रूस में सोमवार को इस्लामिक स्टेट (IS) के फिदायीन को गिरफ्तार किया है। रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने ये गिरफ्तारी की है। एजेंसियों ने दावा किया है कि सुसाइड बॉम्बर भारत में धमाके की साजिश रच रहा था। उसके निशाने पर सत्ताधारी दल के नेता थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) ने प्रतिबंधित IS के एक सदस्य की को गिरफ्तार किया है। वह सेंट्रल एशियाई देश का मूल निवासी है। पकड़े गए ISIS आतंकी को तुर्की में आत्मघाती हमलावर के रूप में भर्ती किया था। उसे भारत में आतंकी हमला करने के लिए रूस छोड़कर जाने के आदेश दिए गए थे।
बीजेपी के बड़े नेता को उड़ाने की साजिश
अधिकारियों ने बताया कि रूस के एफएसबी ने इस्लामिक स्टेट के अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के एक सदस्य की पहचान की है और उसे हिरासत में लिया है. यह मध्य एशियाई क्षेत्र के एक देश का मूल निवासी है. इसने भारत में सत्तारूढ़ दल के एक बड़े नेता को आत्मघाती हमला कर उड़ाने की योजना बनाई थी. शुरुआती पूछताछ में आतंकी ने कबूला है कि उसने भारत के एक शीर्ष नेता को निशाना बनाने की साजिश रची थी. एफएसबी के अनुसार वह अप्रैल से जून तक तुर्की में था और उसने वहां आतंकवाद की ट्रेनिंग ली थी. उसे पहले रूस भेजा गया और वहां से भारत भेजने की तैयारी थी.
भारत में आईएस हमले की साजिश रच रहा
हालांकि इस आतंकी के निशाने पर कौन नेता था और यह किस देश का है, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है. पूछताछ में आतंकी ने यह भी बताया कि आईएस भारत में हमले की साजिश रच रहा है. रूसी सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इस आतंकी ने भारत के सत्तारूढ़ दल (भाजपा) के एक नेता की हत्या के लिए खुद को विस्फोटक से उड़ाने की योजना बनाई थी. उसे आईएस के एक शीर्ष नेता ने ‘सुसाइड बॉमर’ के रूप में तुर्की में अपने संगठन में भर्ती किया था. वह सोशल नेटवर्किंग साइट ‘टेलीग्राम’ के जरिए आईएस से जुड़ा था. इसके बाद उसने आतंकी संगठन के प्रति वफादारी की कसमें खाई थीं. इसके बाद मास्को से उसे भारत भेजने की व्यवस्था की गई थी. लेकिन ऐन मौके पर वह रूसी सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया.







