ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमूल और मदर डेयरी का दूध 2 रु. महंगा:नए दाम कल से ही लागू

UB India News by UB India News
August 17, 2022
in कारोबार, खास खबर
0
अमूल और मदर डेयरी का दूध 2 रु. महंगा:नए दाम कल से ही लागू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई दरें 17 अगस्त से लागू होंगी। इससे पहले मार्च में कीमतें बढ़ाई गईं थीं। 500 मिली अमूल गोल्ड की कीमत 31 रुपए और अमूल शक्ति की कीमत 28 रुपए होगी। मदर डेयरी के भी फुल क्रीम दूध की कीमत बुधवार से 59 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।

मार्च में बढ़ी थीं कीमतें
1 मार्च को अमूल और मदर डेयरी दोनों ने दूध की कीमतों में इजाफा किया था। अभी अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपए प्रति 500 ml, अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 ml, और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 ml में मिल रहा है। वहीं कल से 2 रुपए प्रति लीटर महंगा मिलेगा। 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी MRP में 4% की बढ़ोतरी के बराबर है।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

मदर डेयरी के भी फुल क्रीम दूध की कीमत बुधवार से 59 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। टोंड दूध की कीमत बढ़कर 51 रुपए और डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। गाय के दूध की कीमत 53 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।

पशु चारा महंगा होने से कीमतों में बढ़ोतरी
अमूल ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण ऑपरेशन कॉस्ट और मिल्क प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़ोतरी को बताया है। पिछले साल की तुलना में पशु के चारे की कीमत लगभग 20% बढ़ी है। इनपुट कॉस्ट और पशु आहार में इजाफे को देखते हुए अमूल फेडरेशन से जुड़े दुग्ध संघों ने भी पिछले साल की तुलना में किसानों के दूध खरीद मूल्य में 8-9% की बढ़ोतरी की है।

एक रुपए में से 80 पैसे मिल्क प्रोड्यूसर्स को
अपनी पॉलिसी के तहत अमूल कंपनी मिल्क प्रोड्यूसर्स को ग्राहकों से मिलने वाले हर 1 रुपए में से 80 पैसे पेमेंट करता है। प्राइस इम्प्रूवमेंट से मिल्क प्रोड्यूसर्स को मदद मिलेगी और उन्हें अधिक दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा। इस इजाफे के साथ दूध की कीमतें मार्च से लेकर अब तक 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं।

मदर डेयरी ने भी मार्च में बढ़ाई थी कीमत
मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर मार्केट में लीडिंग मिल्क सप्लायर में से एक है और प्रति दिन 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध पॉली पैक और वेंडिंग मशीनों के माध्यम से बेचती है। वहीं अमूल भी देश का लीडिंग ब्रांड है जिसके मालिक लाखों किसान हैं। गुजरात के दो गांवों से 75 साल पहले 247 लीटर दूध से शुरू हुआ सफर आज 260 लाख लीटर पर पहुंच गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
नीतीश सरकार कैबिनेट का विस्‍तार कल 16 अगस्‍त को शाम 4:30 बजे

नीतीश कैबिनेट में मिथिलांचल से 10 मंत्री,अगड़ी जातियों के मंत्रियों की संख्या घटी

स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, कवि… शख्सियत एक और रूप अनेक…..

स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, कवि... शख्सियत एक और रूप अनेक.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend