ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा में थमा हंगामा, निलंबित सांसदों की हुई वापसी

UB India News by UB India News
August 2, 2022
in खास खबर, सांसद
0
संसद का बजट सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित: किस सदन में कितना हुआ कामकाज?

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया। लोकसभा से निलंबित सांसदों की वापसी हो गई है। उनके निलंबन को हटाने वाला प्रस्ताव पास हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उन्हें ‘आखिरी मौका’ दिया है और सदन के अंदर फिर से तख्तियां लहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, “मैं सभी दलों से सदन में तख्तियां नहीं लाने का अनुरोध करूंगा। अगर सांसद दोबारा तख्तियां लेकर आए, तो मैं न तो सरकार की सुनूंगा और न ही विपक्ष की और निश्चित रूप से कार्रवाई करूंगा। मैं उन्हें आखिरी मौका दे रहा हूं।”
गतिरोध थमने के बाद महंगाई को लेकर चर्चा शुरू
कांग्रेस के चार सांसदों मणिकम टैगोर, जोतिमणि, राम्या हरिदास और टीएन प्रतापन को लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर हंगामा करने और तख्तियां लहराने के बाद सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था। वहीं, अब गतिरोध थमने के बाद सदन में महंगाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज सांसदों के निलंबन को वापस लिए जाने से पहले कहा था कि अगर सांसद माफी मांगते हैं या उनके नेता यह सुनिश्चित करते हैं कि सरकार भविष्य में ऐसा व्यवहार नहीं दोहराएगी, तो सरकार सदन में उनकी वापसी की सिफारिश करेगी। गोयल ने कहा कि संसद के अंदर तख्तियां लाना नियमों के खिलाफ है।
दोनों सदनों में कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ
संसद के दोनों सदनों में आज सोमवार को कई मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ और कार्यवाही स्थगित करना पड़ा। लोकसभा में महंगाई पर चर्चा तभी शुरू हो सकी, जब कांग्रेस सांसदों को वापसी हुई। बता दें कि पिछले सप्ताह 23 राज्यसभा सदस्यों को भी अभद्र व्यवहार के लिए निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, उनका निलंबन कुछ ही दिनों तक चला।
गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र में अब 10 दिन और बचे हैं। 12 अगस्त तक यह सत्र चलेगा। विपक्ष के हंगामे के चलते सोमवार को दो हफ्तों बाद संसद की कार्यवाही शुरू हुई है। लोकसभा में आज महंगाई के मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया गया था, जबकि कल राज्यसभा में इस मुद्दे पर बहस होनी है। शिवसेना सांसद विनायक राउत और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने महंगाई पर चर्चा के लिए लोकसभा में नोटिस दिया था।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारत की झोली में तीन स्वर्ण समेत कुल छह पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारत की झोली में तीन स्वर्ण समेत कुल छह पदक

जबलपुर: अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की गई जान, आग पर पाया काबू

जबलपुर: अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की गई जान, आग पर पाया काबू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend