ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना कॉलेज कैंपस में जेपी नड्‌डा का विरोध:छात्रों ने सेंट्रल यूनिर्वसिटी की मांग को लेकर किया हंगामा

UB India News by UB India News
July 30, 2022
in Lokshbha2024, पटना, भाजपा
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पटना कॉलेज कैंपस में विरोध का सामना करना पड़ा। सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर लेफ्ट छात्र संगठनों और एनएसयूआई ने उनका विरोध किया। हंगामा कर रहे छात्रों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया।

विरोध पर नड्‌डा ने कहा कि कॉलेज में आने पर नारे न लगें ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन छात्रों को समस्या बतानी चाहिए। मैंने पूछना चाहा, लेकिन छात्र नारा लगाते हुए पीछे चले गए।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

जेपी नड्डा पटना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उनके सम्मान के लिए यहां पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान लेफ्ट छात्र संगठनों और एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। छात्र मांग कर रहे थे कि पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी घोषित किया जाए।

पटना कॉलेज कैंपस में जेपी नड्‌डा का विरोध करते छात्र।
पटना कॉलेज कैंपस में जेपी नड्‌डा का विरोध करते छात्र।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा पटना में संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए हुए हैं। बैठक की शुक्रवार को शुरुआत की गई। इसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। वे रविवार को पटना आएंगे।

रोड शो किया

इसके पहले जेपी नड्‌डा पटना हाईकोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो किया। इस दौरान दो रथ पर पार्टी के बड़े नेता सवार दिखे, पीछे-पीछे कार्यकर्ता थे। एक रथ पर जेपी नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, रेणू देवी, रविशंकर प्रसाद, ऋतुराज सिन्हा मौजूद हैं। वहीं दूसरे रथ पर मंगल पांडे, राधा मोहन सिंह, नित्यानंद राय सहित कई नेता मौजूद रहें।

मोदी सरकार पंचायत स्तर पर विकास योजना ला रही है
पटना में ग्राम संसद का उद्घाटन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कहा कि नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबके प्रयास को साथ रखने काम काम किया है। मोदी सरकार पंचायत स्तर पर विकास की योजना को एक प्लेटफॉर्म पर ला रही है। 2.62 लाख पंचायत की योजना को पोर्टल पर लाया जा चुका है।

गांव के लोग डेवलपमेंट का प्लान बना रहे हैं
गांव की तस्वीर कैसे बदले इसपर फोकस किया जा रहा है। अब सीधे सबके अकाउंट में पैसे जा रहे हैं, वो भी पांच गुना अधिक राशि जा रही है। पैसे का डिस्टिब्यूशन डिजिटल किया या जा रहा है। ग्राम पंचायत डेवलपमेंट का प्लान अब गांव के लोग बना रहे हैं।

बिहार की तस्वीर बदली है
बिहार की तस्वीर मैंने अपने बचपन से लेकर अबतक देखी है। पहले सीमांचल जाना होता था तो बच्चा बाबू की जहाज पकड़नी पड़ती थी। कभी LCT घाट से तो कभी गांधी घाट से जाना पड़ता था। लेकिन अब कनेक्टिविटी बढ़ी है। पुल बने हैं अब कहीं भी 5-6 घंटे में पहुंच जाते है। आज बिहार में सड़कों का जाल बिछा हुआ है।

इससे पहले रोड शो के लिए पटना के हाई कोर्ट से लेकर गांधी मैदान के बीच 25 मंच बनाए गए थे। सभी जगहों पर कार्यकर्ता और नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं शाम को संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा कई राजनीतिक कार्यक्रमों में वो शिरकत करेंगे। वहीं कल पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह पटना आएंगे।

एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने नड्‌डा का स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने नड्‌डा का स्वागत किया।

वहीं एयरपोर्ट पर केंद्रीय सिंह गिरिराज सिंह उर्दू स्कूलों में छुट्टी के मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश में इसी देश का कानून चलेगा। रविवार को ही छुट्टी होगी। शुक्रवार की छुट्टी शरिया कानून के तहत है जो कि इस देश में नहीं चलेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत में पूरे पटना को पोस्टर बैनर से पाट दिया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत में पूरे पटना को पोस्टर बैनर से पाट दिया गया है।

स्वागत के लिए पोस्टर से भरा पटना

जेपी नड्डा के स्वागत में पूरे पटना को पोस्टर बैनर से पाट दिया गया है। पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडे पोस्टर बैनर से सड़क को ढक दिया है। कई जगहों पर स्वागत के तोरण द्वार बनाए गए हैं। वहीं कई जगहों पर नड्डा के काफिले के स्वागत के लिए मंच भी बनाए गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
पटना में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, भाजपा कार्यकर्ताओं से पटी राजधानी की सड़कें

पटना में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, भाजपा कार्यकर्ताओं से पटी राजधानी की सड़कें

ग्राम स्वराज की महात्मा गांधी ने कल्पना रखी थी, BJP सरकार ने उसे रूप दिया- जेपी नड्डा

ग्राम स्वराज की महात्मा गांधी ने कल्पना रखी थी, BJP सरकार ने उसे रूप दिया- जेपी नड्डा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend