ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महंगाई, बेरोजगारी तो बहाना, मकसद ED को डराना और परिवार को बचाना

UB India News by UB India News
August 6, 2022
in खास खबर
0
महंगाई, बेरोजगारी तो बहाना, मकसद ED को डराना और परिवार को बचाना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व कानून मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा एक बहाना है, मूल मकसद ED को डराना, धमकाना और परिवार को बचाना है। उन्होंने कहा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी बहुत सहमे हुए नजर आए। इससे पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है, तानाशाही चल रही है।

राहुल बताएं, उनकी पार्टी में लोकतंत्र है ?
रविशंकर प्रसाद ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि’ राहुल ने लोकतंत्र पर शर्मनाक और ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान दिया। उनकी दादी ने आपातकाल लगाया था। इंदिरा ने तो कमिटेड ज्यूडिशियरी की बात की थी। राहुल बताएं कि क्या उनकी पार्टी में लोकतंत्र है। कांग्रेस में पार्टी का मतलब-सोनिया राहुल प्रियंका।’

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

राहुल गांधी ने निम्न स्तर के आरोप लगाए-रविशंकर प्रसाद
राहुल गांधी के इस आरोप पर कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता, रविशंकर प्रसाद ने कहा-‘राहुल गांधी जी ने आज साफ झूठ बोला है। दो दिन पहले जब सदन में चर्चा हुई तो उसमें कांग्रेस के लोगों ने भाग लिया या नहीं? बहुत तीखे और निम्न स्तर के आरोप लगाए या नहीं? महंगाई और बेरोजगारी की चर्चा तो एक बहाना है। सही वजह है ईडी को डराना, धमकाना और परिवार को बचाना।’

राहुल की बात जनता नहीं सुनती-रविशंकर प्रसाद
राहुल जी जब आपकी बात जनता सुनती नहीं है तो अब आप हमें ब्लेम क्यों कर रहे हैं? कांग्रेस का लोकतंत्र भ्रष्टाचार तंत्र था। नरेंद्र मोदी की सरकार में सत्ता के गलियारों में बिचौलियों के दरवाजे बंद हैं। कांग्रेस इसलिए परेशान हैं और यह व्यथा राहुल की बातों में जाहिर है। राहुल कहते हैं कि वो सच बोलते हैं तो बताएं कि वे बेल पर क्यों हैं? नेशनल हेराल्ड अखबार किसी कारण से नहीं चल पाया। 80 करोड़ रुपये से ऊपर की देनदारी थी। 2010 में एसोसिएटेड जनरल ने इसका पूरा शेयर यंग इंडिया को दे दिया।

पांच लाख की कंपनी बनाकर पांच हजार करोड़ की संपत्ति कैसे बनाई ?
रविशंकर प्रसाद ने कहा-‘पांच लाख की कंपनी बनाकर पांच हजार करोड़ की संपत्ति कैसे बनाई ? राहुल गांधी आपकी परेशानी का हम कुछ नहीं कर सकते। जो आपने किया है वो तो भुगतना पड़ेगा। ईडी के सवालों का जवाब देना पड़ेगा। ट्रायल फेस करना पड़ेगा।’

राहुल अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए देश की आलोचना कर रहे हैं-रविशंकर प्रसाद
अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए पूरे देश की आलोचना कर रहे हैं। देश की संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। कोविड में देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई और आपने उसका भी मजाक बनाया। ये है संस्थाओं के प्रति आपका सम्मान ?

पूरी कांग्रेस पार्टी परिवार की जेब में है-रविशंकर प्रसाद
हमारे प्रधानमंत्री पूरे देश से बात करते हैं, देश- दुनिया में घूमते हैं, देश का मान बढ़ाते हैं। जिस तरह से एक परिवार ने अब तक लोकतंत्र को अपने हितों के हिसाब से कब्जे में ले रखा था, देश अब उससे आगे निकल चुका है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व परिवार की जेब में है। पूरी कांग्रेस पार्टी परिवार की जेब में है। कांग्रेस पार्टी की संपत्ति भी परिवार की जेब में है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
CM ममता बनर्जी ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

CM ममता बनर्जी ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

पार्थ चटर्जी और अर्पिता को 18 अगस्त तक न्यायिक

पार्थ चटर्जी और अर्पिता को 18 अगस्त तक न्यायिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend