ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या है संजय राउत की गिरफ्तारी के मायने………

UB India News by UB India News
August 3, 2022
in अपराध, ब्लॉग
0
क्या है संजय राउत की गिरफ्तारी के मायने………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी केवल समय की बात थी। उच्चतम न्यायालय द्वारा ईडी की कुर्की‚ गिरफ्तारी आदि को सही ठहराने के बाद ईडी अधिकारियों का आत्मविश्वास बढ़ गया है। २२ जुलाई को ईडी ने पात्रा चॉल मामले में सुजीत पाटकर की पत्नी स्वप्ना पाटकर से पूछताछ की तभी यह साफ हो गया कि राऊत के ईद–गिर्द शिकंजा कस चुका है। स्वप्ना ने एक ऑडियो क्लिप रिलीज किया जिसमें एक व्यक्ति उसे धमकी और गालियां दे रहा हैं जिसके बारे में उसका कहना था कि वह राउत हैं जिन्होंने बार–बार उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी। राउत गिरफ्तार किये जाने वाले अकेले व्यक्ति नहीं रहेंगे। इसके बाद उनके परिवार‚ और कई दोस्तों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसके पूर्व उनके दोस्त और व्यवसायी प्रवीण राउत पहले ही महाराष्ट्र की आर्थिक अपराध शाखा और बाद में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

संजय राउत को गिरफ्तार करने से पहले ईडी ने कई संपत्तियां अटैच की हैं। ईडी ने अलीबाग में आठ भूमि के टुकड़ों और दादर के गार्डन कोर्ट में एक फ्लैट को धनशोधन मुकदमे के तहत अटैच किया। अलीबाग के किहिम बीच के भूखंड संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत और स्वप्ना पाटकर के नाम से है तो दादर के गार्डन कोर्ट में वर्षा राउत के नाम। ईडी ने राउत के दोस्त प्रवीण राउत के ९ करोड़ की संपत्ति को भी इसमें अटैच किया। ५ अप्रैल २०२२ को ईडी की प्रेस रिलीज में कहा गया था कि उसने धन शोधन निषेध कानून के तहत ११.१५ करोड़ की अचल संपत्ति अटैच की है। ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय राउत के परिवार ने इन संपत्तियों को पात्रा चॉल की संपत्तियों को धोखाधड़ी से बेचने से प्राप्त धन से खरीदा है। ध्यान रखने की बात है कि ईडी राऊत उनके दोस्तों और साझेदारों तक तब पहुंची जब पीएमसी यानी पंजाब महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक घोटालों की जांच में शामिल हो गई थी। इसी में से वर्षा राउत के नाम रु पये हस्तांतरित किए गए थे और वहीं से जांच की दिशा उस ओर भी मुड़ी।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

वैसे यह मुकदमा मुख्यतः मुंबई के गोरेगांव पश्चिम के पात्रा चॉल में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से संबंधित है। गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पात्रा चॉल के पुनवकास में अनियमितताओं‚ धोखाधड़ी एवं संशोधन का विकराल तांडव देखने को मिलता है। पीएमसी में निवेशकों के ४३५५ करोड़ रु पए का घोटाला हुआ था और इसमें एचडीआईएल या हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रस्ट्रक्चर लिमिटेड की बड़ी भूमिका सामने आई थी।

पैसे कहां कहां गए इसकी छानबीन से पता चला कि करीब १०० करोड़ रुपये एचडीआईएल से प्रवीण राउत के खाते में भेजे गए। प्रवीन राऊत के खाते से राशि उनके निकट लोगों परिवारिक सदस्यों तथा व्यवसाय से जुड़े लोगों के खात में गयी। वर्षा के खाते में इसमें से ८३ लाख गए‚ जिससे दादर का फ्लैट खरीदा गया। ईडी के अनुसार अलीबाग में टीम बीच पर ८ भूखंड इसी के पैसे से खरीदे गए जो वर्षा और सपना पाटकर के नाम से है। इस भूमि की खरीद में नगद भुगतान किया गया जिसका हिसाब कहीं नहीं लिखा है। इसी की छानबीन के बाद इनकी संपत्तियों को कुर्क किया गया। इसी में सुजीत पाटकर का नाम आया जो संजय राउत की दोनों बेटियों के व्यावसायिक साझेदार है। सुजीत पाटकर की शराब कंपनी मैगपी डीएफएस प्राइवेट लिमिटेड में १६ वर्षों से संजय राउत की बेटियां पूर्वसी और विधिता पार्टनर हैं। पाटकर की पत्नी और संजय राऊत की पत्नी ने संयुक्त रूप से अलीबाग में जमीन खरीदी थी। प्रवीन राउत भी पाटकर से जुड़ा हुआ था। यहां यह भी जानना जरूरी है कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड एचडीआईएल यानी हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है। एचडीआईएल पंजाब और महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक यानी पीएमसी के ४३५५ करोड रुपये के धोखाधड़ी मामले में ईडी तथा अन्य एजेंसियों की जांच के घेरे में है।

॥ इसे राजनीतिक मामला बताने वाले जरा सोचे कि उन ६७२ किरायेदारों पर क्या गुजरी होगी‚ जब उन्हें पता चला होगा की बिना फ्लैट बनाए ही उस जगह को बेच दिया गया। उनके बारे में भी सोचें जिनके पैसे पीएमसी घोटाले में डूब गए। कई बिल्डरों से २३४ करोड़ रुपये एचडीआईएल के लेजर के अनुसार पालघर क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के लिए प्रवीण राउत को दिये गए थे। ईडी ने राउत की पत्नी से पीएमसी बैंक मामले में प्रवीण राउत की पत्नी के साथ संबंधों को लेकर पूछताछ की। इसके अनुसार प्रवीण राऊत ने अपनी पत्नी माधुरी प्रवीण राउत को एक करोड़ ६० लाख रु पया दिये थे। माधुरी राउत ने इनमें से ५५ लाख ५० हजार २३ दिसम्बर‚ २०१० को तथा ५ लाख १५ मार्च‚ २०११ को ब्याज मुक्त कर्ज के रूप में वर्षा राउत को दिये थे। छानबीन से स्पष्ट हुआ कि वर्षा राऊत और माधुरी राउत अवानी कंस्ट्रक्शन में पार्टनर हैं और वर्षा राउत ने इससे १२ लाख रु पया प्राप्त किया जो कर्ज में बदल दिया गया जबकि इनका योगदान केवल ५६२५ रु पया था। क्या इसके बावजूद कोई कह सकता है कि इन सब ने मिलीभगत कर भ्रष्टाचार नहीं किया या इसमें धनशोधन का मामला नहीं था तो क्या कहा जाएगाॽ

ईडी का तो इसमें बाद में प्रवेश हुआ। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी ईएफओ ने सबसे पहले पात्रा चॉल के पुनवकास की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज दर्ज की था। इसी के तहत प्रवीण एवं अन्य की गिरफ्तारियां हुई थी। जब इस में भारी पैमाने पर नकदी का मामला आया तो ईडी ने अक्टूबर‚ २०२० में मुकदमा दर्ज किया।

पूरी छानबीन बताती है कि संजय राउत की इन सब में मुख्य भूमिका थी। उनके प्रभाव से काम आसान होते थे तथा पैसे हस्तांतरण एवं सौदे आदि की बातचीत उनकी सहमति या उनके सुझाव पर किए जाते थे। इसके राजनीतिक पहलू को कोई नकार नहीं सकता। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के वे मुख्य स्तंभ थे। उन्हीं के बयानों एवं कदमों से राजनीतिक हलचल मची थी। तो उनका भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होने से ना केवल उनकी बल्कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना की भावी राजनीति पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा। किंतु राजनीति से बड़ी बात यह भ्रष्टाचार है। राजनीति में अपने पद और सत्ता की ताकत से आप किस तरह नियमों कानूनों को धता बताकर आम आदमी के हिस्से की राशि हड़़पते हैं इसका एक भयावह और शर्मनाक उदाहरण है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

Next Post
बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, ठनका गिरने की भी चेतावनी

बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, ठनका गिरने की भी चेतावनी

अभी हम विशेष आर्थिक क्षेत्र के विकास के शुरु आती दौर में हैं……………

अभी हम विशेष आर्थिक क्षेत्र के विकास के शुरु आती दौर में हैं...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend