जश्न-ए-आजादी की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। राजधानी पटना में पूर्व सीएम और आरजेडी नेता राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण (Independence Day 2022) किया। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी मौजूद रहे। साथ ही पार्टी के नेता विधायक, पूर्व विधायक शामिल हुए। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने आवास पोलो रोड पर तिरंगा फहराया। वहीं आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। झंडा फहराने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान भी गाया।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली
बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...







