ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

श्रीलंका में इमरजेंसी लागू ,संसद और पीएम हाउस तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

UB India News by UB India News
July 14, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
श्रीलंका में इमरजेंसी लागू ,संसद और पीएम हाउस तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आर्थिक संकट के जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग गए हैं। राजपक्षे के देश छोड़ने से लोगों का गुस्सा और भड़क गया है। राजधानी कोलंबो की सड़कों पर प्रदर्शनकारी जमकर उत्पात कर रहे हैं। लोगों के उग्र विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इमरजेंसी का ऐलान किया है।

हजारों की तादाद में लोग संसद भवन की तरफ मार्च कर रह रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हुई। इस वजह से पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है। वहीं, दो गुट भी आपस में भिड़ गए, जिससे 12 लोग घायल हो गए।

RELATED POSTS

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

वहीं, दूसरी तरफ राजपक्षे ने विरोध के 139 दिन बाद अपना इस्तीफा भी दे दिया है. आज संसद में उनके इस्तीफे की घोषणा हो सकती है और इसके साथ ही अंतरिम राष्ट्रपति के नाम का भी ऐलान होगा.

श्रीलंकाई सेना ने नागरिकों के सामने नीचे किए हथियार
इस बीच श्रीलंकाई सेना ने भी अपने नागरिकों के सामने हथियार नीचे कर दिए हैं. कुछ जगहों पर बेशक पुलिस और जनता के बीच झड़प हुई है.

आपस में भिड़े 2 गुट, 12 लोग घायल
आक्रोशित लोग हजारों की तादाद में संसद भवन की तरफ मार्च कर रह रहे हैं. कोलंबो न्यूज के मुताबिक, ऐसे में कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हुई है. इस वजह से पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है. वहीं, दो गुट भी आपस में भिड़ गए, जिससे 12 लोग घायल हो गए.

श्रीलका में स्टेट इमरजेंसी का ऐलान
श्रीलंका में हालात तेजी से बेकाबू हो रहे हैं. गोटबया के देश छोड़कर भागने से आक्रोशित लोगों ने पीएम हाउस पर धावा बोल दिया है. अफता-तफरी की स्थिति को देखते हुए फिलहाल श्रीलंका में आपातकाल लगा दिया गया है.

पीएम हाउस पहुंचे प्रदर्शनकारी
श्रीलंका में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पीएम रानिल विक्रमसिंघे के आवास पर पहुंच गये हैं. वहां भारी सुरक्षा बल भी तैनात है. इस बीच सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज भी किया है और आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं. वहीं, श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

स्पीकर को नहीं मिला गोटबया का इस्तीफा
पहले खबरें आई थीं कि गोटबाया राजपक्षे ने मंगलवार को इस्तीफे पर साइन कर दिये थे और उसपर 13 जुलाई की डेट थी. इसकी घोषणा स्पीकर आज करने वाले थे. लेकिन रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, स्पीकर को अबतक गोटबाया का इस्तीफा मिला नहीं है.

श्रीलंकाई एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट से मालदीव गए गोटबाया
श्रीलंकाई एयरफोर्स मीडिया डायरेक्टर ने कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, फर्स्ट लेडी और दो बॉडीगार्ड्स को मालदीव जाने के लिए रक्षा मंत्रालय से इमीग्रेशन, कस्टम और बाकी कानूनों को लेकर पूरी अनुमति दी गई थी. 13 जुलाई की सुबह उन्हें एयरफोर्स का एक एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराया गया था.

श्रीलंकाई संसद में आज अंतरिम राष्ट्रपति के नाम का ऐलान
श्रीलंकाई संसद में आज अंतरिम राष्ट्रपति के नाम का ऐलान होगा. श्रीलंका की प्रमुख विपक्षी पार्टी समागी जाना बालवेगया (SJB) के प्रमुख सजित प्रेमदासा श्रीलंका के अंतरिम राष्ट्रपति बनाए गए हैं. SJB ने सोमवार को निर्विवादित रूप से प्रेमदास को अंतरिम राष्ट्रपति के पद के लिए नॉमिनेट किया.

सबसे बड़ा सवाल: भागे या भगाए गए?
गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफा देने से पहले शर्त रखी थी कि उन्हें देश से बाहर जाने दिया जाए। इसके कुछ घंटे बाद ही उनके देश छोड़ने की खबरें सामने आई। ऐसे में अब सवाल उठता है कि गोटबाया भागे या भगाए गए। राजपक्षे ने 12 जुलाई को अपने इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर सीनियर अधिकारी को सौंप दिया था। यह लेटर 13 जुलाई को संसद स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने को सौंपा जाना था।

राजपक्षे को अमेरिका ने नहीं दिया वीजा
गोटबाया राजपक्षे श्रीलंका छोड़कर अमेरिका भागना चाहते थे, लेकिन अमेरिका ने उन्हें वीजा नहीं दिया। राजपक्षे के पास श्रीलंका और अमेरिका की दोहरी नागरिकता थी, लेकिन 2019 में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उन्होंने अपनी अमेरिका की नागरिकता छोड़ दी थी।

दरअसल, श्रीलंका के संविधान में सिंगल सिटीजनशिप का प्रवाधान है। ऐसे में उन्हें राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ श्रीलंका का नागरिक होना जरूरी था।

राष्ट्रपति के भाई भी देश से भागना चाहते हैं
राष्ट्रपति के भाई और पूर्व वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे को देश छोड़कर भागने की फिराक में थे, लेकिन एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन स्टॉफ के विरोध के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। देश में जहां एक तरफ जनता दाने-दाने के लिए तरस रही है, वहीं बासिल ने अमेरिका जाने के लिए 1.13 करोड़ श्रीलंकाई रुपए में बिजनेस क्लास के चार टिकट किए थे।

राष्ट्रपति भवन में मिला था खुफिया बंकर
10 जुलाई को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें राष्ट्रपति भवन में खुफिया रास्ता होने का दावा किया गया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों का दावा था कि राष्ट्रपति अपनी जान बचाकर इसी खुफिया रास्ते से बाहर भागे हैं। राष्ट्रपति भवन के फर्स्ट फ्लोर पर ये बंकर बनाया गया था। बंकर से बाहर जाने के पहले यहां लकड़ी की अलमारी फिट की गई है। इसकी बनावट ऐसी है कि किसी को एक बार में इसे जान पाना मुश्किल है।

जानिए श्रीलंका संकट में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • 15 मार्च 2022 : प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे परिवार के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया। श्रीलंका सरकार ने आनन-फानन में खाद्य वस्तुओं पर इमरजेंसी लगा दी।
  • 2 अप्रैल 2022 : राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन की वजह से श्रीलंका में आपातकाल लगाया गया। हालांकि 5 दिन में ही यह वापस ले लिया गया।
  • 4 अप्रैल 2022 : श्रीलंका में प्रदर्शन को देखते हुए 26 मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। इनमें महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल भी शामिल थे।
  • 6 मई 2022 : श्रीलंका में विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। जगह-जगह पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद दोबारा आपातकाल लगाया गया।
  • 9 मई 2022 : भारी विरोध प्रदर्शन के बाद महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। रानिल विक्रमसिंघे नए प्रधानमंत्री बनाए गए।
  • 5 जुलाई 2022 : प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के दिवालिया होने की घोषणा की, जिसके बाद प्रदर्शनकारी फिर उग्र हो गए।
  • 9 जुलाई 2022 : प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो के गल्सा हिल्स (राष्ट्रपति भवन) पर कब्जा कर लिया। राष्ट्रपति गोटबाया भाग खड़े हुए।

अच्छे से नहीं मिल पा रहा एक वक्त का खाना
लोगों को एक वक्त का खाना भी अच्छे से नहीं मिल पा रहा है। खाने-पीने वाले प्रोडेक्ट के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं। दाल की कीमतें तीन गुना बढ़ चुकी हैं। हालात इतने नाजुक हैं कि यहां भुखमरी और कुपोषण जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। डीजल नहीं होने की वजह से नावें समुद्र में नहीं जा पा रही हैं, जिससे मछलियां भी नहीं पकड़ी जा रहीं। कई लोगों के लिए यह संकट महीनों से बना हुआ है।

श्रीलंका में लोग जरूरी सामान की सप्लाई के लिए कई घंटे इंतजार कर रहे हैं।
श्रीलंका में लोग जरूरी सामान की सप्लाई के लिए कई घंटे इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय मछुआरे कर रहे हैं श्रीलंकाई नौसैनिकों की मदद
श्रीलंका को सरकारी स्तर पर तो भारत से हर तरह की मदद मिल ही रही है। तमिलनाडु के रामेश्वरम के मछुआरे श्रीलंकाई नौसैनिकों को न सिर्फ खाना पहुंचा रहे हैं, बल्कि हौसला भी बढ़ा रहे हैं कि स्थिति जल्द सुधरेगी, हिम्मत रखें। हम आपको खाली पेट नहीं सोने देंगे।

ये वही नौसैनिक हैं, जो भारतीय मछुआरों को प्रताड़ित करते थे और उन पर गोलियां बरसाते थे। मछुआरे एक हफ्ते से नौसैनिकों को खाना, दवा, कपड़े मुफ्त दे रहे हैं। हर मछुआरे के घर चार-पांच लोगों के लिए ज्यादा खाना बन रहा है, ताकि नौसैनिकों का पेट भरा जा सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
ये कह कर डराना बेतुका है कि श्रीलंका जैसा संकट भारत में भी हो सकता है………

ये कह कर डराना बेतुका है कि श्रीलंका जैसा संकट भारत में भी हो सकता है.........

यूपी में तबादलों पर मचा बवाल! डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया विरोध, CM योगी ने लिया बड़ा एक्शन

यूपी में तबादलों पर मचा बवाल! डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया विरोध, CM योगी ने लिया बड़ा एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend