ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी में मंत्री दिनेश खटीक ने पद से इस्तीफा दिया, अमित शाह को लिखी चिट्ठी

UB India News by UB India News
July 20, 2022
in Lokshbha2024, उत्तरप्रदेश
0
यूपी में मंत्री दिनेश खटीक ने पद से इस्तीफा दिया, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूपी में मंत्री दिनेश खटीक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की चिट्ठी गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को भेजी है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने आरोप लगाया है कि पूरे दलित समाज का अपमान हो रहा है। खबर ये भी है कि उत्तर प्रदेश के जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री (Mos) दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) राज्य में सरकार गठन के 100 दिनों से अधिक समय के बाद भी काम आवंटित नहीं किए जाने से कथित तौर पर नाराज थे। वह तबादले के मामलों पर सुनवाई नहीं होने से भी नाराज थे।

बता दें कि हर विभाग के कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से राज्य मंत्रियों को काम आवंटित किया जाता है। लेकिन सरकार बने सौ दिन से ज्यादा हो गया लेकिन कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की तरफ से उन्हे कोई काम आवंटित नहीं किया गया।

RELATED POSTS

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

गृह मंत्री अमित शाह को भेजे गए पत्र में क्या लिखा?

दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि अधिकारियों की ओर से उन्हें तवज्जो नहीं दी गई और दलितों को उचित मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा है। इसीलिए अधिकारियों के रवैये से नाराज होकर वह इस्तीफा दे रहे हैं।

खटीक ने आरोप लगाया कि दलित होने की वजह से विभाग में उनकी सुनवाई नहीं होती और किसी मीटिंग की सूचना उन्हें नहीं दी जाती है। राज्यमंत्री के तहत उन्हें केवल एक गाड़ी दे दी गई है। इसके अलावा खटीक ने ट्रांसफर के मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं।

तबादलों में गड़बड़ी का आरोप

दिनेश खटीक ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने तबादले में गड़बड़ी को लेकर अधिकारियों से जानकारी मांगी तो उन्हें कोई बात नहीं बताई गई। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने प्रमुख सचिव सिंचाई को फोन किया तो पूरी बात सुने बिना ही उन्होंने फोन काट दिया।

अपने इस्तीफे को लेकर लिखी गई चिट्ठी में राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा है कि जब दलित समाज के राज्य मंत्री का विभाग में कोई वजूद नहीं है तो राज्यमंत्री के तौर पर दलित समाज के लिए मेरा काम बेकार है। मैं आहत होकर अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

by UB India News
August 16, 2026
0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

by UB India News
August 11, 2026
0

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

Next Post
चेकिंग के दौरान रांची में महिला SI को पिकअप से कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

चेकिंग के दौरान रांची में महिला SI को पिकअप से कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति होंगे रानिल विक्रमसिंघे, 223 में 134 वोट मिले

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति होंगे रानिल विक्रमसिंघे, 223 में 134 वोट मिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend