ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर 9-10 बच्चे पैदा करने वालों पर लगाई जाए अंकुश

UB India News by UB India News
July 11, 2022
in पटना, भाजपा
0
जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर 9-10 बच्चे पैदा करने वालों पर लगाई जाए अंकुश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विश्व जनसंख्या दिवस पर अल्पसंख्यकों पर हमला बोला है। अपने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने साफ कहा कि जब तक सबके लिए सामान कानून नहीं बनेंगे तब तक भारत विकसित नहीं होगा। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि बढ़ती आबादी भारत के संसाधनों, सामाजिक समरसता और विकास को दीमक की तरह खा रही है। जरूरत है ऐसे जनसंख्या नियंत्रण कानून की जो सभी धर्मों पर समान रूप से लागू हो और 8-8/10-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगे।

गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया विश्व जनसंख्या दिवस सतर्कता दिवस के तौर पर मना रहा है। भारत के अंदर सुरसा की तरह जनसंख्या की गति बढ़ रही है। अगर भारत की चीन से तुलना की जाए तो 1978 में कानून बना तब हमारा जीडीपी भी चीन से ज्यादा था और जनसंख्या में चीन हमसे अधिक था। आज चीन 1 मिनट में 10 बच्चे पैदा करता है और भारत 30 बच्चे पैदा करता है। यह गति कड़े कानून से ही रुक सकता है। सभी धर्मों के लिए समान कानून हो तभी यह गति रुक सकता है। यदि यह नहीं रुका तो भारत विश्व के विकास की रफ्तार में पीछे रह जाएगा।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

ट्विटर पर गिरीराज सिंह का ट्वीट।
ट्विटर पर गिरीराज सिंह का ट्वीट।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा संसाधन सीमित है और इस सीमित संसाधन में सुरसा रूपी बढ़ती आबादी हमें पीछे धकेल रहा है। हम प्रतिदिन ऑस्ट्रेलिया और इजराइल एक साथ पैदा कर रहे हैं। प्रतिदिन दो करोड़ से ऊपर बच्चे पैदा हो रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज शपथ लें कि इसे राजनीति के चश्मे से ना देखें और कड़े कानून के लिए संसद से लेकर सड़क तक आवाज उठाएं।

यह पहली बार नहीं है जब गिरिराज सिंह ने अल्पसंख्यकों के ऊपर इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले भी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की बात वह कहते रहे हैं। गिरिराज सिंह का मानना यह है जनसंख्या नियंत्रण कानून बनने के बाद जो समुदाय 10-12 बच्चे पैदा करते हैं उस पर अंकुश लगेगा और जनसंख्या नियंत्रण होगा। हालांकि इस बात से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने कई दफा यह कहा है जनसंख्या नियंत्रण तभी हो सकता है जब लड़कियों को पढ़ाया जाए। बिहार ने लड़कियों को पढ़ाकर जनसंख्या पर नियंत्रण पाना शुरू कर दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ कर पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे पटना, जमीन से लेकर आसमान तक कड़े पहरे की तैयारी

देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ कर पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे पटना, जमीन से लेकर आसमान तक कड़े पहरे की तैयारी

bettilt bahisOnline Bahis Siteleri Ve İncelemeleri

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend