केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने देशभर में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा है कि प्रत्येक जिले में सौ करोड़ रुपए की लागत से एक अत्याधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा। मांडविया ने राज्यसभा में राजद के मनोज कुमार झा के निजी विधेयक स्वास्थ्य का अधिकार २०२१ पर चली पांच घंटे की चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने की व्यापक संभावना है। अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में अगले पांच साल के दौरान कम से कम एक और अस्पताल बनाया जाएगा। इनमें सभी तरह की सुविधाएं मौजूद होंगी। साथ ही १३० प्रकार की जांच सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। ये अस्पताल निगरानी केंद्र के तौर पर काम करेंगे‚ जिससे भविष्य में होने वाली बीमारियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रत्येक अस्पताल पर सौ करोड़ रुपए खर्च करेगी। विधेयक पर चली चर्चा में १५ सदस्यों ने भाग लिया। मांडविया ने कहा कि सरकार मानती है कि स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा किफायती और सुलभ होनी चाहिए। इसके लिए समग्र परिदृश्य में स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र को देखा गया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करेगा। सरकार इसे मानती है और इस दिशा में आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन योजना से स्वास्थ्य क्षेत्र को बढावा मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबी उन्मूलन योजना के अंतर्गत आवास‚ रसोई‚ ईंधन‚ बिजली उपलब्धता‚ पोषण ‚ स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता आदि से संबंधित योजनाएं चलाई हैं‚ जो समग्र स्वास्थ्य की दिशा में कदम हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य देखभाल सेवा का बजट ३३००० करोड़ रुपए से बढाकर ८३००० करोड़ रुपए कर दिया है।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...







