ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार को मिलेगी आठ हजार करोड़ रुपए की मदद!

UB India News by UB India News
July 11, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, पटना, भाजपा
0
तीन साल तक सबसे तेज अर्थव्यवस्था वाला देश रहेगा भारतः सुशील मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 11 जुलाई दिन मंगलवार को पटना आ रहे है. पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले भाजपा ने बड़ा दावा किया है. BJP का कहना है कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार बड़ी मदद देने जा रही है. इस वित्तीय वर्ष में मिलने वाले करीब साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये बिहार सरकार को मिलेगी. इस पैसे का इस्तेमाल बिहार सरकार सड़क, पुल, पुलिया और बिजली सुविधाओं के विकास के लिए कर सकेगी. यह जानकारी बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) ने दी है. सुशील मोदी ने बताया कि राज्यों को इसके लिए योजना बनाकर केंद्र की स्वीकृति के लिए भेजनी होगी. बता दें कि पीएम नरेंद्र बिहार विधानसभा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को पटना आ रहे हैं.

बिहार को 50 साल के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त 8,460 करोड़ का ऋण
राज्य सभा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार से बिहार को वर्तमान वित्तीय वर्ष में 8,460 करोड़ का अतिरिक्त ऋण मिलेगा. जिसका भुगतान 50 साल में किया जा सकेगा. जिस पर राज्य को किसी प्रकार का व्याज नहीं लेगा. यह राशि पूंजीगत व्यय यानि सड़क, पुल, पुलिया, विद्युत संरचना आदि निर्माण कार्य के लिए ही प्राप्त होगी. राज्यों को इसके लिए स्कीम बनाकर केंद्र की स्वीकृति के लिए देनी होगी. सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि इसके अलावा 20 हजार करोड़ प्रधानमंत्री गति शक्ति, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, डिजिटलीकरण प्रोत्साहन, ऑप्टिकल फाइबर, शहरी सुधार, विनिवेश के अंतर्गत राज्यों को दिए जाएंगे. इसमें बिहार को भी अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी. इसके अतिरिक्त बिहार 27,615 करोड़ नेट ऋण विभिन्न माध्यमों से उगाही कर सकेगा.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

सुशील मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
सुशील मोदी ने कहा कि इसके पूर्व इस योजना अंतर्गत बिहार को 2020-21 में 843 करोड़ और 2021-22 में 1246.50 करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में घोषणा की थी कि राज्यों को 50 वर्षीय अवधि का एक लाख करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण पूंजीगत व्यय के लिए दिया जाएगा. इस एक लाख करोड़ में 80 हजार करोड़ रुपया राज्यों को 15वें वित्त आयोग के फॉर्मूले के अनुसार वितरित किया जायेगा. जिसमें बिहार के लिए 8640 करोड़ का प्रावधान है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

Next Post
सरकार को पीएम मोदी के सामने स्पेशल स्टेट्स की मांग करनी चाहिए :राजद

सरकार को पीएम मोदी के सामने स्पेशल स्टेट्स की मांग करनी चाहिए :राजद

जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर 9-10 बच्चे पैदा करने वालों पर लगाई जाए अंकुश

जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर 9-10 बच्चे पैदा करने वालों पर लगाई जाए अंकुश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend