत्ता पालने का शौक भी परवान चढ़ा है। महानगरों की रिहायशी सोसाइटीज में तो यह स्टेटस सिंबल बन चुका है। श्वान प्रेम में तो कुछ लोग इस कदर डू़ब जाते हैं कि उन्हें इंसान से ज्यादा तरजीह देने लगते हैं। हाल की दो घटनाएं सुर्खियों में है।

पहली घटना लखनऊ में घटी‚ जहां जुलाई में ‘पिटबुल’ नस्ल के कुत्ते ने घर की मालकिन (८०) की जान ले ली। इसके बावजूद महिला के बेटे का कुत्ते के प्रति लगाव हैरान करने वाला था। बेटे ने कुत्ते को नगर निगम से वापस लाने के लिए सभी प्रयास किए। वहीं दूूसरी घटना गाजियाबाद की है‚ जहां लिफ्ट में एक कुत्ता बच्चे को काट लेता है। इसके बावजूद कुत्ते की मालकिन संवेदनहीन बनी रहती है। वीडि़यो वायरल होने के बाद इस घटना की बेहद तीखी प्रतिक्रिया हुई। महिला के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई। लगातार ऐसी घटनाओं के बाद कुत्ता पालने को लेकर कई सवाल भी उठ खडे हुए हैं। दरअसल‚ समस्या जिम्मेदारी और नियम के उलट चलने के कारण पैदा हुई है। जागरूकता की कमी भी कह सकते हैं। उदाहरण के लिए; कुत्ते का पंजीकरण‚ जिससे लोग अमूमन अनजान रहते हैं और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करते। इसकी वजह से कुत्ते दूसरों के लिए समस्या बन जाते हैं। सार्वजनिक जगहों पर उनके द्वारा की गई गंदगी असहज करती है। विवाद भी होते हैं। दुर्भाग्य से नियम–कायदे की अनदेखी नागरिक समाज का अटूट हिस्सा बन चुकी है। यह आदत कुत्ते पालने में भी दिखती है। बहरहाल‚ गाजियाबाद की घटना के बाद कुत्ता पालने वाले लोगों पर निगरानी जरूरी है। हमारे आसपास जो लोग हैं उन्हें पालतू जानवरों के रखरखाव की कानूनी प्रक्रिया के बारे में बताना हर किसी की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद अगर संबंधित व्यक्ति ध्यान नहीं दे रहा तो उसकी शिकायत करने में पीछे नहीं हटना चाहिए। इसके अलावा आरडब्ल्यूए द्वारा सख्त निगरानी सबसे अहम है। पालतू जानवरों के मालिकों को भी दूसरों की सहूलियत का ध्यान रखने की जरूरत है। थोड़़ी सी जानकारी उन्हें किसी अप्रिय स्थिति से बचा सकती है। आखिर में यह बात ध्यान रखने योग्य है कि किसी जानवर से लगाव अच्छी बात मगर इंसानी भाव को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। गाजियाबाद जैसी घटनाएं बताती हैं कि इंसान विकास क्रम में एक पायदान नीचे आया है।

RELATED POSTS

अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया करारा जवाब ,सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया करारा जवाब ,सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका

by UB India News
July 19, 2026
0

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने खुजेस्तान प्रांत के अहवाज में अमेरिकी MQ-9...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 19, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

20 जुलाई से संसद से बदलेगी तस्वीर!………….

20 जुलाई से संसद से बदलेगी तस्वीर!………….

by UB India News
July 19, 2026
0

20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है. इस दौरान सरकार कई अहम बिल पेश करने जा रही...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 19, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

मध्यप्रदेश:  मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी

मध्यप्रदेश: मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी

by UB India News
July 19, 2026
0

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक हुई। भोपाल से मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट और अधिकारी ई-बस...

Next Post
शंखध्वनि के साथ हुआ पितृपक्ष मेले का शुभारंभ

शंखध्वनि के साथ हुआ पितृपक्ष मेले का शुभारंभ

आत्मचिंतन की जरूरत….

आत्मचिंतन की जरूरत....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend