ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

360 डिग्री पर घूमती बिहार की सियासत से पीएम मोदी को चुनौती……

UB India News by UB India News
September 3, 2022
in जदयू, पटना
0
360 डिग्री पर घूमती बिहार की सियासत से पीएम मोदी को चुनौती……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी ‘बड़े लक्ष्य’ को हासिल करने के लिए निकलनेवाले हैं। पटना के जेडीयू ऑफिस में लगे पोस्टर इस बाद की तस्दीक कर रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बिहार से जाते ही पाटलिपुत्र की सियासत बवंडर बनकर पूरे देश पर छा जाने को बेकरार है। तीन और चार सितंबर को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक है। मीटिंग से पहले लगा पोस्टर ये बताने के लिए काफी है कि किस तरह के फैसले लिए जाएंगे। शनिवार और रविवार की बैठक में 2024 चुनाव को लेकर नीतीश कुमार की भूमिका साफ होने की पूरी संभावना है।

360 डिग्री पर घूमती बिहार की सियासत
2005 का चुनाव नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज का डर दिखाकर जीता। 2010 में उन्होंने विकास की बात की, ग्राउंड पर चीजें पहले बेहतर दिखी। मगर 2015 आते-आते सियासत ने 360 डिग्री पर घूम चुकी थी। फिर प्रशांत किशोर जैसे पेशेवर चुनावी रणनीतिकार की जरूरत पड़ी। इसके बाद नारों पर बिहार राजनीति कुलाचें भरने लगी। वन लाइनर का अपना अलग इम्पैक्ट होता है। नीतीश कुमार में ये समझ प्रशांत किशोर ने पैदा की। जिन्होंने नरेंद्र मोदी को पीएम की कुर्सी तक पहुंचाने में सारथी की भूमिका निभाई थी।
कपड़े, फुटवियर, घड़ियों पर बंपर ऑफर्स, 60% तक की छूट |

RELATED POSTS

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

2015 का चुनाव नीतीश कुमार मोदी लहर के खिलाफ लड़ रहे थे। जब पूरे देश को मोदी और शाह की जोड़ी जीतने निकली थी तो नीतीश कुमार बिना डगमगाए अड़े रहे। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के लिए नारा दिया- ‘बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है’। भारी बहुमत से नीतीश कुमार चुनाव जीते।
मगर 2020 में बिहार की राजनीति एक बार फिर 360 डिग्री पर घूम चुकी थी। हालांकि प्रशांत किशोर उनके साथ नहीं थे। लेकिन प्रशांत वाला टैक्टिस नीतीश कुमार ने अपनाया और नारा दिया- ‘क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार’। फिर ये नुस्खा काम कर गया।

वैसे नीतीश कुमार जब बीजेपी के साथ थे तो दो नारे मशहूर हुए जिनमें-‘नीतीश सबके हैं’ और ‘न्याय के साथ विकास, कानून का शासन’। इसके अलावे पिछले महीने तक जेडीयू ऑफिस में जो नारे वाले होर्डिंग्स लगे थे उनमें से एक में लिखा था- ‘प्रकृति आवश्यकता की पूर्ति करती है, परंतु लालच की नहीं। एक में लिखा था- ‘न्याय के साथ विकास, कानून का राज’। जबकि ‘सेवा ही धर्म’ का भी पोस्टर लगा हुआ था।

पांच नारों के पंच से पीएम मोदी को चुनौती
अब एक बार फिर नीतीश कुमार ने बिहार की पॉलिटिक्स को 360 डिग्री पर घुमाया है। पटना से उनकी नजर दिल्ली पर गड़ गई है। नारों की समंदर में उतर चुके हैं। इस बार एक साथ पांच नारों से हस्तिनापुर की गद्दी पर धावा बोलने का मन बना चुके हैं।
1. प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा। (इस नारे में लोगों को भरोसा दिया जा रहा है।)
2. आगाज हुआ: बदलाव होगा। (इसमें सीधे-सीधे केंद्र सरकार को ललकारा जा रहा है।)
3. जुमला नहीं, हकीकत। (अमित शाह ने एक बार टीवी इंटरव्यू में 15-15 लाख लोगों के खाते में आने की बात को जुमला बताया था।)
4. मन की नहीं, काम की। (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने में एक बार मन की बात रेडियो पर करते हैं, मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं।)
5. आश्वासन नहीं, सुशासन। (नीतीश कुमार हमेशा सुशासन की बात करते हैं, जिसके तहत वो अक्सर कहते हैं न तो किसी को फंसाते हैं और ना ही किसी को बचाते हैं)

‘बड़े लक्ष्य’ को कैसे साधेंगे नीतीश कुमार?
कुल मिलाकर नीतीश कुमार सीधे-सीधे केंद्र की मोदी सरकार को चैलैंज दे रहे हैं। इसके लिए उनके मैनेजरों ने पांच नारे गढ़े हैं। इसका असर क्या होगा, ये नीतीश कुमार भी जानना चाहेंगे। दिल्ली के रिएक्शन का इंतजार उनको भी होगा। मगर पांच नारों वाले पोस्टर से साफ है कि वो 2024 के अखाड़े में उतरने की तैयारी जरूर कर रहे हैं। हालांकि जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह सधी हुई बयानबाजी कर रहे हैं। इससे लगता है कि फौरी तौर पर नीतीश को पीएम कैंडिडेट कहने से पार्टी बचना चाह रही है। नीतीश कुमार को अभी ‘बड़े लक्ष्य’ पर काम करना बाकी है। वो ‘बड़ा लक्ष्य’ है- 2024 के चुनाव से पहले बीजेपी विरोधी दलों को पूरे देश में एकजुट करना।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

मुंबई में आफत की बारिश!

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

by UB India News
July 13, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल...

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार की पहचान लंबे समय से बौद्ध, जैन, रामायण और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है. लेकिन राज्य में आने...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 13, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

Next Post
ऐसे ही नहीं सरकारें खेलती हैं ओबीसी से एससी बनाने का खेल…..

ऐसे ही नहीं सरकारें खेलती हैं ओबीसी से एससी बनाने का खेल.....

केंद्र से बिहार को जितनी मदद मिलनी चाहिए‚ नहीं मिल रहीः नीतीश

केंद्र से बिहार को जितनी मदद मिलनी चाहिए‚ नहीं मिल रहीः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend