ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में राजनीतिक भूचाल आने की आहट ……

UB India News by UB India News
August 10, 2022
in पटना, बिहार
0
बिहार में राजनीतिक भूचाल आने की आहट ……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में राजनीतिक भूचाल आने की आहट सुनाई देने लगी है. कांग्रेस के बाद अब प्रदेश की सत्‍तारूढ़ पार्टी JDU ने सांसदों और विधायकों को पटना तलब किया है. बताया जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह मंगलवार को पार्टी के विधायकों ओर सांसदों के साथ बैठक हो सकती है. जेडीयू के विधायकों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि वे सब सोमवार शाम तक पटना पहुंच जाएं. वहीं, पार्टी सांसदों को भी सोमवार शाम तक पटना पहुंचने को कहा गया है. इस बीच, जेडीयू के सांसद रामप्रीम मंडल ने बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने बताया कि वह 8 अगस्‍त को पटना पहुंच रहे हैं. हाथ में Turning Points किताब लिए रामप्रीत मंडल ने कहा कि हो सकता है कि उनके पटना पहुंचने से पहले ही कुछ हो जाए. जेडीयू सांसद ने आगे कहा कि मुख्‍यमंत्री जो भी कहेंगे वो मान्‍य होगा.

बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने भी अपने सभी विधायकों को अगले कुछ दिनों तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया है. बताया जाता है कि इस दौरान तेजस्‍वी यादव पार्टी के सभी विधायकों से मुलाकात करेंगे. इससे पहले जेडीयू ने अपने सभी सांसदों को पटना पहुंचने का निर्देश दिया था. सोमवार को जेडीयू के सभी विधायकों को भी शाम तक पटना पहुंचने को कहा गया है. जानकारी के अनुसार, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं. आने वाले कुछ दिनों में ही पता चल सकेगा कि बिहार की राजनीति किस करवट बैठती है.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

कांग्रेस विधायकों की बैठक
कांग्रेस में भी राजानीतिक गतिविधयां बढ़ गई हैं. पटना में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक होने जा रही है. पार्टी के सभी विधायक इस बैठक में शिरकत करेंगे. कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने बताया कि बैठक में बिहार की मौजूदा राजनीतिक हालात पर प्रमुख रूप से चर्चा होगी. विधानमंडल दल के नेता अमित शर्मा दोपहर बाद पटना पहुंच रहे हैं. उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि आलाकमान के निर्देश के बाद पार्टी विधानमंडल के सदस्‍यों की बैठक बुलाई गई है.

आरजेडी के साथ है कांग्रेस
मदन मोहन झा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस आरजेडी के साथ है. उन्‍होंने बताया कि बिहार में सत्‍ता परिवर्तन पर कांग्रेस की नजर है. मदन मोहन झा ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि पिछले एक साल से प्रदेश में सत्‍ता परिवर्तन की संभावनाएं दिख रही थीं. नीतीश कुमार और सोनिया गांधी के बीच कथित बातचीत को लेकर उन्‍होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत अप्रत्‍याशित नहीं है.

भाजपा के अलावा 4 महत्वपूर्ण दलों की अहम बैठकें अगले 2 दिनों में होने वाली है. जदयू, राजद, कांग्रेस और हम पार्टी ये बैठकें करेंगी. वहीं इन बैठकों के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. लेकिन इन दलों की बैठकों का उद्देश्य क्या है, ये अभी तक राज ही बना हुआ है.

जदयू की बैठक
बिहार की सियासत में आज यानी सोमवार और मंगलवार का दिन बेहद अहम है. प्रदेश की चार प्रमुख दलें अगले कुछ दिनों के अंदर पार्टी की बैठकें करने जा रही है. एक तरफ जहां जदयू के अंदर अंतर्कलह के बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के उपर पार्टी ने प्रहार किया और आरसीपी सिंह को इस्तीफा देना पड‍़ा वहीं इसी बीच जदयू ने मंगलवार को पार्टी की अहम बैठक सीएम आवास में बुलाई है जिसमें पार्टी के सभी सांसद, विधायक हिस्सा लेंगे. इस बैठक के मायने क्या हैं, ये राज बना हुआ है. हालांकि इस बैठक की आधिकारिक पुष्टि पार्टी की ओर से नहीं की गयी है.

राजद ने पार्टी नेताओं को पटना बुलाया
वहीं राजद ने भी अपने विधायक और एमएलसी को जुटाना शरू की दिया है. आरजेडी इन नेताओं के साथ अहम बैठक भी कर सकती है. पार्टी के सभी विधायकों और विधान पार्षदों को इस बैठक में हिस्सा ले सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह भी चर्चे में है कि राजद ने अपने सभी विधायकों को निर्देशित किया है कि वो किसी भी हाल में 12 अगस्त तक पटना नहीं छोड़ें.

खरमास तक राजद नेताओं को पटना में ही रहने का निर्देश
बताते चलें कि 12 अगस्त के बाद खरमास का प्रवेश हो जाएगा. उधर, जदयू और राजद ने बैठक बुलाई तो कयासों के बीच सियासी पंडितों के भी सिर इस बात को समझने में चकराये हुए लग रहे हैं कि आखिर प्रदेश की सियासत का उंट किस करवट बैठने वाला है.

कांग्रेस ने जदयू से किया संपर्क? हम पार्टी की भी अहम बैठक
जदयू और राजद के अलावे कांग्रेस और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम पार्टी) ने भी अपने दल की बैठक बुलाई है, ऐसी बात सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस भी अपनी पार्टी की बैठक करेगी. पार्टी के नेता बताते हैं कि बैठक में बिहार की सियासत के वर्तमान हालात पर ही चर्चा होगी. वहीं पार्टी की ओर से निर्धारित पदयात्रा की भी समीक्षा हो सकती है. सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस ने जदयू से संपर्क किया है.

सियासी खेल के मायने
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ ने भी बैठक बुलाई है. वहीं सियासी दलों की इन बैठकों के बीच एकतरफ जहां सोशल मीडिया पर ‘सियासी खेल’ के अनुमान भी लगाये जा रहे हैं वहीं जदयू और भाजपा के नेता ऐसे किसी भी कयासों को खारिज कर रहे हैं. गठबंधन की मजबूती को लेकर दोनों दलों के नेता दावा करते आये हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
सभापति एम. वेंकैया नायडू की विदाई सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण: PM मोदी

सभापति एम. वेंकैया नायडू की विदाई सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण: PM मोदी

बिहार में सियासी हलचल तेज, उपमुख्यमंत्री के आवास पर देर रात तक चली बैठक

बिहार में सियासी हलचल तेज, उपमुख्यमंत्री के आवास पर देर रात तक चली बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend