ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

श्रीलंका में खड़े चीनी जासूसी जहाज ‘युआन वांग 5’ में ऐसा क्या है जिसको लेकर अलर्ट है भारत

UB India News by UB India News
July 30, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
श्रीलंका में खड़े चीनी जासूसी जहाज ‘युआन वांग 5’ में ऐसा क्या है जिसको लेकर अलर्ट है भारत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन का जासूसी पोत युआन वांग5 (Yuan Wang 5) श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह (Hambantota Port) पर पहुंचने वाला है। इसने भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। श्रीलंका में राजनीतिक और आर्थ‍िक उथल-पुथल (Sri Lanka Crisis) है। इस बीच चीन का युआन वांग 5 को हंबनटोटा बंदरगाह पर लाने का फैसला चौंकाने वाला है। इसे लेकर भारत सतर्क हो गया है। उसने अपनी आपत्ति जता दी है। चीन के इस पोत के 11 अगस्‍त तक हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंच जाने के आसार हैं। भारत की चिंता यूं ही नहीं है। भारतीय समुद्री क्षेत्र में युआन वांग 5 का दस्‍तक देना भारत के लिहाज से कतई अच्‍छा नहीं है। इसके सैन्‍य और रणनीतिक नतीजे हो सकते हैं। इसका भारत के सुरक्षा ढांचे पर बड़ा असर पड़ सकता है। आइए, यहां जानते हैं कि इस जहाज में ऐसा क्‍या है जो भारत को इसका हंबनटोटा में आना इतना ज्‍यादा बेचैन कर रहा है।

इस जहाज की मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैकिंग में खास भूमिका है। भारत के पड़ोस में इसकी मौजूदगी किसी भी लिहाज से सही नहीं है। 2014 में चीन ने कोलंबो बंदरगाह पर पनडुब्बियां तैनात की थीं। उनकी तुलना में युआन वांग 5 की मारक क्षमता कई गुना ज्‍यादा है।

RELATED POSTS

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

रडार पर आ जाएंगे भारतीय बंदरगाह
शिप की एरियल रीच (हवा में पहुंच) 750 किमी से ज्‍यादा है। इसका मतलब यह हुआ कि परोक्ष तौर पर कलपक्‍कम, कूडानकुलम और परमाणु अनुसंधान केंद्र चीन की जासूसी की जद में आ जाएंगे। यह जहाज केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बंदरगाहों पर नजर रख सकता है। दक्षिण भारत के कम से कम छह बंदरगाह चीन के फोकस में रहेंगे। वह युआन वांग5 के जरिये दक्षिण भारत में महत्‍वपूर्ण प्रतिष्‍ठानों के बारे में जानकारी जुटा सकता है।

इस मामले से जुड़े सूत्रों ने हमारे सहयोगी अखबार ईटी से बातचीत में बताया है कि भारत ने श्रीलंका को अपनी चिंता से अवगत कराया है। इस पूरे मामले को शीर्ष स्‍तर पर देखा जा रहा है। भारतीय समुद्री क्षेत्र पर हिंदुस्‍तान का दबदबा रहा है। भारत के सुरक्षा सरोकार इससे सीधे जुड़े हैं। चीन म्‍यांमार से लेकर पूर्वी अफ्रीका तक रास्‍ता बनाने की कोशिश में जुटा है। पूरे क्षेत्र में भारत ही है जो उसकी राह में रोड़ा बन सकता है।

एंट्री होने पर श्रीलंका गटक सकता है जानकारी
कुछ रिपोर्टों के अनुसार, युआन वांग5 हंबनटोटा की तरफ बढ़ रहा है। यह बंदरगाह से अभी 19.0 नॉट्स की दूरी पर है। लेकिन, इस तरह की अपुष्‍ट खबरें हैं कि श्रीलंका हंबनटोटा पोर्ट पर जहाज की एंट्री की बात से इनकार कर सकता है। चीन का हंबनटोटा बंदरगाह पर खासा प्रभाव है। क्षेत्र में उसकी ज्‍यादातर गतिविधियां पर्दे के पीछे होती हैं। श्रीलंका चीन से लिया गया लोन वापस नहीं कर पाया था। इसके बाद उसने हंबनटोटा बंदरगाह को चाइना मर्चेंट पोर्ट होल्डिंग्‍स को लीज पर दिया था। इसने कई तरह की आशंकाओं को जन्‍म दिया था। इसमें सबसे बड़ी चिंता यह थी कि चीन इसका इस्‍तेमाल सैन्‍य मकसद से कर सकता है।

सूत्रों ने बताया कि युआन वांग 5 समुद्री क्षेत्र में नियमों का भी उल्‍लंघन कर रहा है। वह यूएनसीएलओएस के नियमों के अनुसार, जहाजों की निर्बाध आवाहाजी में रुकावट डाल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार पोत में तटीय राज्य की जासूसी करने की क्षमता है। युआन वांग5 युआन वांग सीरीज की तीसरी पीढ़ी का ट्रैकिंग जहाज है। 2007 में यह सर्विस में आया। इसे जियांगनान शिपयार्ड ने बनाया है। युआन वांग5 अपने साथ 25,000 टन का भार लेकर चल सकता है। यह 12 तक हवा के पैमाने का सामना कर सकता है।

बुरे दौर से गुजर रहा है श्रीलंका
श्रीलंका अपने सबसे बुरे आर्थिक और राजनीतिक दौर से गुजर रहा है। चीन इसका फायदा उठाना चाहता है। वह श्रीलंका के सहारे भारत पर नजर रखना चाहता है। उसकी मंशा भारत को घेरने की है। उसे पता है कि पूरे क्षेत्र में भारत है जो उसके सामने चुनौती पेश कर सकता है। वह भारत को हर तरफ से घेरने की तरकीब भिड़ा रहा है। हाल में भारत को लेकर उसके रुख में काफी ज्‍यादा आक्रामकता आई है। गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प के बाद रिश्‍तों में कड़वाहट बढ़ी है। अमेरिका और अन्‍य यूरोपीय देशों के साथ भारत की नजदीकी चीन को रास नहीं आ रही है। चीन भारत के साथ लगी सीमा पर सैन्‍य जमावड़े को बढ़ाता जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 4, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post

पटना कॉलेज कैंपस में जेपी नड्‌डा का विरोध:छात्रों ने सेंट्रल यूनिर्वसिटी की मांग को लेकर किया हंगामा

पटना में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, भाजपा कार्यकर्ताओं से पटी राजधानी की सड़कें

पटना में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, भाजपा कार्यकर्ताओं से पटी राजधानी की सड़कें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend