ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर तैयारी रखेंः नीतीश

UB India News by UB India News
August 23, 2022
in अध्यात्म, खास खबर, गया, मुख्यमंत्री
0
पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर तैयारी रखेंः नीतीश

Gaya: Bihar Chief Minister Nitish Kumar worship at Vishnupad temple,

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया जिले में इस वर्ष आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर और व्यापक तैयारी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को गया में पितृपक्ष मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले विष्णुपद मंदिर में पूजा–अर्चना कर राज्य की सुख–शांति एवं समृद्धि की कामना की।

उसके बाद उन्होंने देवघाट का निरीक्षण किया और रबड डैम परियोजना की कार्य प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से पितृपक्ष मेला अवधि में एवं साल भर तीर्थयात्रियों के लिए फल्गु नदी में जल की उपलब्धता रहेगी। मुख्यमंत्री ने सीता–कुंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को रबड डैम से सीता कुंड को कनेक्ट करने के लिए मार्ग का निर्माण कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सीता कुंड में पूजा–अर्चना कर राज्य की सुख–शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने अक्षय वट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर नियमित तौर पर साफ–सफाई के साथ–साथ सभी प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित करें‚ ताकि पिंडदानियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ब्रह्म सरोवर एवं वैतरणी सरोवर का भी निरीक्षण किया और साफ–सफाई की व्यवस्था बनाये रखने का अधिकारियों को निर्देश दिया। भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री ने गया समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पितृपक्ष मेले की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेले में देश के कोने–कोने एवं विदेशों से तीर्थयात्री बडी संख्या में श्रद्धाभाव से अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण करने गया की मोक्षभूमि आते हैं। पितृपक्ष मेले की महत्ता को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक एवं बेहतर तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को नहीं भूल सकता हूं कि एक बार मुझे एक महिला श्रद्धालु ने बताया था कि यहां पिंडदानियों को काफी दिक्कत होती है। जब से हमें काम करने का मौका मिला‚ हमने पिंडदानियों की सुविधाओं को लेकर हमेशा कई काम किये। हर वर्ष पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लेने आते हैं और श्रद्धालुओं की हर प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित की जाती हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मिलनी चाहिए। उनके आवासन की भी बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। घाट‚ मंदिर‚ वेदी‚ तालाब एवं पूरे शहर की साफ–सफाई की बेहतर व्यवस्था रखें। बिजली की निर्बाध आपूर्ति रखें। जो पशु शहर के अंदर विचरण कर रहे हैं‚ उन्हें गौशाला में रखने की व्यवस्था करें। सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। असामाजिक तत्वों पर भी विशेष नजर रखें। वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के आवागमन की विशेष सुविधा रखें। श्रद्धालुओं के भोजन की शुद्धता का ख्याल रखें।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

राजगीर‚ नवादा‚ गया एवं बोधगया में लोगों को गंगा का जल शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए काम किया जा रहा है। यह काम जल्द पूरा हो जायेगा‚ तो खुशी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गया सिर्फ राज्य ही नहीं‚ बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल है। गया शहर को सभी लोग गया जी के नाम से संबोधित करते हैं। गया शहर की विभिन्न शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी की गयी है‚ ताकि लोगों को यहां आवागमन में सहूलियत हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेले से अच्छे अनुभव लेकर लोग जायेंगे‚ तो बाहर प्रशंसा करेंगे। इससे राज्य का नाम रौशन होगा और हम सभी को आत्मसंतुष्टि मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

Next Post
विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को लेकर प्रशासन चौकस ,पटना में लग गयी धारा 144

विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को लेकर प्रशासन चौकस ,पटना में लग गयी धारा 144

पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर तैयारी रखेंः नीतीश

विष्णुपद मंदिर में नीतीश कुमार के साथ दिखे इसराइल मंसूरी , मचा बवाल, फल्‍गु नदी के जल से किया गया शुद्धिकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend