ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Spicejet का विमान तकनीकी गड़बड़ी के बाद बीच रास्ते से लौटा

UB India News by UB India News
September 1, 2022
in Lokshbha2024, परिवहन
0
Spicejet का विमान तकनीकी गड़बड़ी के बाद बीच रास्ते से लौटा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

Spicejet का दिल्ली से महाराष्ट्र के नासिक जा रहा एक विमान बृहस्पतिवार सुबह तकनीकी खामी के बाद बीच रास्ते से लौट आया। विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया, ‘‘स्पाइसजेट के दिल्ली से नासिक जा रहे विमान में बृहस्पतिवार को रास्ते में ही ऑटोपायलट संबंधी खराबी आई जिस वजह से विमान बीच रास्ते से लौट आया।’’ इससे पहले भी स्पाइसजेट के विमानों में खराबी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और डीजीसीए ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। विमानन सुरक्षा नियामक ने 27 जुलाई को आदेश दिया था कि एयरलाइन आठ सप्ताह तक अधिकतम 50 फीसदी उड़ानों का संचालन करेगी।

शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 15 फीसदी टूटा

RELATED POSTS

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

विमानन कंपनी स्पाइसजेट का शेयर बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में करीब 15 फीसदी टूट गया। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि जून तिमाही में उसे 789 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 14.65 फीसदी टूटकर 39.60 रुपये पर आ गया हालांकि बाद में इसने कुछ भरपाई की और यह 43.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था जो 6.03 फीसदी की गिरावट दर्शाता है। स्पाइसजेट ने बुधवार को जानकारी दी थी कि जून तिमाही में उसे 789 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। जून 2021 में उसे 729 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। विमानन कंपनी वित्तीय संकट का सामना कर रही है और पिछले कुछ महीनों में उसके विमानों में खामियों की घटनाओं के चलते नागर विमानन महानिदेशालय ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

डीजीसीए ने दो और विमानों का पंजीकरण रद्द किया

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को स्पाइसजेट के दो और बोइंग-737 विमानों का पंजीकरण रद्द कर दिया। इसके साथ ही अगस्त में किफायती सेवाएं देने वालही एयरलाइन के छह बोइंग-737 विमानों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 31 अगस्त को अपरिवर्तनीय विपंजीकरण और निर्यात अनुरोध प्राधिकरण (आईडीईआरए) के तहत बोइंग 737-800 विमान वीटी-एसपीयू और बोइंग 737-900ईआर विमान वीटी-एसजीक्यू का पंजीकरण रद्द किया गया है। केपटाउन संधि के तहत, अगर कोई चूक होती है, तो पट्टा देने वाले और ऋणदाता, पट्टे पर दिए गए विमान का पंजीकरण रद्द कर सकते हैं। इस तरह के अनुरोध आईडीईआरए के तहत किए जाते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 11, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 10, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

by UB India News
July 4, 2026
0

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

Next Post
किधर है प्रधानमंत्री मोदी का इशारा ?

किधर है प्रधानमंत्री मोदी का इशारा ?

360 डिग्री पर घूमती बिहार की सियासत से पीएम मोदी को चुनौती……

360 डिग्री पर घूमती बिहार की सियासत से पीएम मोदी को चुनौती......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend