ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या एक बार फिर जदयू दे सकता है भाजपा को झटका………….

UB India News by UB India News
August 5, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना, भाजपा
0
क्या एक बार फिर जदयू दे सकता है भाजपा को झटका………….

File photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू और भाजपा के दिग्गज नेताओं के बीच आए दिन कुछ न कुछ बयानबाजी होती रही है. सियासी गलियारे में तरह-तरह के कयास लगाये जाते रहे हैं. उसके बीच भी दोनों दलें गठबंधन में आगे बढ़ रही हैं और मीडिया को हमेसा ऑल इज वेल का ही संदेश दिया है. सियासी पंडित कयास लगाने का प्रयास तो करते हैं लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाते हैं कि आगे चुनाव में दोनों दलें किस तरह ताल ठोकेंगी. वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.

गठबंधन पर बोले ललन सिंह
जदयू भाजपा के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी या फिर पार्टी भाजपा से मोह भंग कर लेगी. इसे लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि अभी पार्टी का पूरा फोकस खुद को मजबूत बनाना है और हम उसी में जुटे हैं. जब तैयार हो जाएंगे तब जाकर गठबंधन और आगे साथ लड़ने की सोचेंगे. उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है. जब होगी तभी तो चुनावी गठबंधन का पता चलेगा. कल क्या होगा, ये कौन जानता है. अभी ये काल्पनिक सवाल है. साथ में उन्होंने भाजपा से गठबंधन की बात को लेकर भी कहा कि हम उसे नकार नहीं रहे.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बिहार में एनडीए की एकजुटता को लेकर जिस तरह से दो टूक अंदाज में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी बात कही है, उसके राजनीतिक गलियारे में बड़े निहितार्थ तलाश किए जा रहे हैं। हाल ही में जब भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पटना में अपने बड़े आयोजन के सिलसिले में जुटा था। तब भाजपा की तरफ से आधिकारिक तौर पर यह कहा गया था कि 2024 का लोकसभा चुनाव व 2025 का विधानसभा चुनाव भाजपा जदयू के साथ मिलकर लड़ेगी। भाजपा के बड़े नेता कई बार यह कह चुके हैं कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव मैदान में रहेगा। इस बारे में जब ललन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह भाजपा की इस बात को नकार नहीं रहे पर कल क्या होगा यह किसने देखा है। हमलोग तो अभी चुनाव के लिए तैयार हो रहे हैं।

कई बार सामने आ चुकी है तल्खी
जदयू एवं भाजपा के बीच की तल्खी कई बार सामने आई है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पिछले दिनों यह बयान दिया था कि उनके दल ने विधानसभा की 243 सीटों में से 200 को चिह्नित कर अपनी तैयारी शुरू की है। इसके प्रत्युत्तर में जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह बयान आया था कि 243 सीटों पर क्यों नहीं? उन्होंने यह भी जोड़ा कि जदयू तो आरंभ से ही 243 सीटों पर अपनी तैयारी करता रहा है। हरेक दल को अपने संगठन को मजबूत करने के लिहाज से यह अधिकार है।

चुनाव में हुआ षडयंत्र- ललन सिंह
उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू के प्रदर्शन को लेकर भी ललन सिंह ने अपनी बात रखी. उन्होनें कहा कि पिछले चुनाव में जदयू को केवल 43 सीटें अगर मिली तो इसके पीछे षडयंत्र था. उन्होंने कहा कि ये कौन नहीं जानता कि तब क्या-क्या हुआ और कैसे हुआ. उस दौरान कइ तरह की परिस्थितियां पैदा हुई लेकिन पार्टी के जनाधार में कोई कमी नहीं थी.

आगे की रणनीति पर बोले ललन सिंह
ललन सिंह ने कहा कि पिछे पलटकर हम नहीं देखते. बिहार में सबसे बड़ी पार्टी जदयू हो. उनका लक्ष्य केवल यही है. वहीं भविष्य में राजद के साथ जाने के सवाल को ललन सिंह ने सिरे से नकार दिया. ललन सिंह के इन बयानों के बाद अब सियासी गरमी बढ़ गयी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
महंगाई पर कांग्रेस का संसद से सड़क तक हल्ला बोल…..कांग्रेस का ‘ब्लैक फ्राइडे , दिल्ली समेत पूरे देश में विरोध प्रदर्शन

महंगाई पर कांग्रेस का संसद से सड़क तक हल्ला बोल.....कांग्रेस का 'ब्लैक फ्राइडे , दिल्ली समेत पूरे देश में विरोध प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : अबतक 6 गोल्ड समेत कुल 20 मेडल ,8वें दिन से दिखेगा पहलवानों का जलवा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : अबतक 6 गोल्ड समेत कुल 20 मेडल ,8वें दिन से दिखेगा पहलवानों का जलवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend