पटना के शहरी इलाकों में 23 से 25 अगस्त तक धारा 144 (section 144) लागू कर दिया गया है. विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को लेकर प्रशासन चौकस है. इस दौरान किसी प्रकार के आंदोलन और प्रदर्शन को रोकने के लिए पटना जिला प्रशासन ने कई कदम उठाये हैं. इसी क्रम में जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह ने 23 से 25 अगस्त तक पटना के शहरी इलाके में धारा 144 लागू कर दिया है.
आम लोगों को झेलनी पड़ती है काफी परेशानियां
जिला प्रशासन ने किसी प्रकार के धरना, प्रदर्शन और जुलूस के लिए गर्दनीबाग में स्थल चिन्हित किया है. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पटना के कई जगहों पर प्रदर्शन शुरू कर देते हैं, चाहे वह डाक बंगला चौराहा हो, जेपी गोलंबर हो या गांधी मैदान हो. हर जगह प्रदर्शनियों का जमावड़ा लगा रहता है. इसके कारण आम लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है. आवागमन बाधित होता है। महिलाओं, बच्चों, बूढ़ों एवं रोगियों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है.
गर्दनीबाग के चिन्हित स्थल पर केवल अनुमति
इसको देखते हुए गर्दनीबाग के चिन्हित स्थल को छोड़कर जनहित में अन्य क्षेत्रों में धरना, प्रदर्शन और जुलूस पर रोक लगा दिया गया है. अनुमंडल दंडाधिकारी सदर ने इससे जुड़ा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत आदेश निर्गत किया गया है. शहरी इलाकों में दंडाधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है. इन इलाकों में किसी प्रकार का प्रदर्शन होने पर स्थानीय पुलिस और दंडाधिकारी की जिम्मेदारी तय की गयी है.
पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था
23 से 25 अगस्त तक डाकबंगला चौराहा, गांधी मैदान, बेली रोड और बोरिंग रोड के इलाकों में धारा 144 लागू रहेगा. आदेश जारी कर कहा गया है कि जो भी प्रदर्शनकारी इसका उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. वहीं, गर्दनीबाग के चिन्हित स्थल पर ही कोई भी संगठन या छात्र प्रदर्शन कर सकेंगे. सोमवार को पटना में सातवें चरण के शिक्षक नियोजन की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था.
दोषी पाए गए एड़ीएम तो होगी कार्रवाईः तेजस्वी
ड़ाकबंगला चौराहा के समीप शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सामने आए हैं। पटना के एडीएम द्वारा तिरंगे के अपमान और अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की घटना की तस्वीरों को देखते हुए उन्होंने मीडिया के सामने आकर बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि जो तस्वीरें सामने आई हैं वह बेहद दुखद है। इस मामले में उन्होंने पटना के डीएम से बात की है और तत्काल जांच टीम गठित कर दोषी अधिकारी पर एक्शन लेने को कहा। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि जब शिक्षक अभ्यर्थी हर दिन मुझसे मुलाकात कर रहे हैं तो उन्हें सडक पर उतरकर प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं थी वह खुद रोजगार के हिमायती रहे हैं और रोजगार उनके एजेंडे में सबसे उपर है। लिहाजा थोडे दिन धैर्य से काम लें। नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना डीएम से फोन पर बातचीत की। ड़ीएम ने पटना सिटी एसपी (मध्य)और ड़ीड़ीसी के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया। यह पूछा कि एड़ीएम ने अभ्यर्थियों पर खुद लाठीचार्ज क्यों किया। क्या ऐसी परिस्थिति थीॽ तेजस्वी ने कहा कि दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कारवाई होगी। मालूम हो कि पटना में एडीएम की गुंडागर्दी वाली तस्वीरें सामने आई। राजधानी में सडक पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के >पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और इस दौरान मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात पटना के एडीएम केके सिंह की गुंडागर्दी देखने को मिली। एक प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी के हाथ में तिरंगा होने के बावजूद केके सिंह ने हाथ में डंडा लेकर उस पर लाठी बरसाई। सीधे–सीधे तिरंगे को निशाना बनाकर अभ्यर्थी के हाथ पर केके सिंह हमला करते रहे‚ लगातार दर्जनों बार तिरंगे पर लाठी से प्रहार किया। तिरंगे का अपमान वहां खडे पुलिस और प्रशासन के दूसरे लोग भी देख रहे थे।
प्रेस को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि पटना डीएम से बातचीत हुई पूरे मामले को समझा और पूछा कि क्या कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने कहा कि जांच कमिटी बना दी गयी है। दोषी पाएं जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कई अभ्यर्थी हमसे मिलने आ रहे है हम उनसे मिल भी रहे हैं। हम यही अपील करेंगे की थोडा धैर्य रखिए। १५ अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा भी की है कि २० लाख नौकरी और रोजगार दी जाएगी। इस दिशा में हमलोग काम भी कर रहे हैं।इसलिए थोड़़ा संयम बरतें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी पद रिक्त हैं उसे भरना है‚ लेकिन थोडा इंतजार कीजिए। हम लगातार अभ्यर्थियों से मिल रहे हैं खुद अभ्यर्थी कल भी हमें भेट कर रहे हैं। आज पटना में जो घटना हुई वो नहीं होनी चाहिए थी। हम तो सब कुछ देंखे है जांच कमिटी बनी है इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। यदि हमलोग चिंतिंत नहीं होते तो पटना डीएम को फोन भी नहीं करते। हमलोग भाजपा के लोग थोडे ही हैं जो सिर्फ जुमलेबाजी करे। नई सरकार में सुनवाई और कार्रवाई भी हो रही है। दो साल भाजपा के लोगों ने बिहार की स्थिति खराब कर दी। बिहार के छात्र–छात्राओं का भविष्य अंधकार में रख दिया। कुछ दिनों बाद इन छात्रों को गूड न्यूज भी मिलेगी।







