ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

धरती से 1 लाख 6 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, गुब्बारे की मदद से भेजा गया झंडा

UB India News by UB India News
August 16, 2022
in अंतरिक्ष, खास खबर, विज्ञान
0
धरती से 1 लाख 6 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, गुब्बारे की मदद से भेजा गया झंडा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया हुआ है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पूरे देश में तिरंगा शान से लहरा रहा है। इसी क्रम में धरती से लगभग 30 किलोमीटर आसमान में तिरंगा शान से फहराया गया। स्पेस किड्ज इंडिया ने धरती से लगभग 30 किमी ऊपर आसमान में तिरंगा फहराया है।

धरती से 1 लाख 6 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा
देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर स्पेस किड्ज इंडिया ने तिरंगे को एक गुब्बारे के माध्यम से धरती से 1 लाख 6 हजार फिट की ऊंचाई पर भेजा और वहां इसे फहराया गया। स्पेस किड्ज इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका वीडियो डाला है। बता दें कि स्पेस किड्ज इंडिया देश के युवा वैज्ञानिकों के तैयार करने वाली एक संस्था है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

5 अगस्त के मौके पर देश आजादी के जश्न में डूबा है। ऐसे में पीएम मोदी ने लाल किले से नया नारा दिया है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। फिर इसमें अटल बिहारी वाजपेयी ने जय विज्ञान जोड़ा था। अब इसमें जय अनुसंधान जोड़ने का समय आ गया है। अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान।

पीएम ने 5 प्रण भी लिए
पीएम मोदी (PM Modi) ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं और लाल किले पर अपने भाषण के दौरान 5 प्रण भी लिए हैं। पीएम ने इन्हें अमृतकाल के 5 प्रण बताया है। इसमें पहला प्रण है कि हमें बहुत बड़े संकल्प लेकर चलना होगा। दूसरा प्रण है कि हमारे मन में गुलामी का अगर एक अंश भी है तो उसे बचने नहीं देना है। तीसरा प्रण है कि हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। चौथा प्रण है एकता और एकजुटता। पांचवां प्रण है नागरिकों का कर्तव्य।

कंकड़-कंकड़ में शंकर देखते हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत वो देश है जो कण कण में शंकर देखता है। भारत की जीवन शैली ने दुनिया को प्रभावित किया है। हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। हम वो लोग हैं, जो जीव में शिव देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नर में नारायण देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नारी को नारायणी कहते हैं, हम वो लोग हैं, जो पौधे में परमात्मा देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नदी को मां मानते हैं, हम वो लोग हैं, जो कंकड़-कंकड़ में शंकर देखते हैं।

पीएम ने भ्रष्टाचार पर कही ये बात
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि जो लोग पिछली सरकारों में देश को लूटकर भाग गए, उनकी संपत्तियां जब्त करके वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटाना पड़े वो स्थिति हम पैदा कर रहे हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे। परिवारवाद देश के लिए घातक है। परिवारवाद की वजह से प्रतिभाशाली लोग पीछे रह जाते हैं। बैंक लूटने वालों को संपत्ति जब्त हो रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
भ्रष्टाचारियों पर ‘ब्रह्मास्त्र’ दागने की तैयारी कर रही सरकार? लालकिले से पीएम ने देश को दे दिया बड़ा संकेत

भ्रष्टाचारियों पर 'ब्रह्मास्त्र' दागने की तैयारी कर रही सरकार? लालकिले से पीएम ने देश को दे दिया बड़ा संकेत

नीतीश सरकार कैबिनेट का विस्‍तार कल 16 अगस्‍त को शाम 4:30 बजे

नीतीश सरकार कैबिनेट का विस्‍तार कल 16 अगस्‍त को शाम 4:30 बजे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend