ADVERTISEMENT
Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आत्मचिंतन की जरूरत….

UB India News by UB India News
September 9, 2022
in खास खबर, राष्ट्रीय, संपादकीय
0
आत्मचिंतन की जरूरत….

RELATED POSTS

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने संकट के दौर से गुजर रही अपनी पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए एक नये अंदाज में कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की शुरु आत की है। आजादी के बाद कांग्रेस के इतिहास की यह सबसे बड़ी पदयात्रा है। ३५७० किलोमीटर की इस यात्रा का लक्ष्य एनड़ीए सरकार की नीतियों के विरु द्ध लोगों को एकजुट करना है। कांग्रेस का विश्वास है कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है। घृणा और विभाजनकारी नीतियों से देश की एकता और अखंडता खतरे में है। सोनिया गांधी को विश्वास है कि उनकी पार्टी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है और पार्टी के संगठन के लिए संजीवनी का कार्य करेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा १२ राज्यों और २ केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। जाहिर है कि इससे पार्टी का इन प्रदेशों की जनता के साथ सीधा संवाद मिलेेगा। और इसका राजनीतिक लाभ भी पार्टी को होगा। लोक सभा में कांग्रेस की सीटें भले कम हो गई हैं‚ और केवल दो राज्यों में उसकी सरकार है। बावजूद इसके कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी विपक्षी पार्टी है जो आज भी राष्ट्रीय दल है। इसके समर्थक और कार्यकर्ता कश्मीर से कन्याकुमारी तक हैं। इसलिए भाजपा का विकल्प कांग्रेसी ही हो सकती है‚ लेकिन इसके लिए कांग्रेस नेतृत्व को कड़ी मेहनत के साथ आत्मचिंतन भी करना होगा। शीर्ष नेतृत्व को अपनी कमजोरियों के बारे में आत्ममंथन करने की जरूरत है कि आखिर क्या वजह है कि पिछले 3 वर्षों तक पार्टी का कोई अध्यक्ष नहीं है। उसे इस सवाल का भी जवाब देना होगा कि स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ी पार्टी को लंबे समय तक तदर्थवाद की संस्कृति से क्यों चलाया जा रहा हैॽ वास्तव में कांग्रेस पार्टी का साल–दर–साल जिस तरह से जनाधार सिकुड़़ता गया उसके लिए जमीनी कार्यकर्ता नहीं‚ शीर्ष नेतृत्व ही जिम्मेदार है। अगर कांग्रेस को पुरानी चमक‚ पुरानी पहचान दिलानी है तो कांग्रेस नेतृत्व को पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं की इस मांग को स्वीकार कर लेना चाहिए कि अध्यक्ष पद के चुनाव से संबंधित मतदाता सूची को सार्वजनिक किया जाए। कार्यकर्ताओं के मनोबल को उठाने के लिए उसे निर्णय प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी की मजबूती से ही भारतीय लोकतंत्र मजबूत होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

by UB India News
July 20, 2026
0

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई...

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

by UB India News
July 20, 2026
0

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई....

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

by UB India News
July 20, 2026
0

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम...

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

by UB India News
July 20, 2026
0

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात...

राष्ट्रीय सुरक्षा और जनसांख्यिकी बदलाव पर चिंता के सबब है घुसपैठिए……………………

राष्ट्रीय सुरक्षा और जनसांख्यिकी बदलाव पर चिंता के सबब है घुसपैठिए……………………

by UB India News
July 20, 2026
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक लंबे समय से घुसपैठियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। वे उनकी पहचान...

Next Post
महंगाई नहीं‚ रोजगार जरूरी…

महंगाई नहीं‚ रोजगार जरूरी...

अपने देश में संविधान की दुहाई देने का रिवाज चल पड़ा है……..

अपने देश में संविधान की दुहाई देने का रिवाज चल पड़ा है........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend