प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा ने देशभर में सेवा पखवारा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में भी पार्टी के द्वारा रचनात्मक कार्यक्रम के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत‚ स्वच्छता अभियान‚ रक्तदान शिविर‚ वृक्षारोपण कार्यक्रम‚ जल संरक्षण‚ दिव्यांगों के बीच कार्यक्रम सहित अनेकों कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यों को जन–जन तक पहुंचाने का काम हम सभी को करना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएं। नेता विधानमंडल दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में हम सभी विधायक एवं विधान पार्षद पूरी मुस्तैदी के साथ लग जाएं। सभी जिलों में प्रमुखता से कार्यक्रम को सफल बनाना है। बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बदली हुई परिस्थिति में विधायक‚ विधान पार्षद को पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मुस्तैदी के साथ लगना होगा। बिहार की जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने कहा कि सेवा पखवारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ‚ पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी‚ पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव‚ मंगल पांडे‚ सैयद शाहनवाज हुसैन‚ अमरेंद्र प्रताप सिंह‚ जनक राम‚ रामसूरत राय‚ रामप्रीत पासवान‚ राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल‚ भाजपा विधायक जनक सिंह‚ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र गुप्ता‚ डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी सहित सभी विधायक व विधान पार्षद उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री व विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने किया तथा बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने सेवा पखवारा कार्यक्रम के बारे में विषय प्रवेश कराया।
लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..
RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...







