ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश सरकार कैबिनेट का विस्‍तार कल 16 अगस्‍त को शाम 4:30 बजे

UB India News by UB India News
August 16, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार
0
नीतीश सरकार कैबिनेट का विस्‍तार कल 16 अगस्‍त को शाम 4:30 बजे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार की अगुआई में सत्‍ता में आई महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल के विस्‍तार का दिन और समय तय हो गया है. नीतीश सरकार कैबिनेट का विस्‍तार 16 अगस्‍त को शाम 4:30 बजे किया जाएगा. बिहार में अस्तित्‍व में आई नई सरकार के कैबिनेट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर किस पार्टी के हिस्‍से में कौन सा मंत्री पद जाएगा. बता दें कि बिहार में एनडीए सरकार के पतन के बाद महागठबंधन की नई सरकार ने सत्‍ता संभाली है. हालांकि, नई सरकार की कमान भी नीतीश कुमार के हाथों में ही है, जबकि तेजस्‍वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली है.

सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव राजभवन जाकर राज्‍यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सकते हैं. सूत्रों का यह भी कहना है कि विधानसभा अध्‍यक्ष का पद आरजेडी के खाते में जा सकता है. राजद नेता अवध बिहारी चौधरी बिहार के नए स्‍पीकर हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, सुनील सिंह, सुधाकर सिंह, कुमार सर्वजीत, सौरभ, ललित यादव, भाई वीरेंद्र, रामानंद यादव, अनिता देवी, समीर महासेठ, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, कार्तिकेय कुमार और राहुल तिवारी को नई कैबिनेट में जगह मिल सकी है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बताया जा रहा है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. कैबिनेट विस्‍तार समारोह में शामिल होने के लिए लालू यादव सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचेंगे. लालू यादव स्वास्थ्य कारणों से इन दिनों दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पर रह रहे हैं. आरजेडी सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन सरकार के 16 अगस्त को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव भी शामिल होंगे.

किस कांग्रेस विधायक को मंत्री पद दिया जाएगा, अबतक तय नहीं: भक्तचरण दास
उन्होंने बताया कि अबतक तय नहीं है कि किस कांग्रेस विधायक को मंत्री पद दिया जाएगा। भक्त चरण दास ने कहा, ‘सोमवार को हम अपने उन विधायकों के नाम तय करेंगे जो नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के हिस्सा होंगे।’ बता दें, इससे पहले कांग्रेस सूत्रों ने संकेत दिया था कि पार्टी नयी सरकार में चार मंत्री पद चाहती थी।

नई महागठबंधन सरकार में मौजूदा समय में मुख्यमंत्री के अलावा केवल उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं और 16 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद है।

सात दलों ने बनाई है नई महागठबंधन सरकार
नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए से नाता तोड़ने के बाद बीते बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। गौरतलब है कि महागठबंधन में सात पार्टियां हैं, जिनमें जदयू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, भाकपा (माले), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) शामिल हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा में महागठबंधन के 160 सदस्य से अधिक है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या कहा

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या कहा

जेल में बंद आनंद मोहन बिना बेल के परिवार से मिलने कैसे पहुंचे? 6 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड

जेल में बंद आनंद मोहन बिना बेल के परिवार से मिलने कैसे पहुंचे? 6 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend