ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले आरजेडी के चार नेताओं के घर पड़ रही CBI की रेड ,गुरुग्राम में तेजस्वी यादव के मॉल पहुंची टीम

UB India News by UB India News
August 25, 2022
in अपराध, पटना
0
बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले आरजेडी के चार नेताओं के घर पड़ रही CBI की रेड ,गुरुग्राम में तेजस्वी यादव के मॉल पहुंची टीम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

CBI और ED की टीमें बुधवार को देश में 22 ठिकानों पर छापे मार रही है। CBI की टीमों ने बिहार में राजद के 5 नेताओं के घर छापा मारा। इनमें 2 राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक और राजद के फाइनेंसर अबु दोजाना भी शामिल हैं। टीम गुरुग्राम के एक मॉल भी पहुंची है, जो तेजस्वी यादव का है। इसे दोजाना की कंपनी बना रही है।

इनके अलावा लालू यादव के करीबी और बालू माफिया सुभाष यादव के घर भी छापा मारा गया है। यह मामला जमीन के बदले रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है। राजद ने बिहार में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले पड़े इन छापों को बदले की कार्रवाई बताया है।

RELATED POSTS

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

उधर, ED ने खनन घोटाले में एक्शन लिया है। झारखंड में रांची, दिल्ली और तमिलनाडु में 17 जगहों पर ED की रेड जारी है। झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबी रहे प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर ED छानबीन कर रही है।

CBI की टीम सुबह 8 बजे अबु दोजाना, RJD के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और RJD के कोषाध्यक्ष और MLC सुनील सिंह के घर पहुंची। छापे के दौरान सुनील सिंह अपने घर की बालकनी में नजर आए। सुनील और उनकी पत्नी ने छापों को बदले की कार्रवाई बताया है। सुनील सिंह ने कहा कि मुझे बाहर कर दिया है और मेरे घर में घुस गए। उधर, अबु दोजाना के ठिकाने पर भी अभी छानबीन जारी है। दोजाना की कंपनी उस मॉल का कंस्ट्रक्शन कर रही है, जिसे तेजस्वी यादव का बताया जा रहा है।

लालू की बेटी भड़कीं: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ने CBI की कार्रवाई पर भाजपा का नाम लिए बगैर कहा- ये बलात्कारी पार्टी है। फ्लोर टेस्ट के पहले ही नीचता पर आ गई है। अपने पोसुआ (पालूत जानवर) को डराने के लिए भेजा है। राजद ने कहा कि बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले केंद्र सरकार ये सारे छापे जानबूझकर करवा रही है। ये सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है। हम बिहारी हैं। टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं।

CBI ने 3 महीने पहले दर्ज की थी FIR: CBI ने तीन महीने पहले केस दर्ज किया था। इसके बाद राबड़ी आवास पर छापेमारी की गई थी। इसमें तेजस्वी यादव के कमरे से कई दस्तावेज सामने आने की बात कही गई थी। इस छापेमारी के बाद ही लालू यादव के सबसे करीबी माने जाने भोला यादव को गिरफ्तारी किया था। भोला यादव से पूछताछ के बाद सीबीआई की यह कार्रवाई शुरू हो रही है।

छापे के दौरान सुनील सिंह के घर पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
छापे के दौरान सुनील सिंह के घर पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

राज्यसभा सांसद अशफाक करीफ के घर भी सीबीआई की रेड

इसके अलावा खबर ये भी है कि आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीफ के घर भी सीबीआई की रेड पड़ी है। शक्ति परीक्षण से पहले सीबीआई की रेड से खलबली मच गई है। इसके अलावा आरजेडी के राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद के घर पर भी जांच एजेंसियों की रेड पड़ी है।

झारखंड में भी 17 लोकेशन पर चल रही छापेमारी

झारखण्ड में 17 लोकेशन पर छापेमारी की जा रही है। ये छापेमारी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर हो रही है। प्रेम प्रकाश की राजनीतिक गलियारों में काफी पैठ मानी जाती है। माना जाता है कि हर बड़ा टेंडर और आईएएस-आईपीएस के ट्रांसफर और पोस्टिंग में इसका हाथ होता है। ED पहले भी सम्मन देकर इसे बुला चुकी है और पूछताछ कर चुकी है।

ED की टीम रांची के हरमू इलाके पहुंची है और CRPF ने यहां मोर्चा संभाला है। प्रेम प्रकाश का ऑफिस काफी दिनों से बंद है। रांची में 11 लोकेशन पर छापेमारी चल रही है। झारखंड में कुल 17 लोकेशन पर छापेमारी चल रही है। ये मामला अवैध खनन से जुड़ा हुआ है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

Next Post
विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा के स्पीकर पद से दिया इस्तीफा ,विधानसभा दोपहर दो बजे के लिए स्थगित, नरेंद्र नारायण होंगे कार्यवाहक अध्यक्ष

विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा के स्पीकर पद से दिया इस्तीफा ,विधानसभा दोपहर दो बजे के लिए स्थगित, नरेंद्र नारायण होंगे कार्यवाहक अध्यक्ष

इस्तीफे से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने भरे सदन में RJD के दागी मंत्रियों को दिखा दिया आईना

इस्तीफे से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने भरे सदन में RJD के दागी मंत्रियों को दिखा दिया आईना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend