ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू के साथ अगला चुनाव लड़े़गी भाजपा

UB India News by UB India News
August 2, 2022
in पटना, भाजपा
0
जदयू के साथ अगला चुनाव लड़े़गी भाजपा

BJP SANYUKT MORCHA RASHTRIYA KARYAKRNI KI MEETING KE SAMAPAN SAMROH

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को साफ कर दिया कि बिहार में भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही वर्ष २०२४ का लोकसभा और २०२५ का विधानसभा चुनाव लडेगी। भाजपा के संयुक्त मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिरकत करने के लिए रविवार को यहां पहुंचे अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और इस बार और अधिक सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक के अंतिम दिन रविवार को अमित शाह ने राज्य में जदयू और भाजपा के संबंधों को स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी पार्टी नीतीश कुमार के साथ मजबूती के साथ खडी है। वर्ष २०२५ तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। अमित शाह ने भाजपा और जदयू के रिश्ते को लेकर लगायी जा रहीं अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि बिहार में भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही २०२४ के लोकसभा एवं २०२५ के विधानसभा चुनाव लडेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए में आपस में बहुत प्रेम और एकता है। भाजपा गठबंधन धर्म का पालन करती है और गठबंधन के साथियों को सदैव सम्मान देती है। गठबंधन में आपस में कोई खींचतान नहीं है। हम सब एक साथ हैं और आपस में परस्पर मिलकर आगामी चुनाव लडेंगे। भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में नरेंद्र मोदी को वर्ष २०२४ में होने वाले लोकसभा के चुनाव में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प पारित किया। अरुण सिंह ने मोचोंर् के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अमित शाह द्वारा लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर दिये गये टास्क से संबंधित जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि अमित शाह ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में सर्वाधिक मंत्री शोषित व वंचित समाज के हैं। इनमें पिछडा‚ अति पिछडा‚ आदिवासी और दलित समाज के कई मंत्री हैं। संयुक्त मोर्चा के कार्यकारिणी की बैठक में दो प्रस्ताव पास किये गये‚ जिसमें अब प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सामूहिक रूप से बूथों पर एकजुट होकर सुना जायेगा।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मानना है कि देश में उनकी पार्टी से लड़ने की क्षमता किसी राष्ट्रीय दल में नहीं बची है। पटना में रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राज्य के अलग–अलग जिलों में १६ नवनिर्मित पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन एवं सात कार्यालयों का शिलान्यास करने के बाद श्री नड्डा ने कहा कि अब कोई राष्ट्रीय पार्टी इस स्थिति में नहीं रही‚ जो भाजपा को मात दे सके। कांग्रेस अब राज्यों से भी उखड़ रही है। उन्होंने कहा कि वैसे सारे राजनीतिक दल समाप्त हो गये या हो जायेंगे‚ रहेगी तो सिर्फ भाजपा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां की मुख्य विपक्षी राजद समेत अन्य क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार प्रजातंत्र की धरती है और यहां परिवारवाद के खिलाफ सिर्फ भाजपा ही लड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) पारिवारिक पार्टी है‚ बिहार में राजद से हम लड़ रहे हैं‚ जो एक परिवार की पार्टी है। ओडिशा में नवीन पटनायक की पार्टी एक व्यक्ति की पार्टी है। महाराष्ट्र में शिवसेना‚ जो अब समाप्ति की ओर है‚ वह भी एक परिवार की पार्टी है। उन्होंने कहा कि इसी तरह कांग्रेस भाई–बहन की पार्टी बन चुकी है। श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा वैचारिक पृष्ठभूमि वाली राजनीतिक पार्टी है। आज अनेक लोग‚ जो दो से तीन दशकों तक दूसरी पार्टियों में रहे‚ वो अपनी पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब ऐसे सभी लोगों को समझ मेंें आ गया है कि कार्य करते हुए देश को परिवर्तित करने का उपकरण है‚ तो वह भाजपा ही है। श्री नड्ड़ा ने दक्षिण भारत में अपनी भाजपा के विस्तार की योजना पर कहा कि विचार के आधार पर हम दक्षिण के राज्यों में भी कमल खिलायेंगे। बिहार के जिलों में भाजपा कार्यालयों के उद्घाटन और शिलान्यास किये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय पावर जेनरेट करने के सेंटर बन गये हैं। लड़ाई कमिटमेंट से होती है और कमिटमेंट से ही ताकत पैदा होती है। उन्होंने अपने पटना आगमन को लेकर शनिवार को हुए भव्य स्वागत का जिक्र करते हुए कहा कि यात्रा यह बताती है कि भाजपा की ताकत कैसे बढ रही है। भाजपा आम जनता से जुड़ी हुई पार्टी है। भाजपा विकास का पर्यायवाची है। उन्होंने भाजपा की बढती स्वीकार्यता का दावा करते हुए कहा कि अब एक देश में एक निशान एक विधान है। उन्होंने कहा कि हम लोग वैचारिक पृष्ठभूमि के साथ खड़े हैं। यदि हमारे पास विचार नहीं होता‚ तो हम इतनी बड़ी लड़ाई नहीं लड़ते। उन्होंने कहा कि सब लोग मिट गये‚ समाप्त हो गये। जो नहीं मिटे हैं‚ वे मिट जायेंगे। रहेगी तो सिर्फ भाजपा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
एक्शन का समय……..

एक्शन का समय........

सोशल मीडि़या पर नकेल…..

सोशल मीडि़या पर नकेल.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend