ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक पर फाइनल फैसला आज!

UB India News by UB India News
September 2, 2022
in पटना, राजद, समाज
0
तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक पर फाइनल फैसला आज!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू प्रसाद के बेटे वन मंत्री तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक के मामले की सुनवाई पटना हाईकोर्ट में गुरुवार को होनी है। जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस जितेन्द्र राय की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। बता दें कि तेजप्रताप ने पत्नी से तलाक की अर्जी दे रखी है, लेकिन ऐश्वर्या उनका साथ नहीं छोड़ना चाहती हैं।

13 दिन पहले हुई सुनवाई के समय ऐश्वर्या के वकील पीएन सिन्हा कोर्ट में नहीं आए थे, इसलिए ऐश्वर्या की तरफ से आगे समय मांगा गया था। ऐश्वर्या के वकील के जूनियर निलांजन चटर्जी ने कोर्ट से स्टे चाहा लेकिन कोर्ट ने रिफ्यूज कर दिया था। तेजप्रताप की तरफ से जगन्नाथ सिंह और गजेन्द्र यादव ने कोर्ट से मांग की कि मामले की जल्द से जल्द सुनवाई पूरी की जाए।

RELATED POSTS

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

5 अगस्त की मीटिंग भी असफल रही थी

हाईकोर्ट ने पहले ही दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की। चैंबर में दोनों को आमने- सामने बैठाकर सवाल-जवाब किया गया, लेकिन तेजप्रताप साथ रहने को तैयार नहीं। इसके बाद कोर्ट ने दोनों परिवारों के बीच पटना जू में मीटिंग कराने की जवाबदेही दोनों पक्षों के वकीलों जगन्नाथ सिंह और पी.एन. शाही को दी। लालू प्रसाद की सेहत खराब होने की वजह से यह मीटिंग नहीं हो सकी। इसके बाद 5 अगस्त को पटना जू में दोनों परिवारों के बीच मीटिंग हुई।

इस मीटिंग में तेजप्रताप की तरफ से उनकी मां राबड़ी देवी और ऐश्वर्या की तरफ से उनके पिता चंद्रिका राय पहुंचे। लेकिन मीटिंग इसलिए सफल नहीं हो सकी। राबड़ी देवी ने इसमें कहा कि ‘जब तेजप्रताप ही तैयार नहीं हैं तो हम इसमें क्या कर सकते हैं?’ बता दें कि 12 मई 2018 को भूतपूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी शादी हुई थी।

तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर आकर 10 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया था

बता दें कि कुछ सप्ताह पहले तेजप्रताप ने सोशल मीडिया के सामने आकर कहा था कि ऐश्वर्या का पूरा परिवार उन्हें परेशान करने में लगा है और उनसे 10 करोड़ रुपए जैसी बड़ी रकम की मांग की जा रही है। उन्होंने तब यह भी कहा था कि जल्द ही सबूतों के साथ कुछ ऐसे तथ्य सामने लाने वाला हूं जो सभी की आंखें खोल देगा।

तेजप्रताप ने कहा था कि ‘ मां से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं होता, मां ईश्वर का ही दूसरा रूप है, जिसके पास मां का प्यार हो उसे कुछ और नहीं चाहिए…. लेकिन तब क्या हो जब आपकी आंखों के सामने ही आपकी मां को, परिवार को परेशान किया जाने लगे, उन पर हाथ उठाया जाए, ऐसे में क्या एक बेटे को चुप रहना चाहिए?’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

मुंबई में आफत की बारिश!

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

by UB India News
July 13, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल...

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार की पहचान लंबे समय से बौद्ध, जैन, रामायण और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है. लेकिन राज्य में आने...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 13, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

Next Post
दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, 16 साल की छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी अरमान अली गिरफ्तार

दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, 16 साल की छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी अरमान अली गिरफ्तार

Spicejet का विमान तकनीकी गड़बड़ी के बाद बीच रास्ते से लौटा

Spicejet का विमान तकनीकी गड़बड़ी के बाद बीच रास्ते से लौटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend