ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में 30-31 जुलाई को BJP की ऐतिहासिक बैठक : दो दिवसीय दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा , PM भी कर सकते हैं वर्चुअल संबोधन

UB India News by UB India News
July 24, 2022
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
पटना में 30-31 जुलाई को BJP की ऐतिहासिक बैठक : दो दिवसीय दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा , PM भी कर सकते हैं वर्चुअल संबोधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना में 2 दिनों के प्रवास पर रहेंगे। दरअसल, पटना में राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के संयुक्त मोर्चा की कार्यसमिति बैठक होने वाली है। भाजपा के इतिहास में पहली बार इस तरह की बैठक होगी। इस बैठक में सभी प्रदेशों के, सभी मोर्चों के अध्यक्ष , पदाधिकारी और सभी मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस संयुक्त मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसको लेकर बिहार भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

सातों मोर्चो के सभी नेता पटना आएंगे

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

इस बैठक को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इतिहास में पहली बार संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक पटना में करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सात मोर्चे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा। सभी मोर्चों के राष्ट्रीय, प्रदेश के अध्यक्ष और पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

बीजेपी ऑफिस में बैठक करते भाजपा नेतागण।
बीजेपी ऑफिस में बैठक करते भाजपा नेतागण।

दो दिनों तक जेपी नड्डा पटना में प्रवास करेंगे

संजय जायसवाल ने कहा कि कार्य समिति की बैठक पटना में होगी। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। वह 2 दिनों तक यहां मौजूद रहेंगे। पटना इस बैठक का साक्षी बनेगा कि इतिहास में पहली बार संयुक्त मोर्चा की बैठक होगी। इसके लिए 30 जुलाई और 31 जुलाई को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना रहेंगे।

भाजपा का 12 सालों के बाद राष्ट्रीय कार्यक्रम

2010 के बाद भाजपा 12 सालों के बाद राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चों की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक कर रही है। सभी मोर्चों के संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित कर सकते हैं। 2010 में जब नरेंद्र मोदी PM नहीं थे तो उन्होंने कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया था और गांधी मैदान में रैली की थी।

कैलाशपति मिश्र सभागार में बैठक करते भाजपा नेता।
कैलाशपति मिश्र सभागार में बैठक करते भाजपा नेता।

प्रमुख नेता 2-2 दिन जिलों में करेंगे प्रवास

कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक से दो दिन पहले मोर्चों के सभी प्रमुख नेता बिहार के अलग अलग जिलों में दो दिन बिताएंगे। तेलंगाना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तर्ज पर सभी नेताओं को उनके दो दिन प्रवास की सूचना पहले ही भेज दी जाएगी, मंशा ये है कि ऐसे प्रवास के जरिए बीजेपी जमीनी हकीकत के इनपुट अपने नेताओं के ज़रिए हासिल करना चाहती, नेताओं से मिले इनपुट से पार्टी को संगठन में बदलाव से लेकर चुनावी तैयारियों तक की रणनीति बनाने में आसानी होगी। इस लिए पहले बिहार को चुना गया है। क्योंकि आने दो-तीन महीनों संगठन का भी चुनाव होना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
सोनिया गांधी से ED ने की 3 घंटे तक पूछताछ , 25 जुलाई को फिर बुलाया

सोनिया गांधी से ED ने की 3 घंटे तक पूछताछ , 25 जुलाई को फिर बुलाया

पैगम्बर टिप्पणी विवादः सुप्रीम कोर्ट से Nupur Sharma को मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक !

नूपुर शर्मा की जान को वाकई गंभीर खतरा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend