ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी के उद्घाटन के 5 दिन बाद ही धंस गया बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे

UB India News by UB India News
July 21, 2022
in Lokshbha2024, परिवहन
0
पीएम मोदी के उद्घाटन के 5 दिन बाद ही धंस गया बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को शुरू हुए पांच दिन भी नहीं हुए हैं कि सारे दावे की पोल खुल गई है. जालौन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 16 जुलाई को किया था. लोकार्पण के पहले कहा जा रहा था कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे मजबूती की मिसाल बनेगा, लेकिन जरा सी बारिश ने मजबूती के दावे की हवा निकाल दी है.

देश के बड़े-बड़े इंजीनियरों ने बड़ी बारीकी से मजबूती को ध्यान में रखकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण किया, लेकिन पहली बारिश ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की मजबूती की पोल खोल दी. जालौन में एक जगह पर सड़क धंस गई है. इसका वीडियो जैसे ही सामने आया तो समाजवादी पार्टी (सपा) हमलावर हो गई.

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

समाजवादी पार्टी (सपा) ने वीडियो ट्वीट करके कहा, ‘बारिश ने खोल दी अधूरे बुंदेलखंड एक्स्प्रेस-वे की पोल. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बारिश में निकला दम. अधूरे एक्सप्रेस-वे को बुंदेलखंडियों के लिए सौगात बताने वाली भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है. शर्म करो प्रचारजीवी सरकार.

वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘ये है भाजपा के आधे-अधूरे विकास की गुणवत्ता का नमूना… उधर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बड़े लोगों ने उद्घाटन किया ही था कि इधर एक हफ़्ते में ही इस पर भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े गड्ढे निकल आए. अच्छा हुआ इस पर रनवे नहीं बना.’
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के 195 किलीमोटर के खंभे के पास बुधवार रात तेज बारिश में एक्सप्रेस-वे की कुछ सड़क धंस गई. रात में ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की की कार्यदायी संस्था UPEIDA ने सड़क का मरम्मत करना शुरू कर दिया था. गुरुवार सुबह भी मरम्मत कार्य चल रहा था. फिलहाल सड़क धंसने पर कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहा है.

बारिश ने खोल दी अधूरे बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे की पोल।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का बारिश में निकला दम।

अधूरे एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंडियो के लिए सौगात बताने वाली भाजपा सरकार कर रही जनता को गुमराह।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

by UB India News
July 24, 2026
0

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद...

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

Next Post
पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ED कार्यालय का घेराव

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ED कार्यालय का घेराव

बिहार में अब स्मार्टफोन के जरिए होगी सड़कों की देखभाल :नितिन नवीन

बिहार में अब स्मार्टफोन के जरिए होगी सड़कों की देखभाल :नितिन नवीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend