ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संजय राउत को अदालत ने 4 अगस्त तक ईडी हिरासत में भेजा

UB India News by UB India News
August 2, 2022
in अपराध
0
संजय राउत को अदालत ने 4 अगस्त तक ईडी हिरासत में भेजा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार शिवसेना नेता संजय राउत को सोमवार को PMLA कोर्ट ने 4 अगस्त तक ED की रिमांड पर भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय ED ने कोर्ट से 8 दिनों की कस्टडी मांगी थी। ED ने अदालत में कहा कि हमने 3 बार समन भेजा, लेकिन राउत जानबूझकर पेश नहीं हुए। इस मामले से जुड़े सबूतों से भी छेड़छाड़ की गई है।

उद्धव ठाकरे ने संजय राउत की गिरफ्तारी को गलत बताया है। ठाकरे ने कहा कि मुझे संजय राउत पर गर्व है। आज सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है। संविधान को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है। उद्धव बोले- मुझे मरना मंजूर है, पर झुकना नहीं।

RELATED POSTS

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

देर रात गिरफ्तार किए गए राउत, महाराष्ट्र के कई जिलों में प्रदर्शन
बुधवार को साढ़े छह घंटे की पूछताछ की थी। इसके बाद रविवार शाम साढ़े पांच बजे भी राउत को ED ने बुलाया। 6 घंटे पूछताछ के बाद देर रात 12 बजे राउत को गिरफ्तार कर लिया गया। राउत की गिरफ्तारी के बाद उनके भाई सुनील राउत ने कहा कि गलत तरीके से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हमें गिरफ्तारी के संबंध में कोई कागज नहीं दिया गया है। राउत की गिरफ्तारी के विरोध में महाराष्ट्र के पुणे, पिंपरी चिंचवाड़, नागपुर और जलगांव में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

संजय राउत की गिरफ्तारी के खिलाफ महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में शिवेसना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
संजय राउत की गिरफ्तारी के खिलाफ महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में शिवेसना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

ED ने राउत से कैश, फ्लैट और लेनदेन पर सवाल किए, जवाब मिला- याद नहीं

ED के अपर निदेशक सत्यव्रत कुमार ने रविवार को राउत पूछताछ की। आखिरी 2 घंटे की पूछताछ में पात्रा चॉल के एफएसआई घोटाले से कमाई गई मनी ट्रेल के बारे में पूछा। राउत के घर से मिले साढ़े 11.5 लाख कैश, अलीबाग और दादर फ्लैट के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और पैसे राउत के पैसे लौटाने की भी जानकारी मांगी।

सूत्रों के मुताबिक रविवार की पूछताछ में राउत कुछ सवालों के जवाब में या तो ये बोले कि नहीं जानता या अभी याद नहीं, लेकिन जो जानकारी उन्होंने दी उससे भी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी संतुष्ट नहीं थे।

राउत की 11 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त
पात्रा चॉल महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी का भूखंड है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। इस केस में प्रवीण राउत की 9 करोड़ रुपए और संजय राउत की पत्नी वर्षा की 2 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त हो चुकी है।

आरोप है कि रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस भूखंड पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे। शेष MHADA और उक्त कंपनी को दिए जाने थे, लेकिन साल 2011 में इस विशाल भूखंड के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था।

ED दफ्तर जाने से पहले रविवार को संजय राउत ने अपनी मां को गले लगाया। इस दौरान वे भावुक नजर आए।
ED दफ्तर जाने से पहले रविवार को संजय राउत ने अपनी मां को गले लगाया। इस दौरान वे भावुक नजर आए।

PMC बैंक घोटाले की जांच में उजागर हुआ मामला
2020 में महाराष्ट्र में सामने आए PMC बैंक घोटाले की जांच हो रही थी, तभी प्रवीण राउत की कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम सामने आया था। तब पता चला कि बिल्डर की पत्नी के बैंक खाते से संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को 55 लाख रुपए का कर्ज दिया गया था। आरोप है कि संजय राउत ने इसी पैसों से दादर में एक फ्लैट खरीदा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 2, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

Next Post
5G Spectrum Auction: एक हफ्ते में पूरी हुई नीलामी प्रक्रिया,1,50,173 करोड़ रुपये की मिली बोलियां

5G Spectrum Auction: एक हफ्ते में पूरी हुई नीलामी प्रक्रिया,1,50,173 करोड़ रुपये की मिली बोलियां

ममता कैबिनेट में बुधवार को होगा फेरबदल, 4 से 5 नए चेहरे बनेंगे मंत्री

ममता कैबिनेट में बुधवार को होगा फेरबदल, 4 से 5 नए चेहरे बनेंगे मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend