ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छपरा: जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 11 हुई, 11 लोगों ने गंवाई आंखों की रोशनी

UB India News by UB India News
August 6, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, सारण, स्वास्थ
0
छपरा: जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 11 हुई, 11 लोगों ने गंवाई आंखों की रोशनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सारण जिले में जहरीली शराब कांड में शुक्रवार को 4 और लोगों की मौत हो गई. इस तरह कुल मृतकों की संख्या 11 पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मरने वाले दोनों पीएमसीएच में भर्ती थे. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. बता दें कि जिले के मकेर और भेल्दी की इस घटना में गुरुवार की देर रात तक 7 लोगों की मौत हुई थी जो अब बढ़कर 11 हो गई. वहीं, 11 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है.

बता दें कि जहरीली शराब से प्रभावित तकरीबन 30 लोग पीएमसीएच में भर्ती कराए गए थे जिनमें 8 लोगों की मौत हो चुकी है. यहां इलाज के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई है. जहरीली शराब से प्रभावित राजनाथ महतो, धनिलाल महतो और सकलदीप महतो की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई है. ये तीनों नोनिया टोली के रहनेवाले थे.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

सभी मृतक मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत स्थित भाथा नोनिया टोली के हैं। नौ में से 6 की मौत पटना मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में हुई है, जबकि 3 की मौत छपरा में हुई है। मृतक के परिवार वाले चीख-चीखकर कह रहे हैं कि शराब पीने से उनकी मौत हुई है। अस्पताल में भर्ती लोगों ने शराब से यह हालत होने की बात कह रहे हैं। पुलिस गांव पहुंचकर मामले कि जांच में जुट गई है।

14 लोगों की आंख की रोशनी छीनी

जहरीली शराब ने 14 लोगों की आंखों की रोशनी छीन ली है। जहरीली शराब पीने से मौत के बाद ग्रामीण सहित प्रशासनिक महकमा में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद भाथा गांव में जिलाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार पहुंच एक-एक बिन्दुओं पर गहराई से जांच कर रहे हैं।

परिजन और इलाजरत लोगों ने बताया कि घटना जहरीली शराब के सेवन से हुआ।
परिजन और इलाजरत लोगों ने बताया कि घटना जहरीली शराब के सेवन से हुआ।

एक ही गांव के सभी

घटना के संबंध में बताया जा रहा कि मकेर थाना क्षेत्र के भाथा नोनिया टोली के दर्जनों लोगों ने एक साथ बुधवार के रात और गुरुवार के सुबह देसी शराब पी थी। सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर गांव के लोगों काे इलाज किया। गंभीर हालत वाले मरीजों को इलाज छपरा सदर अस्पताल, पटना मेडिकल कॉलेज (पीएमसीएच) और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान नौ लोगों की मौत हो गई।

गांव में पूजा के बाद पी थी शराब

अस्पताल में पीड़ितों ने बताया कि गांव में पूजा थी। पूजा के बाद देसी शराब मंगाई थी। यहीं से शराब पीने के लिए बंटी थी।

शराब पी, घर लौटने पर उल्टियां होने लगी

जिन 14 लोगों की आंख की रोशनी गई है वे चीख-चीखकर बोल रहे है कि हमें नहीं पता था कि जहरीली शराब पी रहे है? हर रोज पीते थे। मगर बीमार नहीं पड़े थे। पीने के बाद घर जाने के बाद उल्टियां होने लगी और आंख से कम दिखने लगा। सारण के डीएम और एसपी ने कहा-प्रथमदृष्टया स्पष्ट हो रहा है कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई है।

इन लोगों की हुई मौत

चन्दन महतो (28 वर्ष) कमल महतो (45 वर्ष) ओमनाथ महतो (28 वर्ष) चंदेश्वर महतो (60 वर्ष) राजनाथ महतो (45 वर्ष) शकलदीप महतो (50 वर्ष) धनिलाल महतो (55 वर्ष) चंदेश्वर महतो (60 वर्ष) विश्वनाथ महतो (65 वर्ष)

जहरीली शराब कांड के बाद मकेर के भाथा नोनिया टोली में दहशत का आलम है. फिलहाल 30 लोग पीएमसीएच में भर्ती थे जिनमें 8 लोगों की मौत हो गई. पूरे गांव की ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट की जा रही है. छपरा जहरीली शराब कांड को लेकर पीएमसीएच अलर्ट पर है. अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों को अलर्ट किया. ये जानकारियां पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आईएस ठाकुर ने दी.

इस जहरीली शराब से आंखों की रोशनी गवांने वालों में सकलदीप महतो, भरोसा महतो, उपेन्द्र महतो, धनी महतो, चंदेश्वर महतो, देवा नंद महतो, प्रेम महतो, सुपन महतो, अखिलेश महतो, लखन महतो, भोली महतो आदि शामिल हैं. सदर अस्पताल में भर्ती इन मरीजों का हाल जानने डीएम और एसपी खुद अस्पताल पहुंचे.

एम राजेश मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं प्रशासन ने अपने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेज दिया है और बीमार लोगों को सरकारी खर्च पर अस्पताल लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीमार लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी भी चल रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
क्या एक बार फिर जदयू दे सकता है भाजपा को झटका………….

क्या एक बार फिर जदयू दे सकता है भाजपा को झटका.............

महंगाई पर कांग्रेस का संसद से सड़क तक हल्ला बोल…..कांग्रेस का ‘ब्लैक फ्राइडे , दिल्ली समेत पूरे देश में विरोध प्रदर्शन

महंगाई पर कांग्रेस का संसद से सड़क तक हल्ला बोल.....कांग्रेस का 'ब्लैक फ्राइडे , दिल्ली समेत पूरे देश में विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend