ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात सरकार ने उम्रकैद की सजा पाए सभी 11 दोषियों को किया रिहा, छूट नीति के तहत रिहाई

UB India News by UB India News
August 16, 2022
in गुजरात
0
गुजरात सरकार ने उम्रकैद की सजा पाए सभी 11 दोषियों को किया रिहा, छूट नीति के तहत रिहाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले सभी ग्यारह दोषियों को अपनी छूट नीति के तहत रिहा करने का आदेश जारी किए था। अब सोमवार को इन सभी ग्यारह दोषियों को गोधरा उप-जेल से रिहा कर दिया गया है। मालूम हो कि 21 जनवरी, 2008 में मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म और परिवार के सात सदस्यों की हत्या के आरोप में ग्यारह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने सभी दोषियों की सजा को बरकरार रखा था। इन दोषियों ने 15 साल से अधिक जेल की सजा काट ली थी। इन दोषियों में से एक ने अपनी समय से पूर्व रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पंचमहल के कलेक्टर सुजल मायात्रा ने बताया कि शीर्ष अदालत ने गुजरात सरकार को उनकी सजा में छूट के मसले पर गौर करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सरकार ने एक समिति का गठन किया। सुजल मायात्रा इस पैनल के अध्यक्ष हैं।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

मायात्रा ने बताया कि कुछ महीने पहले गठित समिति ने मामले के सभी 11 दोषियों को रिहा करने के पक्ष में सर्वसम्मति से फैसला लिया। इसके बाद समिति ने राज्य सरकार को अपनी सिफारिश भेजी थी जिसके बाद कल उनकी रिहाई के आदेश मिले। मालूम हो कि 3 मार्च 2002 को गोधरा कांड के बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे। इन दंगों के दौरान दाहोद जिले (Dahod district) के लिमखेड़ा तालुका (Limkheda taluka) के रंधिकपुर गांव (Randhikpur village) में भीड़ ने बिलकिस बानो के परिवार पर हमला बोल दिया था ।

उस दंगे में पांच महीने की गर्भवती बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की वारदात हुई। यही नहीं उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। मामले के आरोपियों को 2004 में गिरफ्तार किया गया था। अहमदाबाद में मुकदमे की सुनवाई चल रही थी कि बिलकिस बानो ने आशंका जताई कि गवाहों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि सीबीआई द्वारा एकत्र किए गए सबूतों से छेड़छाड़ की जा सकती है। इस अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2004 में मामले को मुंबई स्थानांतरित कर दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

by UB India News
June 8, 2026
0

सूरत के वराछा इलाके में शुगर मार्केट के पास आज सुबह एक बहुत दुखद हादसा सामने आया है। यहां एक...

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

by UB India News
September 21, 2025
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भी हिस्सा...

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2025
0

गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस डीआईजी सुनील जोश ने इसको लेकर...

Next Post
नीतीश कैबिनेट का विस्‍तार संपन्‍न, 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नीतीश कैबिनेट का विस्‍तार संपन्‍न, 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

ITBP-J&K पुलिस जवानों को लेकर जा रही बस गहरी खाईं में गिरी, 6 शहीद; कई हताहत

ITBP-J&K पुलिस जवानों को लेकर जा रही बस गहरी खाईं में गिरी, 6 शहीद; कई हताहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend