ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इस्तीफे से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने भरे सदन में RJD के दागी मंत्रियों को दिखा दिया आईना

UB India News by UB India News
August 25, 2022
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
इस्तीफे से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने भरे सदन में RJD के दागी मंत्रियों को दिखा दिया आईना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव की अगुवाई में बनी महागठबंधन की सरकार के फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाए गए बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा बेहद तल्ख अंदाज में दिखे। अपने पद से इस्तीफा देने से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने करीब 20 मिनट के भाषण में सीएम और डेप्युटी सीएम को खूब सुनाया। स्पीकर सिन्हा ने कहा, ‘डॉक्टर राधाकृष्णन ने अपने एक लेख में लोकतंत्र के बारे में लिखा है, जो बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह और इस आसन पर बैठे उस समय के अध्यक्ष विंध्येश्वरी वर्मा जी थे, उस समय ही यह अविश्वास प्रस्ताव आया था, उस समय भी यह कोट किया गया था कि लोकतंत्र की व्यवस्था के अनुसार राज व्यवस्था में अल्पमत के अधिकार का रक्षण नहीं होकर सभी के अधिकारों का संरक्षण होता है। ऐसा न होने पर अनाचारी व्यवस्था सरकार को भ्रष्टाचार के मार्ग पर ले जाती है। यह हमने पूर्व में देखा है।’

विजय सिन्हा ने आगे कहा, ‘मुझे अफसोस कि मुझे अवसर नहीं दिया गया। मैं नैतिकता पर चर्चा नहीं करूंगा, ये लोकतंत्र की खूबरसूरती या बदसूरती, इसे जनता पर छोड़ते हैं। नई सरकार के गठन के बाद मैं खुद अपना पद छोड़ देता, लेकिन इसी बीच 9 अगस्त को लोगों ने मेरे खिलाफ सार्वजनिक अवकाश के दिन अविश्वास प्रस्ताव भेजा, इस परिस्थिति में उनके अविश्वास का जवाब देना मेरी नैतिक जिम्मेवारी बन गई। मैं इस्तीफा दे देता तो इन आरोपों का जवाब कैसे देता।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

उन्होंने कहा कि आज मेरे ऊपर कोई भी मुकदमा या आपराधिक मामला नहीं। आज सदन में कई ऐसे विधायक जिनकी अच्छी छवि, उनको बचाने की जिम्मेवारी सदन की है। स्पीकर ने कहा, ‘छोटे दिल से बड़ा सपना नहीं देख सकते, हमारी कथनी-करनी में जब तक अंतर रहेगा, हम जनता के सम्मान का पात्र नहीं बनेंगे।’

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने दिया इस्तीफा
सदन में अपने संबोधन में सिन्हा ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद मैं खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे देता, लेकिन मुझे पद से हटाने की कोशिश शुरू कर दी गई। मुझ पर सदस्यों ने मनमानी करने, तानाशाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब नई सरकार का गठन हो रहा था तभी 9 अगस्त को ही विधानसभा सचिव को मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना दे दी गई थी। उसके बाद मैंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया ताकि सदन में इसका जवाब दे सकूं। सिन्हा ने कहा कि छोटे कार्यकाल में कई काम और कार्यक्रम किए। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में प्रयास किया कि सत्ता और विपक्ष को साथ लेकर चलूं। निष्पक्षता से सदन का दायित्व निभाया। उन्होंने कहा कि हमेशा विधानसभा के सभी सदस्यों की मान मर्यादा, सदन की गरिमा बढ़ाने की कोशिश की। सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल महत्वपूर्ण है। अब नए राजनीतिक घटनाक्रम के तहत नया गठबंधन हुआ। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि आगे सदन का संचालन नरेंद्र नारायण यादव करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
नीतीश सरकार ने सदन में बहुमत साबित किया, प्रस्ताव के पक्ष में 160 मत पड़े विपक्ष में 0,डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने विश्वास हासिल करने की घोषणा

नीतीश सरकार ने सदन में बहुमत साबित किया, प्रस्ताव के पक्ष में 160 मत पड़े विपक्ष में 0,डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने विश्वास हासिल करने की घोषणा

ईडी की छापेमारी में हेमंत सोरेन के करीबी के घर से मिले दो AK47, झारखंड में रांची समेत 18 ठिकानों पर कार्रवाई जारी

ईडी की छापेमारी में हेमंत सोरेन के करीबी के घर से मिले दो AK47, झारखंड में रांची समेत 18 ठिकानों पर कार्रवाई जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend