ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्र से बिहार को जितनी मदद मिलनी चाहिए‚ नहीं मिल रहीः नीतीश

UB India News by UB India News
September 2, 2022
in खास खबर, खेल, पटना, मुख्यमंत्री
0
केंद्र से बिहार को जितनी मदद मिलनी चाहिए‚ नहीं मिल रहीः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बेहतर जिंदगी के लिए पढाई के साथ–साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ स्वास्थ्य अच्छा रहता है‚ बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है।’ ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने बृहस्पतिवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित ४८वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्ड़ी चैम्पियनशिप के उद्घाटन अवसर पर कहीं। इस मौके पर उन्होंने केंद्र की एनड़ीए सरकार पर फिर निशाना साधा और कहा कि केंद्र से प्रदेश को जितनी मदद मिलनी चाहिए‚ वह नहीं मिल रही है। फिर भी हमलोग सभी काम अच्छे ढंग से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कई काम किये जा रहे हैं। हमलोगों ने बिहार में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना कराने का निर्णय लिया है। राजगीर में स्पोर्ट्स एकेड़मी की स्थापना की गयी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडि़यम भी बनाया गया है। अब खेल विश्वविद्यालय भी वहीं रहेगा‚ जहां खेल के साथ–साथ खिलाडि़यों के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था रहेगी। इस देश में खेलकूद के लिए राजगीर एक खास स्थल होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड़ स्तर पर स्टेडि़यम का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक १६५ प्रखंड़ों में स्टेडि़यम का निर्माण कराया जा चुका है। हम चाहते हैं कि यह काम जल्द से जल्द पूरा हो।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाडियों को हर वर्ष खेल दिवस पर सम्मानित किया जाता है। करोडों रुपए बतौर इनाम भी दिये जाते हैं। सरकार ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को सरकारी नौकरी देनी भी शुरू कर दी है। राज्य में अब तक विभिन्न खेलों के २३५ खिलाडि़यों को सरकारी नौकरी दी गई है। सीएम ने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का खेल से बचपन से संबंध रहा है‚ इसलिए मैं चाहता हूं कि वे खिलाडि़यों पर विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्ड़ी को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है‚ यह काफी खुशी की बात है। बिहार में यह बहुत लोकप्रिय हो रहा है। बिहार से बहुत लोग बाहर खेलने जा रहे हैं और सबको पुरस्कार भी मिल रहा है‚ यह खुशी की बात है। आज हमलोगों ने जूनियर राष्ट्रीय कबड्ड़ी बालिका प्रतियोगिता–२०२२ की शुरुआत कर दी है। इसमें कई राज्यों से बच्चियां आई हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं कि आप सभी खूब अच्छा खेलिये और आगे बढ़िये। बिहार में कितना बढ़िया काम हो रहा है‚ आप सभी अपने–अपने राज्यों में जाकर बताइयेगा। अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों से जो प्रतिभागी खिलाड़ी यहां आई हैं‚ उनका विशेष रूप से ख्याल रखें‚ ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिलाधिकारी एक–एक चीज पर गौर करें कि खिलाडि़Ãयों को किसी तरह की असुविधा न हो।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपने खेलप्रेम को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि मैं खुद खिलाडी रह चुका हूं‚ इसीलिए खिलाडियों की परेशानियों व दर्द को महसूस कर सकता हूं। अंतरराष्ट्रीय फलक पर जब खिलाडी देश और राज्य का नाम रौशन करते हैं‚ तो उन पर होने वाला खर्च ऐसे में कोई मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि खेल के आयोजन में जब भी मुझे आमंत्रण मिलता है हम उसे गंवाते नहीं हैं। मैंने अधिकारियों को राज्य के खिलाडियों के लिए बेहतर साधन–संसाधन और उपकरण के साथ–साथ बेहतर प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करने का निदæश दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

NDA के साथ मजबूत गठबंधन ने भाजपा के चुनावी अभियान में फूंक दी नई जान ………………

NDA के साथ मजबूत गठबंधन ने भाजपा के चुनावी अभियान में फूंक दी नई जान ………………

by UB India News
July 14, 2026
0

उम्मीदवार बदलने के झटके से उबर कर भाजपा अब फुल फॉर्म में आ चुकी है। सोमवार की शाम को भाजपा...

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

by UB India News
July 14, 2026
0

बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय जांच में लापरवाही सामने आने के बाद तीन...

Next Post
बेहतर विकास दर, 8.7 फीसद की विकास दर को छू लिया

रफ्तार में अर्थव्यवस्था.......

भारत की एकता का उत्सव…………

भारत की एकता का उत्सव............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend