ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संभलकर बोलें माननीय……

UB India News by UB India News
July 30, 2022
in खास खबर, विपक्ष, संपादकीय
0
संभलकर बोलें माननीय……

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

काग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी न केवल शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को तार–तार करने सरीखी है। अधीर की गुस्ताखी इस कारण अक्षम्य है क्योंकि वह वरिष्ठ सांसद हैं और लोक सभा में कांग्रेस के नेता विपक्ष भी हैं। हालांकि विवाद बढ़ने पर अधीर ने माफी मांग ली‚ किंतु जबान से निकली अनर्गल टिप्पणी के चलते कांग्रेस और सत्ता पक्ष के बीच की खाई को और चौड़़ा कर दिया। सदन को शुरू हुए हफ्ते भर से ज्यादा होने को है‚ मगर कामकाज के मामले में पूरा हफ्ता फिसड्ड़ी साबित हुआ है। अधीर ने अपने बयान पर सफाई देते हुए भले खुद को बंग्लाभाषी होने के कारण शब्दों की फिसलन का सहारा लिया हो‚ मगर उनकी सफाई से सत्ता पक्ष कतई संतुष्ट नहीं है। अधीर पहले भी कई बार अपने विवादित बयानों के चलते विभिन्न पार्टियों के निशाने पर रहे हैं। अगर देश के सर्वोच्च पद पर बैठीं शख्सियत को लेकर किसी वरिष्ठ नेता की जबान मर्यादित नहीं है तोे उन्हें इसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए। अब सत्ता पक्ष इस मामले में क्या कुछ करेगी‚ यह तो आने वाला वक्त बताएगा किंतु महिला आयोग समेत कई राज्यों में अधीर के खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं जो अधीर के साथ ही कांग्रेस की भी परेशानी बढ़ाएंगे। वैसे देखा जाए तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम जब से भाजपा ने प्रस्तावित किया‚ उनके खिलाफ भद्दी‚ अनैतिक और सतही बयानबाजी की जाने लगी थीं। बिना इस बात और तथ्य को जाने–समझे कि देश में पहली बार कोई आदिवासी महिला इस सम्माननीय और प्रतिष्ठित पद पर विराजमान होने जा रही है। निश्चित तौर पर अधीर की धीर खोती जबान से कांग्रेस ने सदन में महंगाई व अन्य महत्वपूर्ण मामले पर सत्ता पक्ष को घेरने का अच्छा मौका खो दिया है। अलबत्ता यह भी आश्चर्य की बात है कि अधीर के राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने के विवाद में सत्ता पक्ष ने सोनिया गांधी को घेरे में ले लिया। अधीर की इस अशोभनीय टिप्पणी के पीछे सोनिया गांधी का हाथ होने का सत्ता पक्ष का आरोप हास्यास्पद ही कहा जाएगा। कुल मिलाकर इस प्रकरण से सदन का बेशकीमती वक्त बर्बाद जरूर हुआ है और इसकी भरपाई नहीं हो सकती है। होना तो यही चाहिए था कि अधीर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते और उनकी पार्टी की तरफ से भी उनके बयान की भर्त्सना की जाती। ऐसे मौकों पर दलगत भावना से ऊपर उठने में ही समझदारी है। तभी लोकतंत्र की मजबूत बनी रहेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
Commonwealth Games 2022: संकेत सरगर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर ,गुरुराज ने जीता ब्रॉन्ज

Commonwealth Games 2022: संकेत सरगर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर ,गुरुराज ने जीता ब्रॉन्ज

अब राजनीतिक दल वोटर्स को नहीं बांट सकेंगे मुफ्त का सामान, वित्त आयोग ने लगाई रोक

अब राजनीतिक दल वोटर्स को नहीं बांट सकेंगे मुफ्त का सामान, वित्त आयोग ने लगाई रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend