ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चेकिंग के दौरान रांची में महिला SI को पिकअप से कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

UB India News by UB India News
July 21, 2022
in Lokshbha2024, दुर्घटना, महिला युग
0
चेकिंग के दौरान रांची में महिला SI को पिकअप से कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हरियाणा में डीएसपी की खनन माफियाओं ने डंफर से कुचलकर हत्या के बाद रांची से भी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां गाड़ियों की चेकिंग कर रही महिला एसआई को पिकअप से कुचल दिया गया. उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, 2018 बैच की महिला एसआई संध्या टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं. इस घटना के बाद संध्या को गंभीर स्थिति में रिम्स ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है घटना तड़के 3 बजे के आसपास की है.

पशु तस्करों ने कुचला?

RELATED POSTS

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिमडेगा पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतस्कर सिमडेगा से पिकअप वैन में तस्करी के लिए पशुओं को ले जा रहे हैं. इसके बाद सिमडेगा के बसिया थाना पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया.पशुओं से लदा पिकअप वैन लेकर चालक भागने लगा. इसकी सूचना खुंटी पुलिस को दी. खूंटी पुलिस ने रात में नाका पर चेकिंग की लेकिन वैन चकमा देकर रांची की ओर निकल गई. इसके बाद सिमडेगा पुलिस ने सूचना रांची पुलिस को दी। रांची पुलिस ने खूंटी-रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुन्दू के पास चैकिंग लगाई. इसी बीच करीब 3 बजे बड़ी तेजी से एक सफेद रंग का पिकअप वैन आते दिखा. चैकिंग पोस्ट पर सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो दलबल के साथ थीं. उन्होंने गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के ऊपर चढ़ा दी और भागने लगा. दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई. कुछ दूरी पर गश्ती दल ने आरोपी को दबोच लिया. बताया जाता है कि गाड़ी से कई तस्कर कूदकर भाग गए हैं. चालक पुलिस की गिरफ्त में है. अन्य की तलाश जारी है.

एसएसपी ने की एसआई की मौत की पुष्टि

रांची के एसएसपी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में संध्या टोपनो बुरी तरह से घायल हो गईं थी. जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया था. एसआई संध्या को अस्पताल भेजे जाने के बाद मौके से फरार हुए अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई. पुलिस द्वारा चलाए गए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान में वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा हो गया. काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में...

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

by UB India News
August 16, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 13, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के बगहा में नेपाल के तराई और जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर साफ दिखाई...

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

by UB India News
August 9, 2026
0

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके...

Next Post
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति होंगे रानिल विक्रमसिंघे, 223 में 134 वोट मिले

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति होंगे रानिल विक्रमसिंघे, 223 में 134 वोट मिले

गुजरात में पुलिस कांस्टेबल की ट्रक से कुचलकर हत्या

गुजरात में पुलिस कांस्टेबल की ट्रक से कुचलकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend