ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुंबई दौरे पर हुई गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक

UB India News by UB India News
September 9, 2022
in Lokshbha2024, अपराध
0
मुंबई दौरे पर हुई गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे 2-3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध का नाम हेमंत पवार है, जो महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का PA बताया।

RELATED POSTS

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

हाथ में पहन रखा था गृह मंत्रालय का बैंड
32 साल के हेमंत ने गृह मंत्रालय का बैंड पहन रखा था। जिसकी बदौलत वह कई घंटों तक गृहमंत्री के आस-पास घूमता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संदिग्ध व्यक्ति राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी ब्लेजर पहन कर घूमता हुआ नजर आया था।

मुंबई दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने लाल बाग के राजा के भी दर्शन किए। उनके साथ सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।
मुंबई दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने लाल बाग के राजा के भी दर्शन किए। उनके साथ सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

BMC चुनाव को लेकर मुंबई पहुंचे थे गृहमंत्री
पूरा मामला 4-5 सितंबर का है, जब गृह मंत्री अमित शाह BMC चुनाव को लेकर दो दिवसीए मुंबई दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा में भगवान श्रीगणेश की पूजा की। महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनने के बाद अमित शाह पहली बार मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान वो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए थे।

यहां अमित शाह ने मुंबई BMC चुनाव जीतने के ल‍िए BJP नेताओं को 227 सीटों में से 135 सीटें जीतने का टारगेट दिया। दरअसल BMC का चुनाव सितंबर या अक्टूबर में होना है।

मुंबई पुलिस ने शाह की सुरक्षा में किए थे पुख्ता इंतजाम

मुंबई पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुंबई यात्रा के दौरान तमाम जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। अमित शाह जब उपमुख्यमंत्री के आवास सागर और मुख्यमंत्री आवास गए तो कोट, टाई और सरकारी पहचान पत्र पहने एक शख्स अजीबो गरीब हालात में घूम रहा था। मुंबई पुलिस के पूछने पर उसने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय का अधिकारी है, लेकिन बाद में वह चला गया।

जब सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को सूचित किया कि वह व्यक्ति संदिग्ध है, तो उसे नाना चौक इलाके से एक गुप्त सूचना के माध्यम से गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि वह सरकारी अधिकारी नहीं था लेकिन बड़ा सवाल यह है कि वह फर्जी अफसर वहां क्या कर रहा था?

गिरगांव कोर्ट ने आरोपी को 12 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है आरोपी के पास से सांसद सचिव का पहचान पत्र भी मिला है। वह मूल रूप से धुले का रहने वाला है लेकिन गिरफ्तार आरोपी कौन है? क्या उसके पीछे कोई है? इस मामले में आगे की जांच जारी है।

शाह ने मुंबई में की थी बैठक

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी बीएमसी (BMC) चुनावों की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा करने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुंबई में बीजेपी नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बीएमसी चुनाव में बीजेपी और असली शिवसेना गठबंधन का टारगेट 150 सीट जीतने का होना चाहिए। इस बीच, गृह मंत्री शाह ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर निशाना साधा था और धोखा देने का आरोप लगाया था। अमित शाह ने कहा था कि जनता पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी के साथ है, विचारधारा को धोखा देने वाली उद्धव पार्टी के साथ नहीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना के बंटी यादव अपहरण-मर्डर केस का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया गुरुवार को पटना में पुलिस...

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय जांच में लापरवाही सामने आने के बाद तीन...

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

by UB India News
July 15, 2026
0

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की जमानत रद्द...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 14, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

Next Post
गेम नीतीश का, सरकार महागठबंधन की और सेट हो गए चिराग, खेला तो अब होगा!

गेम नीतीश का, सरकार महागठबंधन की और सेट हो गए चिराग, खेला तो अब होगा!

राजनीति ऐसी चीज है जिसमें कोई किसी का सगा नहीं…..

राजनीति ऐसी चीज है जिसमें कोई किसी का सगा नहीं.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend