बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी जेपी नड्डा (JP Nadda) बिहार दौरे पर शनिवार को पटना (Patna) पहुंचे हैं. वो यहां ग्राम संसद कार्यक्रम (Gram Sansad Programme) में शिरकत कर रहे हैं. पटना के होटल मौर्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मंगल पांडे, सम्राट चौधरी सहित कई नेता मौजूद हैं. ग्राम संसद कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि ग्राम के विषय को लेकर गहन चिंता करने आए हैं. ग्राम स्वराज की कल्पना महात्मा गांधी ने रखी थी, बीजेपी की सरकार ने उसे रूप दिया है. उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण से मुझे प्रेरणा मिली है. उन्होंने आह्वान किया था कि छात्र कल का नागरिक नहीं, आज का नागरिक है. हमें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है और तब से हम लोग इस राजनीतिक सफर में निकले हैं.
नड्डा ने कहा कि अंत्योदय की योजना पहली बार धरती पर बीजेपी ने उतारा है. यहां आए लोग चित्रकूट जाएं और वहां देखें नानाजी देशमुख ने गावों का कैसे विकास किया. उन्होंने कहा कि गांव कि तस्वीर बदले इसके रिए e-ग्राम स्वराज बने. मोदी सरकार ने पंचायतों में राशि पांच गुना बढ़ा दिया है. उतर बिहार से दक्षिण बिहार के लिए सोचना पड़ता था. गंगा नदी पार करने के लिए बच्चा बाबू का जहाज पकड़ना पड़ता था. मैंने गांधी सेतु बनते देखा है.आज कई ब्रिज बने है. दो-तीन घंटे में कहीं पहुंच सके हैं. यह है बदलता बिहार.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले महिलाएं सड़क पर शौच करती थीं. मोदी सरकार ने देश में 11 करोड़ इज्जत घर बनाए. उज्जवला योजना से महिलाएं घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत को बदली तस्वीर को समझना होगा. मोदी सरकार ने 200 करोड़ वैक्सीन दे कर लोगों को सुरक्षित किया है.
आज देश भर में 11 करोड़ टॉयलेट बनवाने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है।
उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस के कनेक्शन दिए गए हैं।
यहां 10,000 किमी लंबी सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई हैं।
आज पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। pic.twitter.com/R3xKGgGRwt
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) July 30, 2022
पैसों का वितरण अब पहले की तरह कोई डिप्टी कमिश्नर या BDO नहीं करेगा।
अब Public finance management system विकसित किया गया है और 1.77 लाख ग्राम पंचायत फाइबर इंटरनेट से जुड़ गए हैं।
जिससे अब डिजिटल और डायरेक्ट पेमेंट शुरू हो गई है।
– श्री @JPNadda#SwagatamNaddaJi pic.twitter.com/mDRZzojKXB
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) July 30, 2022







