कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games-2022) में आज यानी 30 जुलाई शनिवार को इवेंट्स का दूसरा दिन है. भारत और उसके प्रशंसकों के लिए यह दिन बेहद खास हो सकता है. बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पदकों का खाता खुल सकता है. सबसे ज्यादा उम्मीदें वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) से हैं जो 49 किग्रा के महिला वर्ग में चुनौती पेश करेंगी.
भारतीय वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने भारत को दिलाया पहला पदक
भारत के वेटलिफ्टिंग चैंपियन संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम वर्ग में दूसरा स्थान हासिल करते हुए भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल दिला दिया। संकेत ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क राउंड के बाद कुल 248 किलो वजन उठाकर भारत को पहला रजत पदक दिलाया। स्नैच राउंड के तीसरे प्रयास 113 किलो वजन उठाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं क्लीन एंड जर्क राउंड के पहले प्रयास में 135 किलो वजन उठाकर वे दूसरे स्थान पर रहे।
गुरुराज पुजारी ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल
भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी ने वेटलिफ्टिंग के 61 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता है। उन्होंन कुल 269 किलो वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। गुरुराज ने स्नैच राउंड में 118 किलो वजन उठाया और क्लीन एंड जर्क में 151 किलो वजन उठाने में सफलता हासिल की। ये बर्मिंघम गेम्स में भारत को मिला पहला ब्रॉन्ज मेडल है। मलेशिया के अजनिल बिन मोहम्मद ने कुल 285 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। मलेशियाई वेटलिफ्टर ने अपनी इस सफलता के साथ सर्वाधिक वजन उठाने का नया गेम्स रिकॉर्ड भी बना दिया। वहीं पापुआ न्यू गिनी के मोरया बारू ने 273 वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता।
जिम्नास्टिक: योगेश्वर फाइनल में, तंबोली और मंडल चूके
जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों के ‘ऑल राउंड’ फाइनल में जगह बनाने वाले अकेले भारतीय रहे जबकि उनके साथी सैफ तंबोली और सत्यजीत मंडल मामूली अंतर से चूक गए। तीन विश्व चैंपियनशिप में भाग ले चुके हरियाणा के 25 वर्षीय जिम्नास्ट योगेश्वर ने कड़ी चुनौती से पार पाकर कुल 73.600 स्कोर के साथ कुल 16वां स्थान हासिल करके 18 खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनायी जो दो अगस्त को होगा।
भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी अनहत ने जीत से किया आगाज
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट 14 वर्षीय स्क्वाश खिलाड़ी अनहत सिंह ने शुक्रवार को यहां महिला एकल प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। अनहत ने अंतिम 64 के दौर में सेंट विंसेंट एवं ग्रेनेडाइंस की जाडा रॉस को एकतरफा मुकाबले में 11-5, 11-2, 11-0 से शिकस्त दी। अनहत को अंडर -15 स्तर पर उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में चुना गया था। वह इस साल एशियाई जूनियर स्क्वाश और जर्मन ओपन की चैम्पियन रही है।
टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू 49 किग्रा के फाइनल में उतरेंगी. पूरी उम्मीद है कि वह देश को इन खेलों के मौजूदा सीजन का पहला गोल्ड मेडल दिला दें. उनके अलावा रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके नितेंदर रावत मैराथन फाइनल दौड़ेंगे. स्विमिंग में कुशाग्र रावत अगर फाइनल में पहुंचे तो उनसे भी पदक की उम्मीद बढ़ जाएंगी. वेटलिफ्टिंग में संकेत महादेव और गुरुराजा अपने-अपने वर्ग का फाइनल खेलेंगे. आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में भी पुरुष वर्ग का ऑल-राउंड फाइनल योगेश्वर सिंह खेलेंगे. हॉकी और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ी मुकाबले खेलेंगे. जानिए 30 जुलाई का भारत का पूरा शेड्यूल :-
लॉन बॉल्स
पुरुष ट्रिपल, सेक्शन ए (राउंड 3): भारत बनाम माल्टा – 1:00 PM
महिला सिंगल्स, सेक्शनल प्ले (राउंड 3): तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स) – 1:00 PM
पुरुष पेयर्स, सेक्शन सी (राउंड 3): भारत बनाम कुक आइलैंड्स – 7:30 PM
महिला फोर्स, सेक्शन डी: भारत बनाम कनाडा – 10:30 PM
वेटलिफ्टिंग
पुरुष 55 किग्रा फाइनल (संकेत महादेव) – 1:30 PM से
पुरुष 61 किग्रा फाइनल (गुरुराजा) – 4:15 PM से
महिला 49 किग्रा फाइनल (मीराबाई चानू) – 8:00 PM से
महिला 55 किग्रा फाइनल (बिंदयारानी देवी) – 12:30 AM से
इसे भी देखें, वेटलिफ्टिंग में रहेगा भारत का दबदबा! मीराबाई चानू गोल्ड की दावेदार
टेबल टेनिस
महिला टीम, ग्रुप 2: भारत बनाम गुयाना – 2:00 PM
पुरुष टीम, ग्रुप 1: भारत बनाम नॉर्दर्न आयरलैंड – 4:30 PM
स्क्वाश
पुरुष सिंगल्स, राउंड ऑफ 32: रमित टंडन बनाम क्रिस्टोफर बिन्नी (जमैका) – 5:00 PM
महिला सिंगल्स, राउंड ऑफ 32: जोशना चिनप्पा बनाम मेगन बेस्ट (बारबाडोस) – 5:45 PM
महिला सिंगल्स, राउंड ऑफ 32: सुनयना कुरुविला बनाम आइफा अजमान (मलेशिया) – 5:45 PM
पुरुष सिंगल्स, राउंड ऑफ 32: सौरव घोषाल बनाम शमील वकील (श्रीलंका) – 6:15 PM
बॉक्सिंग
पुरुष 54-57 किग्रा (ओवर), राउंड ऑफ 32: मोहम्मद हुसामुद्दीन बनाम अमजोले डायी (दक्षिण अफ्रीका) – 4:30 PM
महिला 66-70 किग्रा (से अधिक) राउंड ऑफ 16: लवलीना बोरगोहेन बनाम एरियन निकोलसन (न्यूजीलैंड) – 12:00 AM
पुरुष 86-92 किग्रा, राउंड ऑफ 16: संजीत कुमार बनाम एटो लिउ (समोआ) – 1:00 AM
बैडमिंटन
मिक्स्ड टीम, ग्रुप ए: भारत बनाम श्रीलंका – 1:30 PM
मिक्स्ड टीम, ग्रुप ए: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 11:30 PM
एथलेटिक्स
पुरुषों की मैराथन फाइनल (नितेंदर रावत) – 1:30 PM से
तैराकी
पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट (कुशाग्र रावत) – 3:00 PM
पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (कुशाग्र रावत)* – 12:13 AM से
पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक 59 फाइनल (आशीष कुमार सिंह) – 12:18 AM से
पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल श्रीहरि नटराज – 1:35 AM से
आर्टिस्टिक जिमनास्टिक
पुरुष वर्ग – ऑल-राउंड फाइनल: योगेश्वर सिंह
महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन: प्रणति नायक, ऋतुजा नटराज, प्रोतिष्ट समता – 9:00 PM
हॉकी
महिला पूल ए: भारत बनाम वेल्स – 11:30 PM से
साइक्लिंग
क्वालिफाइंग, महिला स्प्रिंट: त्रियशा पॉल, मयूरी ल्यूट – 2:32 PM
क्वालिफाइंग, महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत – मीनाक्षी – 3:11 PM
1/8 फाइनल्स, महिला स्प्रिंट*: 4:03 PM
क्वार्टर फाइनल, महिला स्प्रिंट*: 4:36 PM
क्वालिफाइंग, पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत : विश्वजीत सिंह, दिनेश कुमार – 4:52 PM
पहला राउंड, पुरुष केरिन: रोनाल्डो सिंह, एसो अल्बेन – 8:32 PM
सेमीफाइनल, महिला स्प्रिंट : 8:52 PM
फाइनल, महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत : 9:00 PM
पहला राउंड रेपचेज, पुरुष केरिन: 9:14 PM
फाइनल, पुरुष की 4000 मीटर व्यक्तिगत- 9:56 PM
दूसरा राउंड, पुरुष केरिन – 10:11 PM
फाइनल, महिला स्प्रिंट – 10:21 PM
फाइनल 1-6, पुरुष केरिन* – 10:47 PM
फाइनल 7-12, पुरुष केरिन* – 10:52 PM







