ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक्शन का समय……..

UB India News by UB India News
August 1, 2022
in Lokshbha2024, अध्यात्म, खास खबर, संपादकीय
0
एक्शन का समय……..

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

धर्म के नाम पर कुछ लोग देश का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं‚ उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती। अब समय इस कृत्य की निंदा करने का नहीं‚ बल्कि कार्रवाई करने का है। यह बात शनिवार को नई दिल्ली संपन्न अंतर–धार्मिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत ड़ोभाल ने कही। सम्मेलन का आयोजन ऑल इंडि़या सूफी सज्जादनशीं कौंसिल ने किया। धर्मगुरुओं का आह्वान करते हुए ड़ोभाल ने कहा कि देशवासियों कोे धर्म के नाम पर बांटने वालों के प्रति सचेत करें और सौहार्द बनाने के लिए एकजुट हों। सम्मेलन में धार्मिक नेताओं ने पॉपुलर £ंट ऑफ इंडि़या (पीएफआई) जैसे संगठनों और ऐसे अन्य मोर्चों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। दरअसल‚ कट्टरपंथी ताकतें धर्म की आड़़ लेकर ही कुत्सित इरादे पूरा करती हैं। धर्म का मसला हर व्यक्ति के लिए बेहद संवेदनशील होता है‚ और हर व्यक्ति इससे खुद को जोड़़कर चलता है। धार्मिक होना शुचिता का आधार माना जाता है‚ माना जाता है कि धार्मिक व्यक्ति आचरण और नैतिक रूप से बुराई करने से ड़रता है‚ लेकिन जब बुराई पर आमादा लोग विभिन्न वर्गों और धर्मों के लोगों के बीच अलगाव पैदा करने के लिए धर्म का इस्तेमाल करने कोशिश की जाए तो अक्षम्य अपराध है। ऐसा करने वाले व्यक्ति अपने इष्ट का तो अपमान करते ही हैं‚ साथ ही देश–समाज के नियम–कायदों को अनदेखा करने के भी अपराधी होते हैं। ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों को कानून के शिकंजे में लाया जाना बेहद जरूरी है। बेशक‚ कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस काम को शिद्दत से अंजाम दे रही हैं‚ लेकिन धार्मिक गुरु समाज में अपनी प्रतिष्ठित स्थिति का उपयोग करके सामाजिक सद्भाव बढ़ाने में महती योगदान दे सकते हैं। कहना न होगा कि धर्मगुरुओं को अपने–अपने धर्म–समाज के लोगों में आदर और सम्मान होता है‚ उनकी बातों को उनके धर्म के लोग न केवल गौर से सुनते हैं‚ बल्कि उनके बताए को आत्मसात करने को भी तत्पर रहते हैं। धर्मगुरुओं ने इस दिशा में थोड़़ी और सक्रियता दिखाई तो समाज में भाईचारे का माहौल बेहतर होने में तनिक भी देर नहीं लगेगी। धर्मगुरु किसी भी धर्म का हो नेक दिल होता है‚ और नेक ख्वाहिश रखता है। इसलिए जरूरी है कि भावी नस्लों में सौहार्द का भाव प्रगाढ़ करने के मद्देनजर वे सद्भाव की जमीन तैयार करने में तत्परता दिखाएं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
सोशल मीडि़या पर नकेल…..

सोशल मीडि़या पर नकेल.....

समुद्री सुरक्षा को मजबूती देगा ‘विक्रांत’…

समुद्री सुरक्षा को मजबूती देगा ‘विक्रांत'...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend