ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्विट बिहार तो शुरुआत है‚आगे क्विट इंडिया तब जाएंगे…….

UB India News by UB India News
August 13, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार, संपादकीय
0
क्विट बिहार तो शुरुआत है‚आगे क्विट इंडिया तब जाएंगे…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार वालो‚ इतनी चीटिंग भी ठीक नहीं है। मोदी जी ने अमृतकाल के हिस्से के तौर पर क्विट इंडिया की जरा सी उंगली क्या पकड़ा दी‚ भाई लोगों ने क्विट–क्विट करते–करते‚ बेचारों को बिहार सरकार से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब बताइए‚ कहां फिरंगियोंवाला क्विट इंडिया और कहां भगवाइयों वाला क्विट बिहार और वह भी अमृतकाल में। है दोनों में कोई समानताॽ पर बिहारियों में समानता देखने का धीरज कहां। बस क्विट–क्विट सुना और आव देखा न ताव भगवाइयों से क्विट बिहार सरकारे करा दिया। नीतीश बाबू से ये उम्मीद नहीं थी!

माना कि बिहार वाले क्विट इंडिया को कुछ ज्यादा ही भाव देते हैं। अंगरेजों के टैम वाले क्विट इंडिया में बिहार वाले सबसे आगे जो थे। ‘करो या मरो’ की पुकार करने के बाद नेता तो जेलों में बैठा दिए गए‚ पर पब्लिक नेताओं को छुड़ाने से ज्यादा जोरों से अंगरेजी राज से देश छुड़ाने में जुट गई। खासतौर पर बिहारियों और तब के यूपी के पुरबियों ने तो महीनों अंगरेजों की नाक में दम किए रखा। अंगरेजों से फौरन भारत भले ही नहीं छुड़ाया जा सका हो‚ पर बिहारियों ने उन्हें दौड़ा–दौड़ाकर‚ उनका दम फुलवा दिया। अब बेचारे भगवाइयों को इस सब हिस्ट्री का पता होता भी तो कैसेॽ वे बेचारे तो तब अंगरेजों को अच्छा बच्चा बनकर दिखाने में लगे हुए थे। उनके चचा वीर सावरकर तो तब लीग के साथ बंगाल‚ सिंध‚ एनएफडब्ल्यूपी में सरकार चलाने में बिजी थे। और तब तो बेचारों के पास ट्रोल सेना भी नहीं थी। उन्हें कैसे पता चलता कि बिहारी क्विट इंडिया को अब तक दिल से लगाए बैठे होंगे; क्विट इंडिया वाले दिनों पर यूं पगला जाएंगे।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

जैसे तब छोड़ो–छोड़ो कर अंगरेजों के पीछे पड़े थे‚ तब अंगरेजों का साथ देने वालों से अब अमृतकाल में बिहार सरकार ही छुड़वाएंगे। क्या इन बिहारियों ने क्विट–क्विट करने के सिवा और कुछ सीखा ही नहीं हैॽ अंगरेजों का दिया आपस में लड़ो और मरो का मंत्र भी नहीं! बेचारे भगवाई तो हिंदुओं को बचाने के लिए नीतीश कुमार को सीएम के दफ्तर से क्विट कराने में लगे थे‚ पर बिहारियों ने तो उन्हें ही सरकार से क्विट करा दिया। उस पर तुर्रा ये है कि क्विट बिहार तो शुरुआत है‚ आगे क्विट इंडिया तब जाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
कश्मीर में फिर हिंसा……

कश्मीर में फिर हिंसा......

रेवड़़ी बनाम जनकल्याण…..

रेवड़़ी बनाम जनकल्याण.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend