ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गेम नीतीश का, सरकार महागठबंधन की और सेट हो गए चिराग, खेला तो अब होगा!

UB India News by UB India News
September 8, 2022
in पटना, लोजपा
0
गेम नीतीश का, सरकार महागठबंधन की और सेट हो गए चिराग, खेला तो अब होगा!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार के NDA छोड़ने के बाद बीजेपी बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए फ्रंटफुट पर आ गई है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट के मुताबिक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को विधिवत केंद्र के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कराने की तैयारी चल रही है। बीजेपी से बिहार के बारे में अपना खाका प्रकट करने के लिए कहने के अलावा, चिराग ने भगवा खेमे से 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के ‘सीएम चेहरे’ को साफ करने के लिए भी कहा है। ये अलग बात है कि चिराग को बीजेपी केंद्र में मंत्री बनाने की सोच रही है।

चिराग 2025 की भी तैयारी में- सूत्र
उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व दलित नेता दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे चिराग के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि उन्हें एनडीए में शामिल होने के लिए राजी किया जा सके। फिलहाल केंद्र में चिराग के विपक्षी और चाचा पशुपति कुमार पारस मंत्री हैं। जाहिर तौर पर स्थिति का फायदा उठाकर चिराग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि हालांकि चिराग को मोदी कैबिनेट में एक मंत्रालय की पेशकश की गई है। लेकिन चिराग अपनी पार्टी के भविष्य और 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए में अपनी भूमिका के बारे में सुनिश्चित करना चाहते हैं, जो 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद होगा।

RELATED POSTS

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बीजेपी अपने दम नहीं जीत सकतीसभी 40 सीटें- LJP (रामविलास)
चिराग के एक करीबी नेता के मुताबिक’बीजेपी जानती है कि बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटें अकेले मोदी नहीं जीत सकते हैं। इसके लिए पहले से रणनीति तैयार करनी होगी, सहयोगियों को विश्वास में लेना होगा और मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए संयुक्त अभियान शुरू करना होगा।’ यहां ये देखना भी जरूरी है कि 2019 के लोकसभा चुनावों मेंचिराग की पार्टी को 8.02% वोट मिले थे जबकि 2014 में उसका वोट प्रतिशत 6.50 था। विधानसभा चुनाव में भी उसका वोट प्रतिशत काफी प्रभावशाली रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के 38 में से कम से कम 14 जिलों में पासवान मतदाता प्रभावशाली हैं।

हम जल्दी में नहीं- LJP (रामविलास)
पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘लोजपा (रामविलास) एनडीए में शामिल होने की जल्दी में नहीं है। लेकिन बीजेपी को प्रभावशाली चुनाव परिणाम के लिए उचित समन्वय में काम करना चाहिए। हमारा ध्यान 2024 और 2025 दोनों पर है और हम बिहार के लिए बीजेपी की योजना के बारे में जानना चाहते हैं क्योंकि हमारी पार्टी का मुख्य एजेंडा बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट रहा है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 18, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

by UB India News
July 18, 2026
0

हार सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नए ढांचे में ढालने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
राजनीति ऐसी चीज है जिसमें कोई किसी का सगा नहीं…..

राजनीति ऐसी चीज है जिसमें कोई किसी का सगा नहीं.....

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा मनाएगी भाजपा

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा मनाएगी भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend